राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों इंजीनियरिंग के होनहार विद्यार्थियों को मिला स्वर्ण पदक

० निष्ठा, नैतिकता और कुशलता के साथ निरंतर काम करने वालों को सहज ही सम्मान प्राप्त होता है – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ० राष्ट्र निर्माण में तकनीकी कौशल और ज्ञान के सही उपयोग पर राष्ट्रपति ने दिया ज़ोर ० एनआईटी रायपुर के दीक्षांत समारोह में पहली बार राष्ट्रपति का आगमन ० राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए रायपुर।राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर के लिए आज 25 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक रहा। देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज संस्थान के 14वें दीक्षांत समारोह में अपनी गरिमामय मौजूदगी दी और 12 होनहार विद्यार्थियों […]

रायपुर दक्षिण उपचुनाव : बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी की नामांकन रैली में दिखा जनसैलाब, सीएम साय ने कहा – भाजपा जीत का नया रिकॉर्ड बनाएगी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए आज वरिष्ठ नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, नामांकन रैली में आए कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा कि इस बार भाजपा जीत का नया रिकॉर्ड बनाएगी. सीएम साय ने कहा कि सुनील सोनी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. पूर्व सांसद, रायपुर नगर निगम के महापौर-सभापति रहे और विभिन्न पदों पर रहकर लंबे समय तक रायपुर की सेवा कार्य किया है. ऐसे लोकप्रिय सोनी को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है. रायपुर दक्षिण विधानसभा में 35 साल से लगातार […]

दीपावली एवं छठ पूजा को देखते हुए रेलवे ने शुरू की विशेष तैयारी

० रायपुर रेल मंडल में दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर स्टेशनों में यात्रियों की सुविधा के लिए अधिकारियों एवं वाणिज्य निरीक्षकों की तैनाती रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर स्टेशनों में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी की जा रही है रायपुर एवं दुर्ग स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ लगाया जा रहा है। जिससे यात्रियों को किसी भी सुविधा का सामना न करना पड़े। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी जी के निर्देशन में दीपावली एवं छठ पूजा के त्यौहार को देखते हुए 20 रेलवे अधिकारियों एवं 10 मुख्य वाणिज्य निरीक्षकों को स्टेशनों पर यात्रियों की […]

बलरामपुर मामला : महिला एएसपी पर महिलाओं ने चप्पल से किया हमला, आई चोट,पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बलरामपुर। बलरामपुर के कोतवाली थाना में स्वास्थ्यकर्मी गुरुचंद मंडल की मौत के मामले में फिर से बड़ा बवाल हुआ है. आज पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मृतक के डेड बॉडी को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था, तभी ग्रामीणों ने जोरदार विरोध जताया और पत्थरबाजी कर दी. इस हिंसा में एडिशनल एसपी निमिशा पांडे को चोट लगी है. वहीं पुलिस के अधिकारी मौके पर उग्र भीड़ को समझाइश देने में जुटे हुए हैं. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात हैं. बता दें कि गुरुवार दोपहर को बलरामपुर के कोतवाली थाना के बाथरूम में एनएचएम के कर्मचारी गुरुचंद मंडल की फांसी के फंदे पर […]

परिवार के सभी सदस्य कम से कम एक घंटे बिना मोबाइल के आपस में करें बातें: प्रसन्ना आर.

० शासकीय दूब महिला महाविद्यालय के नेशनल सेमीनार में विद्वानों ने रखे अपने विचार रायपुर। भारतीय परिवारों पर वैश्वीकरण का बहुत प्रभाव पड़ा है। बदलते परिदृश्य में परिवार नामक संस्था के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं। वास्तव में वृद्धाश्रम, झूलाघर और नर्सरी आदि का विस्तार होना परिवार जैसी संस्था के टूटने का ही परिणाम है। वर्तमान में विवाह जैसी संस्था को बचाए रखना भी बड़ी चुनौती है। यह बातें विषय विशेषज्ञों, विद्वानों और शोधार्थियों ने शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग और छत्तीसगढ़ समाजशास्त्रीय परिषद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में कहीं। कार्यक्रम समन्वयक और छत्तीसगढ़ समाजशास्त्रीय परिषद की अध्यक्ष डॉ. प्रीति शर्मा ने बताया […]

Uttarakhand : उत्तरकाशी में धारा 163 लागू, हिंदू संगठनों ने किया बंद का ऐलान,जानें क्या है मामला

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक मस्जिद को गिराने की मांग को लेकर हंगामा बढ़ गया है। आरोप है कि यह मस्जिद अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बनाई गई है। इस मस्जिद को हटाने की मांग करते हुए हिंदू संगठनों के लोग दो दिन से सड़कों पर उतरे हुए हैं। गुरुवार को पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसका विरोध करते हुए हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को बंद का आह्वान किया है। व्यापारियों का समर्थन गंगाघाटी और यमुनाघाटी प्रांतीय उद्योग व्यापार संघ ने पुलिस लाठीचार्ज का विरोध किया है। उन्होंने सभी व्यापार मंडलों से अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखने के लिए कहा है। पिछले दिन भी संयुक्त हिंदू संगठन की […]

SSR केस में Rhea Chakraborty को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, CBI को लगाई फटकार

  मुंबई। दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद जो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा वो था एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक्टर के परिवार ने रिया पर कई तरह इल्जाम लगाए। यहां तक की रिया और उसके परिवार को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग तक सहनी पड़ी। इतना ही नहीं रिया को ड्रग्स केस में जेल तक जाना पड़ा। उनके खिलाफ CBI ने लुकआउट सर्कुलर भी निकाला। इन सबके बावजूद भी रिया टूटी नहीं बल्कि हिम्मत से सबका सामना किया। वहीं अब रिया को इस केस में राहत मिल गई है। जी हां, सुप्रीम कोर्ट न रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के […]

बीजापुर में CRPF के एक जवान ने ड्यूटी के दौरान की आत्महत्या, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

बीजापुर। बीजापुर में सीआरपीएफ (CRPF) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि जवान ड्यूटी पर था, तभी उसने खुद को गोली मार ली. घटना से बटालियन मुख्यालय में हड़कंप मच गया. यह मामला भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ की 199 बटालियन के मुख्यालय पातरपारा भैरमगढ़ में तैनात हेड कांस्टेबल पवन कुमार ने अपनी सर्विस राइफल से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे की है, जब पवन कुमार बटालियन मुख्यालय के टॉवर मोर्चा नंबर 02 पर ड्यूटी पर तैनात थे. घायल अवस्था में पवन कुमार को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य […]

दिवाली के पहले होगी साय कैबिनेट की बैठक, 28 अक्टूबर को कई अहम् फैसलों पर लग सकती है मुहर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सोमवार, 28 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी. यह बैठक मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में दोपहर 12 बजे होगी. इस बैठक में सरकार कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है.

Cyclone Dana: ओडिशा-बंगाल से टकराकर गुजरा ‘दाना’, तूफान में कोई हताहत नहीं, कई जिलों में हो रही बारिश

  भुवनेश्वर। चक्रवात दाना के असर से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। तीन राज्यों में इसका असर दिख रहा है। ओडिशा और बंगाल में 12.5 लाख से अधिक लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए हैं। जानिए अपडेट तूफान के चलते ओडिशा के कई जिलों में बारिश ओडिशा सरकार के विशेष सचिव गंगाधर नायक ने चक्रवात ‘दाना’ पर कहा, ‘चक्रवाती तूफान के तट से टकराने के बाद, बालेश्वर में भारी बारिश हो रही है। सुबह से तेज हवाएं चल रही थी लेकिन अब हवा की गति थोड़ी कम हो गई है। हालांकि बारिश जारी है। प्रशासन ने हालात से निपटने […]