Accident : देहरादून में बड़ा सड़क हादसा… ट्रक और कार की टक्कर; छह लोगों की मौत

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और इनोवा कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी छात्र थे। जानकारी के अनुसार, देर रात ओएनजीसी चौक पर ट्रक और इनोवा कार की टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस […]

छत्तीसगढ़ का जशपुर साहसिक पर्यटन के लिए बन चुका है एक नई पहचान,देश भर के राइडर्स लेने आते हैं बाइकिंग का मजा

  रायपुर।जशप्योर और पहाड़ी बकरा एडवेंचर द्वारा हाल ही में आयोजित एक बाइक ट्रिप ने पूरे देश भर के राइडर्स को आकर्षित किया। देशभर से आए इन साहसी बाइकर्स ने जशपुर की घुमावदार सड़कों, कठिन ट्रेल्स, और हरे-भरे जंगलों का रोमांचक अनुभव लिया। इन राइडर्स को हिमालय राज्य जैसे लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कठिन रास्तो पर बाइकिंग अनुभव प्राप्त है और उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य की अनछुई प्राकृतिक सुंदरता को एक नए नजरिये से देखा। जशपुर का अनोखा प्राकृतिक आकर्षण जैसे रानी दह जलप्रपात, सारुडीह चाय बागान, किनकेल पाठ, चुरी और मक्करभज्जा जलप्रपात एवं यहाँ के जनजातीय संस्कृति एवं खाद्य उत्पाद उनके लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने। इसके अलावा, […]

मां गंगा विप्र कल्याण संघ ने किया दीपोत्सव मिलन एवं पुरोहित सम्मान समारोह का आयोजन

रायपुर।मां गंगा विप्र कल्याण संघ के तत्वावधान में आयोजित दीपोत्सव मिलन एवं पुरोहित सम्मान समारोह का आयोजन वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस, रायपुर में हर्षोल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भव्य समारोह में सैकड़ों की संख्या में अतिथियों और आमंत्रितों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य अतिथि डॉ. सचिदानंद शुक्ल, कुलपति, पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय, रायपुर (छ. ग.), और विशिष्ट अतिथि देवेंद्र नारायण शुक्ल, सेवानिवृत्त जनरल मैनेजर (फाइनेंस), कोल इंडिया लिमिटेड, ने अपने सारगर्भित उद्बोधन से समारोह की गरिमा बढ़ाई। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया 100 से अधिक परिवारों और रायपुर शहर के 50 से अधिक पुरोहितों की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। उद्घाटन सत्र से लेकर […]

डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव दिवस समारोह में करेंगे पदयात्रा

० भगवान बिरसा मुंडा की विरासत और राष्ट्र निर्माण में आदिवासी समुदायों के योगदान का उत्सव मनाने के लिए पदयात्रा ० 10,000 से अधिक माय भारत यूथ वालंटियर्स भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में पदयात्रा में शामिल होंगे रायपुर। केंद्रीय युवा मामले और खेल तथा श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 13 नवंबर 2024 को छत्तीसगढ़ के जशपुर में जनजातीय गौरव दिवस के हिस्से के रूप में भगवान बिरसा मुंडा ‘माटी के वीर’ पदयात्रा (फुट मार्च) में भाग लेंगे। इस आयोजन में माय भारत युवा स्वयंसेवक भी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित राज्य के अन्य मंत्री भी इस पदयात्रा में शामिल होंगे। यह आयोजन […]

IAS Transfer : एमपी में देर रात फिर हुई प्रशासनिक सर्जरी, मोहन यादव सरकार ने 26 IAS अधिकारियों के विभाग बदले

  भोपाल। मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार लगातार प्रशासनिक सर्जरी कर रही है. खास बात ये है कि अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश देर रात जारी किए जा रहे हैं. ये लगातार तीसरा मौका है जब मोहन यादव सरकार ने अधिकारियों का देर रात ट्रांसफर किया है. सरकार ने सोमवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के कुल 26 अधिकारियों के तबादले किए हैं. खास बात ये है कि इस आदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दोनों प्रमुख सचिवों के भी ट्रांसफर कर दिए गए हैं. कुल मिलाकर अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के IAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए और कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिए […]

Tulsi Vivah 2024 Vidhi : तुलसी विवाह की संपूर्ण विधि , घर पर भी इस सरल विधि से तुलसी विवाह कर पाएं पुण्य

तुलसी विवाह का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। हर वर्ष कार्तिक मास की एकादशी तिथि के दिन जिसे देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। उस दिन तुलसी विवाह कराया जाता है। इस बार तुलसी विवाह 12 नवंबर मंगलवार के दिन कराया जाएगा। तुलसी विवाह दो दिन कराया जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति तुलसी विवाह कराता है उसके जीवन से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं तुलसी विवाह की विधि और विवाह में आने वाली सामग्री। तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तो तुलसी विवाह का आयोजन द्वादशी तिथि में होना चाहिए। ऐसे में इस बार 12 नवंबर को […]

आज का राशिफल 12 नवंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए देवउठनी एकादशी का दिन

मेष राशिफल : दूसरों के काम पर ज्यादा ध्यान देंगे मेष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आप अपना काम छोड़कर दूसरों के काम पर ज्यादा ध्यान देंगे, जिससे आपको नुकसान हो सकता है। क्योंकि दूसरों के चक्कर में आप अपने काम पर ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। कार्यक्षेत्र में अगर आप आज कुछ बदलाव करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कोई दिक्कत है तो उसके कारण आज आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहें और डॉक्टरी सलाह लें। परिवार में कोई कलह चल रही है तो आप अपने मधुर व्यवहार से […]

आज का पंचांग 12 नवंबर : आज देवउठनी एकादशी व्रत और तुलसी विवाह, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 21, शक संवत 1946, कार्तिक शुक्ल, एकादशी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2081। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 27, रबि-उल्लावल-09, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 नवम्बर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि सायं 04 बजकर 05 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 52 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग सायं 07 बजकर 09 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। विष्टि करण सायं 04 बजकर 05 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत […]

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में हुई एंटी-रैगिंग कमेटी की बैठक,जाँच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

रायपुर। राजधानी रायपुर के पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। इस मामले में कमेटी ने शिकायतों की जांच के बाद एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के दो छात्रों को दोषी मानते हुए निलंबित भी कर दिया गया है। वहीं कॉलेज डीन डॉ. विवेक चौधरी, अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर और सभी विभागाध्यक्षों की मौजूदगी में आज एंटी-रैगिंग कमेटी की अहम बैठक हुई, जिसमें पीड़ित और आरोपी छात्रों से पूछताछ की गई। मामले में कॉलेज डीन विवेक चौधरी ने जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है। बता दें कि रैगिंग की यह घटना बीते महीने प्रथम वर्ष […]

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों के आदिवासी नर्तक दलों की होगी मनमोहक प्रस्तुति

० रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 14 एवं 15 नवंबर को होगा राज्य स्तरीय आयोजन ० आदि लोक नृत्य नाटिका, भील भगोरिया नृत्य, गारो और आओ नागा सहित होंगी विभिन्न प्रस्तुतियां रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 14 एवं 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती-जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय भव्य आयोजन किया जायेगा। दो दिवसीय आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों के आदिवासी नर्तक दल मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। इनमें अरूणाचल प्रदेश के आदि लोक नृत्य नाटिका, मध्यप्रदेश के भील भगोरिया नृत्य, मेघालय के गारो लोक नृत्य और नागालैण्ड के आओ नागा लोक नृत्य सहित […]