Maharashtra Election: बेटे-बेटी से भतीजे-पोते तक, महाराष्ट्र में पूर्व मुख्यमंत्रियों के रिश्तेदारों का भाग्य दांव पर
मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही तमाम सीटों पर राज्य के दोनों प्रमुख गठबंधनों महायुति और महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार तय हो गए हैं। इस चुनाव में सियासी रसूख रखने वाले कई परिवारों की किस्मत भी दांव पर लगी है। पार्टियों ने महाराष्ट्र के कई पूर्व मुख्यमंत्रियों के रिश्तेदारों को प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा है। पवार परिवार से चाचा-भतीजे आमने-सामने पुणे जिले की बारामती विधानसभा सीट हमेशा की तरह 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी खास बनी हुई है। ये वही सीट है जहां से कभी महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी […]



