WTC: लगातार तीन टेस्ट हारकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर लुढ़का भारत, फाइनल में पहुंचने की राह हुई बेहद कठिन
स्पोर्ट्स न्यूज़। न्यूजीलैंड ने भारत को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हरा दिया है। कीवियों ने बंगलूरू में पहला टेस्ट आठ विकेट से जीता था। इसके बाद पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की टीम ने 113 रन से जीत हासिल की थी। अब मुंबई में तीसरे टेस्ट को कीवी टीम ने 25 रन से अपने नाम किया। लगातार तीन हार ने टीम इंडिया की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की राह बेहद मुश्किल कर दी है। अब भारत को फाइनल से पहले सिर्फ ऑस्ट्रेलिया से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भिड़ना है। हालांकि, टीम इंडिया को यह सीरीज कंगारुओं के घर पर खेलनी है। […]



