आज का राशिफल 6 जून : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए वट सावित्री का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से स्वास्थ्य से यदि परेशान हैं, तो आज आप को राहत मिलेगी। परिवार में अपनों से सहयोग प्रेम मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे, आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आप कोई नया कार्य साझेदारी के रूप में शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। आप व्यर्थ के कार्य में उलझ सकते हैं, मन अशांत रहेगा। अत्यधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में जैसा आप सोच रहे […]

आज का पंचांग 6 जून: वट सावित्री व्रत पर ‘शिववास’ योग का हो रहा है निर्माण, पढ़ें आज का पंचांग

आज ज्येष्ठ अमावस्या है। इस तिथि पर शनि जयंती मनाई जाती है। साथ ही विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु और पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं। इस उपलक्ष्य पर उत्तर भारत में विवाहित महिलाएं स्नान-ध्यान कर विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा कर रही हैं। साधक न्याय के देवता शनिदेव की भी पूजा-उपासना कर रहे हैं। ज्योतिषियों की मानें तो वट सावित्री व्रत पर दो मंगलकारी शुभ योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान शिव एवं मां पार्वती की पूजा करने से विवाहित महिलाओं के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। आइए आज का पंचांग एवं शुभ योग के बारे में जानते हैं- […]

प्रदेश के शासकीय भवनों में लगेगा ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप संयंत्र,ऊर्जा विभाग सचिव ने सर्वे करने के दिए निर्देश

रायपुर। प्रदेश के शासकीय भवनों के विद्युत देयकों में कमी लाने एवं पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भवनों की छतों पर ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप संयंत्रों की स्थापना हेतु राज्य शासन द्वारा कवायद शुरू कर दी गई है। इस दिशा में गति लाने हेतु आज मंत्रालय में सचिव ऊर्जा विभाग की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में NTPC विद्युत व्यापार निगम तथा क्रेडा के अधिकारियों से शासकीय भवनों की छतों पर सोलर पॉवर प्लांट लगाने हेतु विभिन्न मॉडलों पर चर्चा की गई। 100 किलोवाट एवं इससे अधिक क्षमता के संयंत्र NTPC द्वारा रेस्को मोड अंतर्गत तथा शेष संयंत्र क्रेडा द्वारा स्थापित किये जाने पर प्रारंभिक सहमति दी गई। तदानुसार […]

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएमएचओ कार्यालय में डॉ गार्गी यदु ने किया पौधरोपण

गरियाबंद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को जिले के अनेक सरकारी दफ्तरों में पौधारोपण किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय परिसर में भी सीएमएचओ डॉ गार्गी यदु पाल के नेतृत्व में फलदार और फूलदार पौधों का रोपण कार्य किया गया। सीएमएचओ के साथ डीएचओ डॉ लक्ष्मीकांत जांगड़े, डीपीएम डॉ योगेंद्र सिंह रघुवंशी, एपीडिमियोलॉजिस्ट डॉ. शंकर पटेल सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी पौधों का रोपण कार्य किया गया। मौके पर सीएमएचओ ने सभी को संकल्प दिलाया कि रोपण किए गए पौधों का विशेष ध्यान रखा जावेगा। नियत समय पर खाद-पानी देते हुए उनके संरक्षण किया जाएगा। जिससे की यह मुरझाए नही।

कलेक्टर ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में किया वृक्षारोपण

० पर्यावरण और प्रकृति की संरक्षण के लिए दिया जागरूकता संदेश गरियाबंद। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में आम का पौधा रोपा। साथ ही अधिकारी कर्मचारियों ने भी परिसर में अमरूद, जामुन और रुद्राक्ष का पौधा रोपण किया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी से अपने घरों और आस-पास क्षेत्रों में वृक्षारोपण कर पौधों को जीवित रखने की जिम्मेदारी लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाले मानसून में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें और अपने घर, आसपास के परिवेश, गांव और शहरों और जंगलों को खूब हरा-भरा बनाएं। […]

पर्यावरण संतुलन के लिये अपने व्यवहार में परिवर्तन लायें – डॉ के. सुब्रमणियम

० मंडल द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में दिव्यांग श्रेणी से प्रथम आसिया बानो व द्वितीय गौकरण पटेल रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा आज 5 जून, 2024 को न्यू कन्वेन्शन हॉल नवीन विश्राम गृह, सिविल लाईन, रायपुर में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का विषय ’’जलवायु परिवर्तन सदी की सबसे बड़ी चुनौती’’ रखा गया। पोस्टर प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए डॉ के. सुब्रमणियम, सदस्य राज्य योजना आयोग ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिये हमें अपनी जीवन शैली में परिवर्तन लाना होगा। हमारा जीवन जितना सरल होगा, हमारी आदतें व व्यवहार जितना कम भौतिकवादी होगा, उतना ही […]

Breaking: PM मोदी को चुना गया NDA गठबंधन का नेता, विपक्षी दलों की भी मीटिंग शुरू

दिल्ली। एक तरफ नई सरकार के गठन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक हुई, तो दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक भी शुरू हो गई है। इस बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एसपी (राकांपा-एसपी), शिवसेना-यूबीटी, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी , झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य घटक दलों के नेता खरगे के आवास पर जुटे। लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद, INDI गठबंधन के नेता खरगे के आवास पर बैठक कर रहे हैं। बैठक में INDI गठबंधन की आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे […]

विश्व पर्यावरण दिवस : मुख्यमंत्री ने सपरिवार अपने निवास परिसर में रोपा नीम, रुद्राक्ष और चीकू का पौधा

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिवार जनों के साथ अपने निवास परिसर में चीकू, नीम और रुद्राक्ष का पौधा रोपा। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपने घरों में और आस-पास पौधा लगाने और पौधों को जीवित रखने की जिम्मेदारी लेने की अपील की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आने वाले मानसून में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें और अपने घर, आसपास के परिवेश, गांव और शहरों और जंगलों को खूब हरा-भरा बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर डीएफओ […]

JSPL ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, प्रकृति को संजोये रखने का दिया सन्देश

रायपुर।हर साल पर्यावरण दिवस बड़े धूम धाम से मनाया जाता हैं ,हमे याद दिलाने के लिए कि हम प्रकृति से जुड़े हुए हैं न कि प्रकृति हमसे और समय रहते हम प्रकृति को बचाने के लिए पहल नहीं करेंगे तो इसका खामयाज़ा हमारी आने वाली पीढ़ियों को भुगतना पड सकता हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड द्वारा मशीनरी डिवीज़न मंदिर हसौद के शक्ति विहार फेज २ में 250 आम व अमरुद के पौधे लगाकर पर्यावरण एवं प्रकृति को बचाने का सन्देश दिया गया। यहाँ प्लांट के वरिष्ठ अधिकारियो कर्मचारियों सहित छोटे छोटे बच्चो ने भी पौधे लगाए व पर्यावरण को किन चीज़ो से सुरक्षित […]

दिल्ली शराब घोटाला: कोर्ट से सीएम केजरीवाल को दोहरा झटका, न्यायिक हिरासत बढ़ी, अंतरिम जमानत याचिका भी हुई खारिज

दिल्ली।दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया है। वहीं अंतरिम जमानत याचिका को खारिज करते हुए संबंधित विभाग को केजरीवाल के स्वास्थय को लेकर निर्देश दिए हैं। शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया है। 19 जून तक न्यायिक हिरासत में रहना होगा। आज उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। वहीं दूसरी तरफ राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम केजरीवाल की सात दिन की अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। केजरीवाल ने मेडिकल […]