पोटाश बम की चपेट में घायल हुए हाथी के शावक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, शिकारियों ने ले ली मासूम की जान
0 शिकारियों ने वन्यप्राणियों के शिकार के लिए रखा था पोटाश बम 0 पोटाश बम चबाने से जबड़े में आई थी गंभीर चोट गरियाबंद। उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व से वन्यप्राणी प्रेमियों के लिए दुखद खबर सामने आई है। पोटाश बम की चपेट में आने से एक माह से दर्द लिए इधर–उधर की ठोकरें खाते हुए घूम रहे नन्हे हाथी शावक की मौत हो गई है।बेरहम इंसान की करतूत की वजह से बेजुबां जानवर की जान ले ली है। वन्यप्राणियों के शिकार के लिए रखे पोटाश बम को हाथी शावक ने खा लिया था, जिससे कि गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी दो दिनों से तबियत और बिगड़ गई थी। […]



