बाबा बर्फानी के दर्शनार्थियों का आंकड़ा आज हो सकता है 3 लाख के पार, घाटी में श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

जम्मू। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए देशभर से रोजाना हजारों श्रद्धालु जम्मू कश्मीर में पहुंच रहे हैं। रविवार को दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा तीन लाख के पार होने की उम्मीद है। इस बीच शनिवार को 14200 श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी दी। अब तक 2,93,929 श्रद्धालु भोले के समक्ष नतमस्तक हो चुके हैं। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 183 छोटे बड़े वाहनों में 4669 श्रद्धालु कश्मीर के लिए रवाना हुए। बाबा के दरबार तक जल्दी पहुंचने का श्रद्धालुओं में उत्साह देखते ही बन रहा है। जम्मू में स्थापित केंद्रों पर टोकन पाने और तत्काल पंजीकरण के लिए तड़के ही श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या […]

Anant-Radhika Wedding: छाया ऐश्वर्या-दीपिका का स्वीट मोमेंट, इमोशनल होकर एक दूसरे को लगाया गले

मुंबई। मुकेश अंबानी के बेटे की शादी पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। मार्च में अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी हुई थी, जिसके बाद समय-समय पर कई और फंक्शन का आयोजन किया गया। 12 जुलाई को कपल ने रॉयल स्टाइल में शादी की। इस ग्रैंड वेडिंग के बाद शनिवार की शाम अनंत और राधिका की ब्लेसिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें एक बार फिर सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। चर्चा में अनंत-राधिका के वेडिंग फंक्शन्स अनंत और राधिका के फंक्शन इस साल 1 मार्च से ही शुरू हो गए थे। गुजरात के जामनगर में तीन दिन तक पहला प्री वेडिंग फंक्शन हुआ। इसके बाद मई […]

डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला, रैली में चली ताबड़तोड़ गोलियां; पूर्व राष्ट्रपति के कान से बहता दिखा खून

एएनआई, वाशिंगटन। अमेरिका में इन दिनों चुनाव का माहौल है और राष्ट्रपति पद की दौड़ में आगे चल रहे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोलीबारी हुई। अमेरिकी सीक्रेट सेवा के प्रवक्ता एंथनी गुग्लिलमी ने कहा कि ट्रंप सुरक्षित हैं। घटना के बाद, डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी गुप्त सेवा एजेंटों द्वारा तुरंत मंच से उतारकर बाहर ले जाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल गोलीबारी की इस घटना में ट्रंप के घायल होने की भी खबर है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही गोली चलने की आवाज आती है, तभी ट्रंप ने अपने दाहिने हाथ से अपना दाहिना कान पकड़ लेते हैं, […]

आज का राशिफल 14 जुलाई : जानिए मेष से लेकर मीन तक की राशियों के लिए कैसा रहेगा गुप्त नवरात्र की अष्टमी तिथि का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा, आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपको लॉस हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें, नहीं तो व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें, परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today) आज […]

आज का पंचांग 14 जुलाई :मासिक दुर्गाष्टमी पर हो रहा है कई शुभ योग का निर्माण, पढ़ें दैनिक पंचांग

पंचांग के अनुसार, आज मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही शुभ फल की प्राप्ति के लिए व्रत भी किया जाता है। इस तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल के विषय में। Aaj Ka Panchang 14 July 2024: आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि शाम 05 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। ऋतु – वर्षा चन्द्र राशि – कन्या सूर्योदय और सूर्यास्त का समय सूर्योदय – सुबह 05 […]

कही-सुनी (14 JULY 24) : नगरीय निकाय चुनाव तक टला मंत्रिमंडल विस्तार ?

रवि भोई की कलम से लोकसभा चुनाव के बाद साय मंत्रिमडल के विस्तार को लेकर अटकलों का बाजार काफी गर्म था। अब माना जा रहा है कि अगले साल नगरीय निकाय चुनाव के बाद ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और निगम-मंडलों में नेताओं की नियुक्ति होगी। साय मंत्रिमडल में दो मंत्री पद रिक्त हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति अपने पास रखकर संसदीय कार्य केदार कश्यप को सौंपकर फिलहाल मंत्रिमडल विस्तार को टाल दिया है। कहा जा रहा है मंत्री पद के कई दावेदार होने और नए -पुराने विधायकों के फेर में मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया। माना जा रहा […]

बदले गए दो जिलों में डीईओ, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। शिक्षा विभाग ने दो जिलों में DEO की पदस्थापना की है। वहीं स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य की प्रतिनयुक्ति समाप्त करते हुए फिर से प्रभारी BEO बनाया गया है। देखें आदेश :

Hina Khan के कैंसर की खबर मिलने पर एक्ट्रेस ने शेयर किया मां का रिएक्शन,’उन्हें जो सदमा लगा उसे…’

मुंबई। टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री हिना खान (Hina Khan) इन दिनों बुरे फेज से गुजर रही हैं। कुछ समय पहले ही अभिनेत्री को अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला था। जब से उन्होंने इस बीमारी के बारे में बताया है, तभी से वह सोशल मीडिया पर इलाज को लेकर अपने अनुभव शेयर कर रही हैं। वह अपनी लाइफ में हो रहे बदलाव के बारे में भी खुलकर बता रही हैं। हिना खान ने अब एक पोस्ट के जरिए बताया है कि जब एक्ट्रेस की मां को उनकी बीमारी का पता चला तो उनका क्या रिएक्शन था। ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम हिना ने सोशल मीडिया पर एक […]

दो आदतन अपराधियों पर की गई जिला बदर की कार्यवाही

० गरियाबंद सहित रायपुर, धमतरी, महासमुंद जिलों से रहेंगे बाहर गरियाबंद। पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के द्वारा गरियाबंद जिले के दो आदतन अपराधी अनावेदक मुन्न कुर्रे पिता स्व. हीराराम कुर्रे साकिन बकली थाना राजिम, एवं अनावेदक नेतराम घृतलहरे पिता गोविंद घृतलहरे साकिन बरोण्डा थाना राजिम को जिला बदर की कार्यवाही हेतु जिला दण्डाधिकारी के समक्ष प्रतिवेदन तैयार कर भेजा गया था। ज्ञात हो कि मुन्ना कुर्रे एवं नेतराम घृतलहरे दोनो आदतन अपराधी है। जो सम्पत्ती संबंधी अपराध व अन्य गंभीर किस्म के अपराध में सक्रिय रहता था। जो आये दिन थाना राजिम क्षेत्रांतर्गत अपने साथियों के साथ चोरी, गुण्डागर्दी, मारपीट, झगड़ा विवाद करता रहा था। अनावेदकों के विरूद्ध थाना […]

सेजेस राजिम के 20 एनसीसी कैडेट्स प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना हुए

गरियाबंद। नगर के प्रतिष्ठित शासकीय रामबिशाल पाण्डेय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के 20 एनसीसी कैडेट्स वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना हुए। दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लखौली रायपुर में आयोजित है। सीटीसी कैम्प में एएनओ सागर शर्मा के नेतृत्व में विद्यालय के 15 जेडी व 5 जुनियर विंग कैडेट्स हिस्सा ले रहे। 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 12 जुलाई से 21 जुलाई तक किया जा रहा। प्रशिक्षण शिविर के दौरान कैडेट्स को एकता और अनुशासन के साथ शस्त्र-प्रशिक्षण, मैप रिडिंग, निशानेबाजी, ड्रिल कंपीटीशन, खेलकूद तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। कैम्प में बटालियन के अन्य स्कूल कालेजों के कैडेट्स हिस्सा लेंगे। विद्यालय के एएनओ सागर […]