क्रेडा सीईओ राजेश सिंह राणा ने दुर्ग संभाग के सात जिलों में क्रेडा के कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये गुणवत्ता युक्त कार्यों के निर्देश
दुर्ग। राजेश सिंह राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा जिला-बेमेतरा के ग्राम-गर्रा, वि.ख.-साजा में जल जीवन मिशन योजना फेस-01 के तहत् मेसर्स नव्या टेक्नोलॉजी, रायपुर द्वारा स्थापित 12 मीटर स्टेजिंग क्षमता के सोलर ड्यूल पंप संयंत्र का निरीक्षण किया गया एवं ग्रामवासियों से पाईप लाईन से पानी घरों तक पहुंच रहा है कि नहीं के संबंध में चर्चा किया गया, चर्चा के दौरान ग्राम गर्रा निवासी विजय बंजारे द्वारा अवगत कराया गया किl उनके घर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिस पर सी.ई.ओ. क्रेडा, द्वारा पी.एच.ई. से समन्वय कर श्री बंजारे की समस्या का तत्काल निराकरण करने हेतु क्रेडा के अधिकारियों को […]



