भर्तृहरि महताब बने लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर,जानें BJD छोड़ BJP में आने के बाद अब तक का सफर

दिल्ली। ओडिशा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद भर्तृहरि महताब ने आज सुबह 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई। बता दें, प्रोटेम स्पीकर एक अस्थायी पद है। प्रोटेम स्पीकर की प्राथमिक भूमिका नए सदस्यों को शपथ दिलाना है।   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 95(1) के तहत भाजपा सांसद को प्रोटेम स्पीकर बनाया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने बताया कि प्रोटेम स्पीकर की सहायता के लिए सुरेश कोडिकुन्नील, थलिककोट्टई राजुथेवर बालू, राधामोहन सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते और सुदीप बंदोपाध्याय को भी नियुक्त किया है। उन्होंने आग बताया कि भर्तृहरि महताब लोकसभा […]

अब 180 दिनों का मातृत्व अवकाश, सरोगेसी से जुड़े नियमों में संशोधन; 15 दिन का पितृत्व अवकाश भी

दिल्ली। मातृत्व अवकाश के मामले में केंद्र सरकार ने बड़े बदलाव की पहल की है। केंद्र सरकार ने सरोगेसी से जुड़े नियमों में संशोधन किया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब सरकारी कर्मचारियों को 180 दिनों तक की छुट्टी मिल सकेगी। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने 18 जून को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। इसके मुताबिक केंद्र सरकार की ऐसी महिला कर्मचारी जिन्होंने सरोगेसी के जरिये संतान उत्पन्न की है, अब छह महीने मातृत्व अवकाश की हकदार होंगी। ऐसी महिला कर्मचारी के लिए कोख देने वाली महिला (सरोगेट मां) भी केंद्र की कर्मचारी होगी, तो दोनों ही मांओं को छह-छह महीने का मातृत्व अवकाश मिलेगा। हालांकि इसकी […]

बिलासपुर से मुंबई के बीच जल्द शुरू होगी हवाई सेवा, एयर कंपनी ने शुरू की प्रारंभिक प्रक्रिया

बिलासपुर। बिलासपुर से मुंबई के बीच हवाई सेवा शुरू होने के मार्ग प्रशस्त हो रहे है. एलाइंस एयर कंपनी द्वारा मुम्बई-जलगांव के बीच हाल में नई फ्लाइट शुरू की है. इस फ्लाइट को बिलासपुर तक बढ़ाने पर विचार शुरू कर दिया गया है. इसके लिए एयर कंपनी ने प्रारंभिक काम भी शुरू कर दिया गया है. 1 मार्च 2021 से बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू होने के साथ ही देश के महानगरों के लिए फ्लाइट की मांग की जा रही है. इसके लिए शहर के लोग हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के नेतृत्व में कई सालों से लगातार आंदोलन किया जा रहा है. इसके बाद भी महानगरों के लिए हवाई […]

परिवार एक होगा, तो देश एक होगा : आरएसएस के सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर

० सामाजिक समरसता का अभियान श्री सुदर्शन जी का जीवन मंत्र था : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ० आरएसएस के पंचम सरसंघचालक स्वर्गीय सुदर्शन जी की स्मृति में दशम राष्ट्रीय व्याख्यान आयोजित ० ‘‘भारतीय परिवार व्यवस्था की शक्ति’’ विषय पर आयोजित किया गया व्याख्यान रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में आरएसएस के पंचम सरसंघचालक स्वर्गीय श्री सुदर्शन जी की स्मृति में आयोजित राष्ट्रीय व्याख्यान में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ‘‘भारतीय परिवार व्यवस्था की शक्ति’’ विषय पर आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता आरएसएस के सह सरकार्यवाह श्री रामदत्त चक्रधर थे। उन्होंने व्याख्यान में कहा कि मूल्य आधारित परिवार व्यवस्था भारत की शक्ति […]

आज का इतिहास 24 जून : आज ही के दिन राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की हुई शुरुआत, जानें प्रमुख घटनाएं

इतिहास में 24 जून की तारीख कई मायनों में महत्वपूर्ण है। डाक एवं टेलीग्राफ विभाग ने 24 जून को राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत करके इसे खास बना दिया। देश और दुनिया के इतिहास में 24 जून की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1206 : दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतबुद्दीन ऐबक की लाहौर (अब पाकिस्तान) में ताजपोशी। 1564 : भारत की वीरांगना महारानी दुर्गावती मुगलों से जंग के दौरान शहीद हुई। 1793 : फ्रांस ने पहली बार रिपब्लिकन संविधान अपनाया। 1963 : डाक एवं टेलीग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत की। 1966 : मुम्बई से न्यूयार्क जा रहे एयर इंडिया […]

मार्च 2025 तक पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा राममंदिर, जुलाई तक प्रथम तल में स्थापित होगा राम दरबार

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने रविवार को मंदिर निर्माण के कार्यों की समीक्षा की। चल रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया। इसके बाद पत्रकारों को बताया कि राम मंदिर के प्रथम तल का निर्माण 90 फीसदी पूरा हो चुका है। आगामी जुलाई तक प्रथम तल पूरी तरह तैयार हो जाएगा। इसके बाद प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना की जाएगी। मार्च 2025 तक परकोटे समेत राम मंदिर का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। मार्च तक निर्मार्ण का कोई काम बाकी नहीं रह जाएगा। नृपेंद्र ने बताया कि प्रथम तल पर स्थापित होने वाले राम दरबार की मूर्तियां संगमरमर की होंगी। इसके लिए राजस्थान के […]

दागेस्तान-माखचकाला में आतंकी हमलों में 15 पुलिसकर्मियों समेत कई नागरिकों की मौत, कई घायल; छह हमलावर ढेर

रूस। रूस के दक्षिणी प्रांत- दागेस्तान में ईसाईयों और यहूदियों के धर्मस्थल (सिनेगॉग) पर अत्याधुनिक हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी किए जाने की खबर है। गोलीबारी दागेस्तान के डर्बेंट शहर में हुई है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने एपी के हवाले से बताया कि दागेस्तान के गवर्नर ने बताया कि बंदूकधारियों के हमलों में 15 से अधिक पुलिसकर्मियों और कई नागरिकों की हत्या कर दी गई है।वहीं, सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में छह आतंकियों को मार गिराया है। हमले में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की भी खबर है। इन जगहों पर हुआ हमला एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रूस के दागेस्तान में रविवार को आतंकियों ने दो चर्च, एक […]

Gupt Navratri 2024: कब से शुरू हो रही है आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि, जानें कैसे करें कलश स्थापना

साल में कुल चार नवरात्रि आती हैं लेकिन इनमें से दो नवरात्रि सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं- एक चैत्र नवरात्रि और दूसरे शारदीय नवरात्रि। वहीं दो नवरात्रि गुप्त नवरात्रि के नाम से भी जानी जाती हैं। गुप्त नवरात्रि माघ और आषाढ़ माह के दौरान आते हैं। गुप्त नवरात्रि के 9 दिन तंत्र साधना से महाविद्या को प्रसन्न किया जाता है। तो आइए जानते हैं, आषाढ़ माह में गुप्त नवरात्रि कब से शुरू हो रही है। When will Gupt Navratri start कब से शुरू होगी गुप्त नवरात्रि इस बार आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 6 जुलाई, शनिवार से होगी और इसका समापन 15 जुलाई, सोमवार को होगा। आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि […]

Sawan 2024: दुर्लभ संयोग में शुरू होगा सावन का महीना, जानें डेट और शुभ मुहूर्त

सावन का महीना देवों के देव महादेव को बहुत प्रिय है इसलिए इसे बहुत ही पवित्र महीना माना जाता है। वैसे तो हर महीना पूजा-पाठ और व्रत के लिए बहुत शुभ होता है लेकिन सावन माह में पड़ने वाले सोमवार की एक खास विशेषता है। सावन की शुरुआत कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस माह में शिव और पार्वती की पूरे विधि-विधान से पूजा करने और व्रत रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इस बार सावन दो दुर्लभ संयोगों से भरा हुआ है। तो आइए जानते हैं कि इस बार सावन में कौन-कौन से संयोग बन […]

18वीं लोकसभा का पहला सत्र, सांसद लेंगे शपथ; नीट में धांधली मामले में हंगामे के आसार

दिल्ली। 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की आज हो रही है। तीन जुलाई तक चलने वाले सत्र के शुरुआती दो दिन नए सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। बुधवार को नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा, जबकि गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। विपक्ष ने प्रोटेम अध्यक्ष की नियुक्ति के अलावा नीट-यूजी पेपर लीक व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के स्थगित होने के मामले में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है, जिससे पहले दिन ही हंगामे के आसार हैं। महताब को राष्ट्रपति भवन में प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई जाएगी राष्ट्रपति मुर्मू सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले महताब को […]