तीन हाथियों की मौत के बाद अब बलरामपुर के जंगल में मिला एक हाथी का शव, वन विभाग में मचा हड़कंप

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के मुरका गांव के जंगल में एक हाथी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. वन विभाग की टीम ने कल ही इस हाथी को ट्रेस किया था, लेकिन आज उसका शव जंगल में पाया गया. हाथी की मौत का कारण फिलहाल अज्ञात है और वन अमला मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गया है. यह घटना बलरामपुर वन परिक्षेत्र के मानिकपुर सर्किल का है. बता दें कि बीते 26 अक्टूबर को रायगढ़ जिले के तमनार रेंज में करंट लगने से एक ही परिवार के तीन हाथियों की मौत हो गई थी. इस घटना पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है और […]

सूरजपुर : आदिवासी कन्या आश्रम की 9 वर्षीय छात्रा की मौत,देखभाल और सही उपचार के अभाव में गई जान

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के डेडरी स्थित आदिवासी कन्या आश्रम में एक नौ वर्षीय छात्रा की मौत हो गई. छात्रा कक्षा दूसरी की छात्रा थी, जो पिछले दो सालों से आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रही थी. बुधवार से उसकी तबीयत बिगड़ी, जिसकी जानकारी उसने वॉर्डन को दी. देखभाल और सही उपचार के अभाव में बच्ची की मौत के बाद आश्रम में रहने वाले बच्चों की देखभाल और सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा सुरता गांव के मनोज सिंह की बेटी थी. उसने बुधवार को वार्डन से गाल में दर्द होने की शिकायत की थी, जिसके बाद वार्डन ने उसकी गाल पर […]

बड़ी खबर : न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने भारत के 51वें मुख्य न्यायधीश पद की ली शपथ, डीवाई चंद्रचूड़ की ली जगह

  दिल्ली। आज सुबह न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने भारत के 51वें मुख्य न्यायधीश के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की जगह ली, जो कल देश के सर्वोच्च न्यायिक पद से सेवानिवृत्त हो गए थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 64 वर्षीय न्यायधीश को राषट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना का जन्म दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा रोड से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफेंस कॉलेज में दाखिला लिया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की। न्यायमूर्ति खन्ना का परिवार भी न्यायिक क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। उनके पिता […]

कोलकाता: बंगाल पुलिस ने शिशुओं की तस्करी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, दंपती गिरफ्तार,बांग्लादेश से जुड़े हैं तार

कोलकाता । लंबे समय से चल रहे नवजात शिशु तस्करी के मामले में कोलकाता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को बंगाल पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने एक दंपती को गिरफ्तार किया जोकि नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का हिस्सा थे। गिरफ्तार किए गए दंपती में माणिक हलदार और उनकी पत्नी मुकुल सरकार शामिल हैं। पुलिस को शक है कि इस तस्करी का मामला सिर्फ कोलकाता तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार देश के विभिन्न हिस्सों और पड़ोसी देश बांग्लादेश से भी जुड़े हो सकते हैं। कैसे हुआ तस्करी का पर्दाफाश? सीआईडी को नवजात शिशुओं की तस्करी की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस […]

डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में करेंगे पदयात्रा

० भगवान बिरसा मुंडा की विरासत और राष्ट्र निर्माण में आदिवासी समुदायों के योगदान का उत्सव मनाने के लिए पदयात्रा ० 10,000 से अधिक माई भारत यूथ वालंटियर्स भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में पदयात्रा में शामिल होंगे रायपुर। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 13 नवंबर 2024 को छत्तीसगढ़ के जशपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर माई भारत यूथ वालंटियर्स के साथ पदयात्रा करेंगे। इस पदयात्रा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ राज्य के अन्य मंत्री भी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में उनकी विरासत और देश के विकास में आदिवासी समुदायों […]

झारखंड चुनाव : आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, 13 नवंबर को होगी राज्य की 43 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग

रांची। रविवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि प्रथम चरण के चुनाव प्रचार का कार्य सोमवार शाम थम जाएगा। जहां शाम पांच बजे तक मतदान होना है, वहां के लिए शाम पांच बजे और जहां शाम चार बजे तक मतदान का समय है वहां चुनाव प्रचार 48 घंटे पहले सोमवार को चार बजे थम जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार की समाप्ति के साथ चुनाव कार्य को लेकर वहां गये (जो वहां के वोटर नहीं हैं) राजनीतिक लोगों को वहां से चले जाना होगा। ऐसे लोगों को कैंपेन की अवधि समाप्ति के बाद पकड़े जाने पर उनके […]

बागबाहरा जंगल से रेस्क्यू कर सफेद पूंछ वाले बीमार गिद्ध की बचाई जान,नंदनवन जंगल सफारी के अधिकारियों का सराहनीय प्रयास

  ० 500 किलोमीटर की उड़ान के बाद यह गिद्ध पहुंचा था बागबाहरा वनक्षेत्र में रायपुर। राजधानी रायपुर के समीप स्थित नंदनवन जंगल सफारी के वन अधिकारियों एवं चिकित्सकों की टीम ने विलुप्त प्रजाति के सफेद पूंछ वाले बीमार गिद्ध का रेस्क्यू कर उसकी जान बचाने में सफल रही है। यह बीमार गिद्ध लगभग 500 किलोमीटर की उड़ान भरता हुआ बीते दिनों छत्तीसगढ़ राज्य के महासमुंद वनक्षेत्र के बागबाहरा पहुंचा था। इस बीमार गिद्ध के रेस्क्यू के बाद नंदनवन जंगल सफारी के वन्य चिकित्सकों एवं वन अधिकारियों ने बड़ी सावधानी के साथ इस गिद्ध का रेस्क्यू कर इलाज किया। इसके स्वास्थ्य पर सतत निगरानी रखी, जिसके चलते कुछ ही दिनों […]

आज का इतिहास 11 नवंबर : देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती आज, मनाया जाता है शिक्षा दिवस

आज 11 नवंबर है। आज ही के दिन साल 1888 में देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म हुआ था। यही वजह है कि आज के दिन को देश में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इतना ही नहीं 11 नवबंर को ही साल 1675 में गुरु गोबिन्द सिंह सिखों के गुरु नियुक्त हुए थे। इसके अलावा इस दिन चार देशों को आजादी भी मिली थी। देश दुनिया के इतिहास में 11 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1675 – गुरु गोबिन्द सिंह सिक्खों के गुरु नियुक्त हुए थे। 1888 – देश के पहले शिक्षा […]

Ekadashi Vrat Katha: सर्वार्थ सिद्धि योग में देवउठनी एकादशी, पूजा समय पढ़ें यह व्रत कथा, जानें शुभ मुहूर्त और पारण समय

इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 12 नवंबर दिन मंगलवार को है. देवउठनी एकादशी का व्रत रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग में रखा जाएगा. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा सर्वार्थ सिद्धि योग और ​रवि योग में होगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवउठनी एकादशी के अवसर पर भगवान विष्णु चार माह के योग निद्रा से बाहर आते हैं. इस साल देवउठनी एकादशी के दिन ही तुलसी विवाह भी है. सुबह में भगवान विष्णु की पूजा करते समय व्रती को देवउठनी एकादशी की व्रत कथा सुननी चाहिए. इससे उसे पुण्य की प्रप्ति होगी और आपको इसका महत्व भी पता चलता है. आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी की व्रत कथा, पूजा […]

आज का राशिफल 11 नवंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए रविवार का दिन

मेष राशिफल : दूसरों के काम पर ज्यादा ध्यान देंगे मेष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आप अपना काम छोड़कर दूसरों के काम पर ज्यादा ध्यान देंगे, जिससे आपको नुकसान हो सकता है। क्योंकि दूसरों के चक्कर में आप अपने काम पर ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। कार्यक्षेत्र में अगर आप आज कुछ बदलाव करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कोई दिक्कत है तो उसके कारण आज आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहें और डॉक्टरी सलाह लें। परिवार में कोई कलह चल रही है तो आप अपने मधुर व्यवहार से […]