जगदीप धनखड़ के खिलाफ राज्यसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष, 50 से अधिक सासंदों ने किए हस्ताक्षर

  दिल्ली। राज्यसभा सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विपक्षी दलों के नेताओं के बीच टकराव सोमवार को चरम पर पहुंच गया। इस टकराव के बाद विपक्ष ने धनखड़ को उनके कार्यकाल से हटाने के लिए एक अविश्वास प्रस्ताव लाने फैसला किया। सूत्रों ने बताया कि इस प्रस्ताव पर 50 से अधिक सांसदों ने हस्ताक्षर किया है। अगस्त में विपक्षी गठबंधन को प्रस्ताव पेश करने के लिए नेताओं के हस्ताक्षर की जरूरत थी, लेकिन उस समय वे आगे नहीं बढ़े। उन्होंने राज्यसभा के सभापति को एक मौका देने का फैसला किया, लेकिन सोमवार को उनके व्यवहार को देखते हुए विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाने का मन बना चुका है। टीएमसी-सपा-आप कर […]

RBI Governor: संजय मल्होत्रा होंगे भारतीय रिजर्व बैंक के 26वें गवर्नर, शक्तिकांत दास की लेंगे जगह

  दिल्ली। राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर होंगे। वे वर्तमान गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 1990 बैच के आईएएस अधिकारी और वर्तमान में राजस्व विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत संजय मल्होत्रा को गवर्नर के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। यह कार्यकाल 11 दिसंबर, 2024 से प्रभावी होगा। वह शक्तिकांत दास का स्थान लेंगे, जिन्होंने आरबीआई गवर्नर के रूप में दो कार्यकाल पूरे कर लिए हैं। आईएएस अधिकारी संजय मल्होत्रा के पास वित्त, कराधान, बिजली, सूचना प्रौद्योगिकी और खनन सहित प्रमुख क्षेत्रों में 33 वर्षों से अधिक का […]

Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट पर विमान की पहली सफल लैंडिंग, हर निगाह बनी ऐतिहासिक क्षण की साक्षी; वाटर कैनन से दी सलामी

  नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के लिए सोमवार को बड़ा दिन रहा। नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर विमान की सफल लैंडिंग हुई। नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर सोमवार दोपहर 1.31 बजे पहली बार विमान ने सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया। दिल्ली से उड़ान भरकर पहला व्यावसायिक 10 मिनट में नोएडा एयरपोर्ट के फ्लाइंग जोन में पहुंच गया था और उपकरणों सहित अन्य संसाधनों की जांच के लिए डेढ़ घंटे तक एयरपोर्ट के आसपास मंडराता रहा। इस सफल लैंडिंग के साथ ही एयरपोर्ट के इतिहास में ढाई दशक की कवायद के बाद एक और सफलता जुड़ गई। फिलहाल, इस बड़ी उपलब्धि से पहले रनवे को वाटर कैनन से सलामी दी गई। […]

वन रक्षक भर्ती के फिजीकल टेस्ट के दौरान बेहोश हुआ युवक, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

कांकेर।कांकेर में वन रक्षक भर्ती के फिजीकल टेस्ट के दौरान चारामा के कोचवाही निवासी महेंद्र कुमार कुरेटी की मौत हो गई है. सोमवार सुबह 8 बजे 200 मीटर दौड़ शुरु हुई, जिसमें महेंद्र भी शामिल हुआ था. इसी दौरान 50 मीटर दौड़ने के बाद युवक अचानक बेहोश होकर निचे गिर गया. आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कांकेर टीआई मनीष नागर ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि नगर सैनिक ग्राउंड में एक युवक की वन रक्षक भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट के दौरान मौत हो गई है. जिसका मर्ग कायम कर जांच की जा रही है. युवक की […]

बालिका आश्रम के खाने में मिली छिपकली, रात के खाने के बाद 27 बच्चों की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती, कुछ की हालत नाजुक

बीजापुर। बीजापुर के माता रुक्मिणी धनोरा बालिका आश्रम से बड़ी खबर सामने आ रही है। बालिका आश्रम में बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां बच्चों को परोसे जाने वाले खाने में छिपकली मिली है. देर रात खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी. रात्रि भोजन के बाद 27 बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. जिसके बाद आनन-फानन में बच्चों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है. कुछ बच्चों का ICU में इलाज जारी है. जानकारी के मुताबिक, बच्चों ने जिस खाने का सेवन किया उसमें चिपकली गिरी हुई थी. इसके बावजूद आश्रम के स्टाफ ने उसी भोजन को बच्चों को परोसा था. जिससे बच्चे बीमार पड़ गए.   […]

Big Breaking: CG 10th-12th Board Exam DateSheet : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी जारी, मार्च के पहली तारीख से शुरू होगी 12 वीं की परीक्षा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षक मंडल ने हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है। हायर सेकेंडरी की मुख्य परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च तक होगी, जबकि हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 3 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित होगी। दोनों परीक्षाएं सुबह की पाली में आयोजित होगी।

जूनागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा… 5 कॉलेज छात्रों समेत 7 की गई जान, कारों में हुई भीषण टक्कर

जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ़ जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच कॉलेज छात्रों सहित सात लोगों की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब तेज रफ्तार में जा रही एक कार डिवाइडर से टकरा गई और सड़क के दूसरी तरफ पलट कर दूसरी कार से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए और शवों की पहचान करना भी मुश्किल हो गया। कैसे हुआ हादसा? पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे यह हादसा हुआ। पांचों कॉलेज छात्र एक कार में सवार होकर परीक्षा देने के लिए जा रहे थे, जबकि अन्य दो पीड़ित एक अलग कार में थे। छात्र तेज […]

Delhi Election: ‘आप’ की दूसरी लिस्ट जारी… सिसोदिया की बदली सीट, अब यहां से लड़ेंगे चुनाव; देखें सूची

दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पीएसी की बैठक हुई। बैठक में 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में भी कई नेताओं के टिकट कटे हैं तो कई की सीटों को बदल दिया गया है। मनीष सिसोदिया इस बार जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं राखी बिड़ला मादीपुर से चुनाव लड़ेंगी। अभी हाल ही में आप में शामिल हुए अवध ओझा पटपड़गंज से चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा शाहदरा से जितेंद्र सिंह शंटी को चुनावी मैदान में उतारा है। अवध ओझा और जितेंद्र शंटी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 20 उम्मीदवारों की […]

सभी के लिए आवास : मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 7 आवासीय परियोजनाओं का किया शुभारम्भ

० अटल विहार योजना से जरूरतमंदों को किफायती दर पर आवास होगा उपलब्ध: मुख्यमंत्री साय ० छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा बनाए जाएंगे 1650 आवास ० ई.डब्ल्यू.एस. भवनों में 80,000 रुपए एवं एल.आई.जी. भवनों में 40,000 रुपए की सब्सिडी राज्य शासन द्वारा मिलेगी रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘सभी के लिए आवास’ की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में “अटल विहार योजना” के अंतर्गत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 7 आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार के एक वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा अटल विहार योजना […]

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आएंगे छत्तीसगढ़ के दौरे पर, पेश करेंगे साय सरकार का रिपोर्ट कार्ड

रायपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 13 दिसंबर को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. साय सरकार के 1 साल पूरे होने पर वे यहां सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के दौरे को लेकर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि भाजपा सरकार सुशासन के तौर पर काम कर रही है. एक साल में ही हमने बहुत काम किया है. आगे और भी करते रहेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के दौरान 1 साल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया जाएगा.