हेमंत सोरेन ने रचा इतिहास, एक बार फिर संभालेंगे सत्ता की कमान; राज्य में पहली बार रिपीट हुई सरकार
Jharkhand Vidhan Sabha Election Results: झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की अगुवाई वाला गठबंधन ने एक बार फिर से सत्ता में वापसी की है। अब तक हुई वोटों की गिनती में साफ हो चुका है कि इंडिया गठबंधन शानदार बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है। प्रेस कांन्फ्रेस में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, “उत्साह और उमंग बहुत है। सभी मतदाताओं का धन्यवाद, इंडिया गठबंधन का बेहतर प्रदर्शन दिख रहा। सभी जाति और धर्म के लोगों ने वोट किया।” बरकट्ठा से भाजपा प्रत्याशी अमित यादव की हुई जीत 3750 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जेएमएम प्रत्याशी जानकी यादव को हराया। गढ़वा में भाजपा प्रत्याशी सत्येन्द्र नाथ […]



