आज का इतिहास 14 अक्टूबर : आज ही के दिन इतिहास में हुई थी धर्म परिवर्तन की सबसे बड़ी घटना
आज का इतिहास, दूनिया के सबसे बड़े सामूहिक धर्म परिवर्तन से जुड़ा हुआ है. आज ही के दिन 14 अक्टूबर 1956 को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने अपने 3.65 लाख समर्थकों के साथ हिंदू धर्म को छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया था. महाराष्ट्र के नागपुर में हुई इस घटना को धर्म परिवर्तन की सबसे बड़ी घटना के तौर पर याद किया जाता है. उन्होंने अपने समर्थकों को 22 बौद्ध प्रतिज्ञाओं का अनुसरण करने की सलाह दी थी. साल के 10वें महीने की 14 तारीख भारत में खेलों के बड़े आयोजन से भी जुड़ी है. दरअसल इसी दिन 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ था. नई दिल्ली में तीन अक्टूबर से 14 […]



