‘पंचायत’ की टीम को भाया छत्तीसगढ़,राजनांदगांव में अगला प्रोजेक्ट करेंगे शूट,मुख्यमंत्री ने वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ के मुहूर्त-शॉट का दिया क्लैप

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ में शूट होने वाली वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ की टीम ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान वेब सीरीज ग्राम-चिकित्सालय के मुहूर्त-शॉट का क्लैप दिया। मुख्यमंत्री को टीम ने बताया कि उनका पिछला प्रोजेक्ट प्रसिद्ध ‘पंचायत’ सीरीज था, जिसे बहुत सराहना मिली। अब वे वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ शूट करने जा रहे हैं। इसकी शूटिंग छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में होगी। मुख्यमंत्री ने उनका छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। ‘पंचायत’ टीम को भायी छत्तीसगढ़ की लोकेशंस मुख्यमंत्री को वेब सीरीज की टीम ने बताया कि अभी तक उनके ‘पंचायत’ सहित अन्य प्रोजेक्ट्स की ज़्यादातर शूटिंग मध्यप्रदेश में […]

Winter Update: 15 नवंबर के बाद कड़ाके की ठंड को लेकर हो जाए तैयार, मौसम में होगा बड़ा बदलाव

दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव देखा गया है, सुबह और शाम की ठंडक में हल्का सा इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के पहले सप्ताह से दिल्ली में “गुलाबी ठंड” का अहसास शुरू हो सकता है और 15 नवंबर के बाद ठंड में और वृद्धि का अनुमान है। पहाड़ी इलाकों की बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड का प्रभाव: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं की वजह से दिल्ली समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में ठंड का असर महसूस किया जाएगा। अक्टूबर के मध्य तक, पहाड़ों पर दो बार बर्फबारी हो चुकी है, जिससे हवाओं में ठंडक बढ़ी है, परंतु अभी पूर्ण ठंड का अहसास […]

Ayodhya Deepotsav 2024: इस साल अयोध्या की दीपावली होगी बेहद खास, विशेष दीपकों से जगमगाएगा रामलला का मंदिर….नहीं लगेंगे दाग-धब्बे

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आठवें दीपोत्सव के तहत सरयू नदी के तट पर 28 लाख दीपक प्रज्ज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारियों के बीच रामलला के मंदिर में इस बार एक विशेष तरह के दीपक जलाने की योजना है। नवनिर्मित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पहली दीपावली के लिए भव्य और “पर्यावरण के प्रति जागरूक” तैयारियां चल रही हैं। सरयू के घाटों पर आगामी 30 अक्टूबर को होने वाले भव्य दीपोत्सव में 28 लाख दीयों को सजाने के लिए 30 हजार से ज्यादा स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक ये खास तरह के दीपक मंदिर भवन को दाग-धब्बों और कालिख […]

मुख्यमंत्री ने साइबर धोखाधड़ी को लेकर लोगों से सर्तक रहने की अपील की

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने का अपील की है। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी दिनों-दिन बढ़ते जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ’मन की बात’ कार्यक्रम में इसका उल्लेख करते हुए कहा कि आम नागरिकों को साइबर ठगी को लेकर सतर्क और जागरूक रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल साइबर ठग लोगों की पूरी जानकारी निकालकर उनसे फोन पर ऐसे बात करते हैं मानो उनके परिजन ही बात कर रहे हों, और इस तरह उन्हें ठगी का शिकार बना लेते हैं। उन्होंने इस विषय पर पूरे प्रदेश को अलर्ट किया है और कहा है कि इससे डरने की आवश्यकता नहीं […]

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज,कई अहम मुद्दों पर लिए जाएंगे निर्णय

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सोमवार को दोपहर 12 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित की गई है।  

आज का इतिहास 28 अक्टूबर : आज बिल गेट्स का जन्मदिन,1886 में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का हुआ था लोकार्पण

History Of The Day: आज के इतिहास का पहला हिस्सा जुड़ा है न्यूयॉर्क के ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ से. आज यानि 28 अक्टूबर साल 1886 में तत्‍कालीन अमेरिकी राष्‍ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड ने लोकार्पण किया था. इसे फ्रांस में बनाया गया था और जुलाई 1884 को पूरी तरह बनकर तैयार हुई थी. ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ अमेरिका और फ्रांस के बीच दोस्‍ती का प्रतीक रहा है. फ्रांस में इसे बनाने की शुरुआत 1876 में हुई थी. करीब 8 बाद यह बनकर तैयार हुई थी. इसमें कई तरह की धातुओं का प्रयोग किया गया. इसमें लगे कॉपर का वजन 31 टन और स्‍टील का वजन 125 टन है. इसके अलावा इसके दूसरे हिस्‍सों का […]

29 अक्टूबर को धनतेरस, जानें लक्ष्मी पूजा मुहूर्त, सोना, गाड़ी खरीदने का शुभ समय, चौघड़िया का समय

Dhanteras 2024 Shubh Muhurat: धनतेरस का पावन पर्व 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को है. इसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जानते हैं. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, धनतेरस का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाते हैं. धनतेरस के अवसर पर माता लक्ष्मी, धनपति कुबेर, देवताओं के वैद्य धन्वंतरि की पूजा करते हैं. धनतेरस पर लोग सोना, सोने के आभूषण, चांदी, चांदी के सिक्के, नई गाड़ी, पीतल के बर्तन आदि खरीदते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन इन चीजों की खरीदारी करने से व्यक्ति को सुख, समृद्धि, धन, संपत्ति, वैभव आदि की प्राप्ति होती है. इस बार धनतेरस पर पूजा के लिए 1 घंटा 41 […]

आज का राशिफल 28 अक्टूबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए रमा एकादशी का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। बिजनेस में कोई शत्रु आपकी छवि को खराब करने की कोशिश करेगा, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे सकेंगे। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपको अपनी पैतृक संपत्ति को लेकर कोई वाद-विवाद में नहीं पड़ना है। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) […]

आज का पंचांग 28 अक्टूबर : आज रमा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

  राष्ट्रीय मिति कार्तिक 06, शक संवत 1946, कार्तिक कृष्ण एकादशी, सोमवार, विक्रम संवत् 2081। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 12, रबी-उल्सानी-24, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। एकादशी तिथि प्रातः 07 बजकर 51 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 24 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। ब्रह्म योग प्रातः 06 बजकर 47 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 07 बजकर 51 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 10 बजकर 11 मिनट तक सिंह उपरांत […]

Bomb Threats: बम की झूठी धमकी देने वालों की अब खैर नहीं, केंद्र सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम

  दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार उन लोगों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कदम उठाने पर विचार कर रही है जो बम की झूठी धमकी देते हैं। विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा के बीच दो उड़ानों का औपचारिक उद्घाटन करने के बाद यहां संवाददाताओं से बातचीत में मंत्री ने कहा कि इन फर्जी खतरों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों, कानून प्रवर्तन शाखाओं और खुफिया ब्यूरो से सहायता लेने के अलावा केंद्र सरकार दो नागरिक विमानन कानूनों में संशोधन करने पर भी विचार कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इन घटनाओं को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों, खुफिया ब्यूरो […]