कही-सुनी (07JULY 2024) : क्या सिंहदेव होंगे पीसीसी अध्यक्ष?

रवि भोई की कलम से कहते हैं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए टी एस सिंहदेव का नाम चल रहा है। माना जा रहा है कि कांग्रेस संगठन में जल्द बदलाव होगा। धारणा है कि दीपक बैज के नेतृत्व में विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा। इस कारण संगठन का नेतृत्व किसी नए को सौंपा जाना चाहिए। प्रदेश की राजनीति में सिंहदेव का नाम बड़ा होने के साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए आर्थिक दृष्टि से उन्हें सक्षम बताया जा रहा है। सिंहदेव कांग्रेस की सरकार में उप मुख्यमंत्री थे, उसके पहले नेता प्रतिपक्ष थे। सिंहदेव निजी कारणों के चलते लोकसभा चुनाव में […]

पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस के कई नेताओं ने दिया पार्टी को झटका, दिया इस्तीफा

रायपुर। नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। नगर पंचायत भटगांव के निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत कांग्रेस के कई पार्षदों ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि इसी के साथ ही पार्टी के पूर्व एल्डरमेनों ने भी इस्तीफा दे दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष नर्मदा अमित कौशिक, उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को व्हाट्सएप पर अपना इस्तीफा भेज दिया है। आपको बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे ने भटगांव में चक्काजाम किया था। इस दौरान उन्होंने भटगांव के जनप्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। विभाग में भ्रष्टाचार से आहत […]

स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि एवं सामाजिक विकास के लिए समन्वय के साथ करें कार्य : विधायक जनक ध्रुव

0 मैनपुर में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत सम्पूर्णता अभियान का हुआ शुभारंभ 0 विकास के 6 संकेतकों का शत प्रतिशत क्रियान्वयन के लिए 30 सितम्बर तक चलेगा अभियान गरियाबंद। नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत देश के 500 ब्लॉकों में सम्पूर्णता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जिले के 2 विकासखंड गरियाबंद और मैनपुर का चयन हुआ है। इसी तारतम्य में बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने शनिवार को मैनपुर ब्लॉक में संपूर्णता अभियान का शुभारंभ किया। सामुदायिक भवन मैनपुर में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर दीपक अग्रवाल सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, एएनएम, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में आमजन शामिल हुए। संपूर्णता अभियान के […]

22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा संसद का बजट सत्र, 23 जुलाई को पेश होगा केंद्रीय बजट

दिल्ली। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट 23 जुलाई को लोकसभा में पेश किया जाएगा। संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त के बीच आयोजित किया जाना है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। कार्यक्रम की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कहा, “भारत के माननीय राष्ट्रपति ने भारत सरकार की सिफारिश पर, बजट सत्र, 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को 22 जुलाई, 2024 से 12 अगस्त, 2024 तक (संसदीय व्यवसाय की अनिवार्यताओं के अधीन) बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।” केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नरेंद्र मोदी के […]

गढ़चिरौली में आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से दो जवान घायल,इलाके में सर्चिंग जारी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले से फिर एक बार नक्सलियों के कायराना करतूत की खबर सामने आई है। आज सुबह महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के नक्सल मोर्चे में तैनात सी-60 फोर्स के जवानों पर नक्सलियों ने क्लेमोर माइन से हमला कर दिया। हमले में जवानों को मामूली चोंटे आई है। नक्सलियों द्वारा किया गया ब्लास्ट पूरी तरह से असफल रहा। इस हमले के बाद इलाके में फोर्स ने अपनी सर्चिंग तेज कर दी है। इस संबंध में नक्सल रेंज डीआईजी अंकित गोयल ने कहा कि आज सुबह नक्सलियों ने हमला किया है। जवान सुरक्षित हैं। दो जवानों को मामूली चोटें पहुंची है। सर्चिंग अभियान के जरिये नक्सलियों की खोजबीन की […]

जहरीली मशरूम ने ली मासूम की जान, एक ही परिवार के 8 लोग बीमार

गौरेला – पेंड्रा – मरवाही। जहरीला मशरूम खाने से एक ही परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए औऱ एक दो साल की मासूम की मौत हो गई। पूरा मामला थाना मरवाही अंतर्गत ग्राम मरवाही के नवा टोला का है। नवाटोला निवासी अशोक चंद्रा अपने परिवार सहित शुक्रवार की शाम जंगल से लाए मशरूम (छतनी) का सेवन किए, जिसके बाद परिवार के सभी सदस्यों जिसमे छोटे छोटे बच्चे भी शामिल हैं, सभी अचानक उल्टियां करने लगे , जिसमे एक दो साल की बच्ची सिद्धि चंद्रा को ज्यादा तबियत खराब हो जाने के कारण इलाज के लिए मरवाही के ही प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे इलाज […]

गरियाबंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,1 लाख 30 हजार की कीमत का 30 नग हीरा बरामद

० हीरा को खपाने के फिराक में घूम रहे थे आरोपी, थाना छुरा एवं साइबर टीम की संयुक्त कार्यवाही गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस कप्तान अमित तुकाराम कांबले के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, अवैध शराब तस्करी अवैध गांजा तस्करी पर नकेल कसने हेतु निर्देश दिए थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चंद्राकर, एसडीओपी गरियाबंद सुश्री निशा सिन्हा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छुरा द्वारा अपने थाना क्षेत्र में असूचना तंत्र को सक्रिय किया था। जो आज दिनांक को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि तीन संदिग्ध व्यक्ति दो अलग-अलग मोटरसाइकिल में अपने पास बहुमूल्य हीरा रखकर ग्राम पटपरपाली से चरौदा की ओर […]

अमरनाथ यात्रा: समय से पहले पिघल गया शिवलिंग!…बाबा बर्फानी की एक झलक पाने के लिए बेताब हुए तीर्थयात्री

जम्मू। भारी बारिश के कारण एहतियात के तौर पर शनिवार को गुफा मंदिर के दोनों मार्गों पर अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई थी। जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा में बर्फ का शिवलिंग वार्षिक तीर्थयात्रा आधिकारिक तौर पर समाप्त होने से लगभग दो सप्ताह पहले पूरी तरह से पिघल गया है। लगभग दो महीने तक चलने वाली तीर्थयात्रा के दौरान तीन लाख से अधिक लोगों के पवित्र गुफा के दर्शन करने की उम्मीद है। एक महीने पहले यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक एक लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। हालाँकि, पिघले हुए शिवलिंग ने तीर्थयात्रियों को पवित्र गुफा की एक झलक पाने […]

BSP में हादसा : स्टैंपिंग मशीन से उछलकर 15 फीट ऊंची केबिन पर फंसी रेल पटरी, केबल में लगी आग से मची अफरा-तफरी

दुर्ग। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में आज फिर एक बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में बीएसपी प्रबंधन को काफी नुकसान हुआ है. दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले यूनिवर्सल रेल मिल के स्टैंपिंग मशीन से उछलकर बाहर निकल गई और जमीन से करीब 15 फीट की ऊंची केबिन पर रेल पटरी जाकर फंस गई. इससे प्लांट में अफरातफरी मची हुई है. बीएएसपी की दमकल टीम ने गर्म पटरी के कारण केबल में लगे आग को बुझाया. हादसे के बाद यूआरएम विभाग के अधिकारियों ने सभी मशीने बंद कर दी. दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ऑपरेटर केबिन के ऊपर फंसे रेल […]

हाथरस भगदड़ कांड: 121 मौतों पर भोले बाबा ने दिया वीडियो स्टेटमेंट , मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग समारोह में हुई भगदड़ में 121 लोग मारे गए थे। इस घटना के बाद भोले बाबा का पहला बयान सामने आया है। भोले बाबा ने सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह के जरिए लिखित बयान जारी किया और एएनआई को वीडियो स्टेटमेंट भी दिया है। भोले बाबा ने कहा कि जब भगदड़ मची, वे समारोह से निकल गए थे। उनके जाने के बाद जो हुआ, उससे वे बहुत दुखी हैं। 121 लोगों की मौत ने उनके मन को व्यथित किया है। बाबा ने कहा कि जिन अराजक तत्वों ने भगदड़ मचाई, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे और घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने […]