CG Weather : छत्तीसगढ़ में नवंबर में ही पकड़ ली रफ़्तार, तोड़े रिकॉर्ड, राजधानी समेत कई शहरों में लुढ़का तापमान
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार को सभी संभाग में पारा बीते साल का रिकार्ड तोड़कर नीचे गिर गया है। जगदलपुर में शनिवार को सबसे कम पारा 13.1 डिग्री दर्ज किया गया। बीते साल नवंबर में 15 डिग्री से पारा नीचे नहीं गिरा था। रायपुर में इस सीजन का सबसे कम पारा 14.9 डिग्री दर्ज किया गया है। जो बीते साल 17.5 तक ही कम हुआ था। बिलासपुर में अब तक 13.2 डिग्री तक गिरा है, जबकि बीते साल का पारा 15.6 डिग्री तक ही कमी आई थी। पेण्ड्रारोड में शनिवार को अब तक 09.4 डिग्री पर पारा रहा। जो बीते साल में 12.4 डिग्री तक गिरा था। अंबिकापुर में पारा शनिवार […]



