स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में पार्किंग शुल्क में हुआ बदलाव,अब आधे घंटे के लिए देने होंगे इतने रुपए
रायपुर। स्वामी विवेकानंद विमानतल में पिछले करीब पांच वर्षों से चले आ रहे पार्किंग शुल्क में बदलाव किया गया है। पार्किंग शुल्क में हुए बदलाव के तहत अब आधे घंटे के लिए कारों को 40 रुपये शुल्क देना होगा, वहीं प्रीमियम कारों के लिए यह शुल्क 100 रुपये है। वहीं 24 घंटे के लिए कारों को 195 रुपये और प्रीमियम कारों को 390 रुपये चुकाने होंगे। नया पार्किंग शुल्क सोमवार 28 अक्टूबर से लागू किया जा रहा है। नए नियम के तहत अब विमानतल में पिकअप ड्राप के लिए पांच मिनट तक कोई शुल्क नहीं लगेगा। इसके बाद पार्किंग शुल्क लगाया जाएगा। साथ ही पिकअप के लिए आने वाले व्यावसायिक […]



