Canada : हिंदू मंदिर पर हमले पर PM मोदी की पहली टिप्पणी, कहा- ऐसे कृत्यों से कमजोर नहीं होगा हमारा संकल्प

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर किए गए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मैं कनाडा में हिंदू मंदिर पर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इसी तरह, हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिशें भयावह हैं। इस प्रकार की हिंसा कभी भी भारत के संकल्प को कमजोर नहीं कर सकती। हम कनाडा सरकार से न्याय सुनिश्चित करने और कानून का शासन बनाए रखने की उम्मीद करते हैं।   पीएम मोदी की ओर से यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है, जब लगातार दूसरे दिन खालिस्तान समर्थकों ने कनाडा में हिंदू मंदिर पर […]

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : तीजा-पोरा, हरेली, गौरी-गौरा पूजा के साथ ही सुवा-करमा नृत्य की शानदार प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 का भव्य शुभारंभ आज छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति से हुआ। नवा रायपुर के राज्योत्सव ग्राउण्ड के मुख्य मंच से छत्तीसगढ़ी कलाकारों के दल ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी और दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। तीन दिवसीय राज्योत्सव के आयोजन को लेकर मेला स्थल को शानदार ढंग से सजाया गया है। हजारों की संख्या में लोग यहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद और प्रदर्शनी देखने के लिए पहुंचे। राज्योत्सव 2024 का शुभारंभ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री द्वय […]

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : महाराष्ट्र में कई सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला, हमनाम उम्मीदवारों ने बढ़ाई मुश्किलें

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकबला तो महायुति और महाविकास अघाड़ी में है, लेकिन कई सीटों पर बागियों के खड़े होने से मुकबला रोचक लग रहा है। सात सीटें ऐसे हैं जहां हम नाम उम्मीदवारों की भरमार है। भाजपा ने हरियाणा की जीत का फार्मूला महाराष्ट्र में भी प्रयोग करने की जुगत में है। वोट के बंटवारे के लिए भाजपा कई निर्दलियों और छोटे दलों के लोगों को मैदान में उतारने की रणनीति बना रही है, वहीं अपने बागियों को मनाने में लगी है। महायुति और महाविकास अघाड़ी में शामिल दल वोटों के बंटवारे को रोकने के लिए आपस में सीटों का बंटवारा किया है , पर कुछ सीटें […]

मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद ग्रहण किया

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने पं. धीरेंद्र शास्त्री के अपने निवास पहुंचने पर उन्हें शाल- श्रीफल भेंटकर उनका का आत्मीय स्वागत किया। गौरतलब है कि पं. धीरेंद्र शास्त्री छत्तीसगढ़ के प्रवास पर आए हुए हैं। आज राजधानी रायपुर आने से पहले कल वे कांकेर और कवर्धा के कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परिवारजन, स्वामी राजीवलोचन जी महाराज और निवास के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।  

आगरा में वायु सेना का मिग-29 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट ने कूदकर बचाई जान

आगरा। आगरा में सोमवार को वायु सेना का विमान मिग-29 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें पायलट और को-पायलट ने कूदकर जान बचाई। वायुसेना की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान तकनीकि खराबी आने से ये हादसा हुआ। इस पूरा हादसे की जांच कराई जाएगी। दो किलोमीटर दूर मिले पायलट बताया जा रहा है कि हादसे के बाद पायलट और उसके साथी दो किलोमीटर दूर मिले हैं। गनीमत रही कि पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को कागारौल के सोनिगा गांव के पास खाली खेतों में गिराया। यदि आबादी वाले हिस्से में विमान क्रैश होता तो बड़ी क्षति हो सकती थी। पंजाब […]

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत,छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2024 का करेंगे शुभारंभ

रायपुर।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छत्तीगसढ़ राज्योत्सव 2024 के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए राजधानी रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, जगदलपुर विधायक किरण देव, रायपुर ग्रामीण विधायक मोती लाल साहू, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, विधायक पुरंदर मिश्रा, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया।

कांग्रेस पार्षद के घर बदमाशों के गैंग ने किया हमला,तोड़फोड़ से मचा बवाल,आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

अंबिकापुर। अंबिकापुर शहर में अपराधियो के हौसले बुलंद है।रविवार की रात नगर के चांदनी चौक मायापुर क्षेत्र में आदतन बदमाश चांद कोरवा के गैंग ने कांग्रेस पार्षद सतीश कुमार बारी के निवास पर लाठी, डंडे व हथियार से लैश होकर हमला बोल दिया। घर का दरवाजा, खिड़की तोड़ दिया। जमकर पथराव किया। यह घटना पार्षद के निवास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। रात्रि लगभग एक बजे कांग्रेस पार्षद के निवास पर रेंज आइजी अंकित गर्ग व सरगुजा एसपी योगेश पटेल पुलिस टीम के साथ पहुंचे। परिवार के सदस्यों से बातचीत की। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरे में कैद घटनाक्रम को दिखा। शहर की […]

By-Poll: यूपी, पंजाब और केरल की 14 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की तारीख बदली, त्योहारों की वजह से लिया गया फैसला

दिल्ली। चुनाव आयोग ने सोमवार को त्योहारों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में विधानसभा उपचुनावों की तारीख बदल दी। अब यहां 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में नौ, पंजाब में चार और केरल में एक सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान होना है। नतीजे 23 नवंबर को ही आएंगे।   जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) सहित कई दलों ने विभिन्न त्योहारों के मद्देनजर आयोग से चुनावों की तारीख पुनर्निर्धारित करने का आग्रह किया था। उनका कहना था कि 13 नंवबर को चुनाव कराने से मतदान प्रतिशत पर असर पड़ सकता […]

रोड से निकले छड़ के कारण टायर फटने से पलटी बोलेरो,3 लोगों की मौत, 4 घायल

पथरिया। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर हुए गड्‌ढे और रोड से निकले छड़ के कारण टायर फटने से बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज बिलासपुर सिम्स में चल रहा. घटना की सूचना मिलते ही सरगांव पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जांच कर रही. यह घटना किरना सरगांव के पास की है. मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर से बिलासपुर की ओर आ रही बोलेरे रोड के निकले छड़ से सामने की टायर फट गई. इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई. बोलेरे में कुल 7 लोग सवार थे, जिसमें से 3 की मौत […]

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र की DGP रश्मि शुक्ला को हटाया, विपक्ष ने किया स्वागत

  मुंबई। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला को हटाने का आदेश दिया है. कांग्रेस समेत राज्य के कई प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से रश्मि के खिलाफ शिकायत किए जाने के बाद आयोग ने उनका तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया. विवेक फणसालकर को रश्मि की जगह कार्यभार सौंपा गया है. कांग्रेस और अन्य दलों की ओर से की गई शिकायतों पर एक्शन लेते हुए, चुनाव आयोग ने डीजीपी रश्मि शुक्ला का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया, साथ ही मुख्य सचिव को यह निर्देश भी दिया कि वे कैडर में अगले सबसे वरिष्ठ आईपीएस […]