Pushpa 2 Day 4: ‘पुष्पा 2’ ने चटाई ‘बाहुबली 2’-‘केजीएफ 2’ को धूल, सबसे तेज कमाए 500 करोड़ रुपये

  मुंबई। अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ से साबित कर दिया है कि वह असल में फायर हैं। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म की लागत 500 करोड़ रुपये है। वहीं, आपको जानकर हैरानी होगी कि ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज के चार दिन में ही फिल्म के बजट से ज्यादा कमाई कर ली है और अब तक की सबसे जल्दी 500 करोड़ रुपये कमाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। आइए फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़ों पर गौर फरमा लेते हैं- ‘पुष्पा 2’ की आगाज ही रही धमाकेदार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के सीक्वल ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने […]

Bomb Thread : दिल्ली के तीन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को भेजा गया घर

दिल्ली । दिल्ली में तीन बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमकी ई-मेल के जरिए दी गई थी जिसके बाद स्कूलों ने तुरंत एहतियातन बच्चों को घर भेज दिया और पुलिस तथा अग्निशमन विभाग को सूचना दी। धमकी पाने वाले स्कूल दिल्ली के विभिन्न इलाकों में स्थित हैं जिनमें आरके पुरम, पश्चिम विहार और मयूर विहार फेज-1 शामिल हैं। जिन स्कूलों को धमकी मिली: : डीपीएस आरकेपुरम : जीडी गोयनका स्कूल : मदर मैरी स्कूल जब इन स्कूलों को बम की धमकी मिली तो स्कूल प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा उपायों के तहत बच्चों को उनके घर भेज दिया। इसके बाद […]

प्रदेश में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू होगी मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना, सीएम साय आज सरगुजा में करेंगे शुभारंभ

० मुख्यमंत्री सरगुजा और एमसीबी जिले को देंगे एक हजार करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यो का सौगात ० चिरमिरी में जिला चिकित्सालय का होगा लोकार्पण रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 09 दिसम्बर को चिरमिरी और अंबिकापुर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री साय चिरमिरी में जिला चिकित्सालय का लोकार्पण करने के साथ ही मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले में 549 करोड़ रूपए के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री साय अंबिकापुर के पी.जी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में 495 करोड़ रूपए के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करने के साथ ही सरगुजा जिले में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना का शुभारंभ करेंगे। जारी कार्यक्रम के […]

छत्तीसगढ़ में बादलों के छंटने से न्यूनतम तापमान में आएगी कमी ,फिर बढ़ेगी ठंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बादल छंटने के बाद ठंड बढ़ने के आसार है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। वहीं, 24 घंटे के बाद प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट के आसार हैं। साथ ही आज को प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। रायपुर में मौसम आंशिक मेघमय रहने और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूतनम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। जगदलपुर और बलरामपुर में हुई बारिश रविवार को प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। अधिकतम बारिश […]

आज का राशिफल 9 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा सब्जी राशियों के लिए सोमवार का दिन

मेष राशिफल : पुराने मित्र से मुलाकात होगी मेष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन स्वास्थ्य के लिए थोड़ा नरम रह सकता है, इसलिए आपको स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी है। अगर आप कहीं निवेश की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन उत्तम रहेगा। नई नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं तो आज के लिए इस योजना को टाल दें। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात से मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग और सानिध्य मिल रहा है। अगर आप किसी बैंक या व्यक्ति से पैसा उधार लेने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल ना लें क्योंकि भविष्य में इसे चुकाना बहुत मुश्किल होगा। आज […]

आज का पंचांग 9 दिसंबर : आज मार्गशीर्ष अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 18, शक संवत 1946, मार्गशीर्ष, शुक्ल, अष्टमी, सोमवार, विक्रम संवत् 2081। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 24, जमादि उल्सानी-06, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 09 दिसम्बर सन् 2024 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। अष्टमी तिथि प्रातः 08 बजकर 03 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 56 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। सिद्धि योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 05 मिनट तक उपरांत व्यतिपात योग का आरंभ। बव करण प्रातः 08 बजकर 03 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 09 बजकर 15 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन […]

Maharashtra: ‘आप जीतें तो EVM ठीक, हारें तो गड़बड़’, एकनाथ शिंदे का विपक्ष को करारा पलटवार

दिल्ली। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बारे में लोगों को गुमराह करने और जनादेश को स्वीकार न करने का आरोप लगाया। शिंदे ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने 20 नवंबर को संपन्न विधानसभा चुनाव में अपने काम की वजह से जीत हासिल की है इसलिए विपक्षी महाविकास आघाडी(एमवीए) को जनादेश को स्वीकार करना चाहिए और विकास कार्यों में सरकार का समर्थन करना चाहिए। महायुति ने 230 सीट हासिल की महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ था और 23 नवंबर को नतीजे आए थे। इस चुनाव […]

Kisan Andolan 3.0: शंभू बॉर्डर से पीछे हटे किसान, नहीं लांघ पाए हरियाणा पुलिस के बैरिकेड… फिर टला दिल्ली कूच

नोएडा। पंजाब के 101 किसान दोपहर 12 बजे पैदल शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए रवाना हुए, लेकिन बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक लिया। यहां पुलिस और किसानों के बीच बहस हुई। इसके बाद किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे गए। 5 किसान घायल हुए है। जिसमें एक की हालत गंभीर है। उसे चंडीगढ़ PGI रेफर किया गया है। आज फिर शंभू बॉर्डर से किसान पीछे हट गए। सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि मीटिंग कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। बता दें कि किसान नेता सर‌वन सिंह पंधेर ने कहा था कि हमने 101 किसानों की लिस्ट जारी की है। उधर हरियाणा पुलिस का कहना है […]

छत्तीसगढ़ के पटवारी आंदोलन की राह पर, कल से काली पट्टी लगाकर करेंगे काम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पटवारी एक बार फिर आंदोलन की राह पर हैं. अबकी बार शासन से आवश्यक संसाधन की मांग करते हुए 9 दिसंबर से काली पट्टी लगाकर काम करेंगे. यही नहीं मांग के पूरा होने तक वे प्रत्येक सोमवार को काले कपड़े पहनकर काम करेंगे. 15 दिसंबर के बाद पटवारी सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्यों और ट्रेनिंग तो 16 दिसंबर से सभी वाट्सएप ग्रुप का बहिष्कार करने का एलान किया है. राजस्व पटवारी संघ की प्रांतीय बैठक रायपुर में हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष व प्रांतीय कार्यकारिणी ने ऑनलाइन कार्यों में आ रही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया. वर्तमान में राजस्व संबंधी सभी कार्य ऑनलाइन किया जा रहा है. इसके […]

चिकित्सा के क्षेत्र में रावतपुरा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का सहयोग सराहनीय : साय

० श्री रविशंकर महाराज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सानिध्य में रावतपुरा मेडिकल कॉलेज में वाइट कोट सेरेमनी का आयोजन ० मुख्यमंत्री साय ने नवीन बालक बालिका छात्रावास का किया लोकार्पण ० दुनिया में सबसे ज्यादा युवा वाला देश भारत इसके लिए रावतपुरा सरकार का शिक्षा क्षेत्र में बड़ा योगदान : ओ पी चौधरी ० रावतपुरा सरकार अस्पताल नया रायपुर के आस पास ग्रामीण इलाको के लिए वरदान : श्याम बिहारी जायसवाल रायपुर | श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च पचेड़ा, नवा रायपुर में श्री रविशंकर जी महाराज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सानिध्य में रावतपुरा मेडिकल कॉलेज में वाइट कोट सेरेमनी का आयोजन । श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट […]