जशपुर के जागेश्वर यादव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री पुरस्कार से किया सम्मानित

जशपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में जशपुर के जागेश्वर यादव को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है. जागेश्वर बिरहोर समाज के लिए दशकों से काम कर रहे हैं. वे जशपुर के पहले व्यक्ति हैं, जिन्हें पद्मश्री पुरस्कार मिला है. जशपुर के जागेश्वर यादव की प्रसिद्धि बिरहोर के भाई के रूप में है. आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता यादव ने अपना पूरा जीवन बिरहोर और पहाड़ी कोरवा जनजाति के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया. उन्होंने जशपुर में आश्रम की स्थापना की और निरक्षरता उन्मूलन और स्वास्थ्य सेवा के मानकों को बेहतर बनाने का काम किया है.

चारधाम यात्रा का आरंभ: अक्षय तृतीया के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खुले केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट

  देहरादून। केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट छह माह बंद रहने के बाद शुक्रवार को अक्षय तृतीया के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए और इसी के साथ इस वर्ष की चारधाम यात्रा आरंभ हो गई। दोनों धामों के कपाट सुबह सात बजे खुले और इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपनी पत्नी गीता के साथ केदारनाथ में द्वार खोले जाने की प्रक्रिया के साक्षी बने। ‘बम-बम भोले’ और ‘बाबा केदार की जय’ के उद्घोष के साथ प्रात: सात बजे विधि विधान से विशेष पूजा-अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच केदारनाथ मंदिर का मुख्य द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया […]

तमिलनाडु : पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 6 महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत

  नेशनल न्यूज़। तमिलनाडु के दक्षिणी विरुधुनगर जिले के शिवकाशी के सेंगामालापट्टी गांव में पटाखा इकाई विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई। मृतकों में छह महिलाएं शामिल हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विस्फोट में घायल हुए और झुलसे हुए 13 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। विस्फोट गुरुवार दोपहर को हुआ जब लगभग एक सौ कर्मचारी निजी पटाखा इकाई में फैंसी पटाखे बनाने में लगे हुए थे। इस दुर्घटना में छह श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, तीन अन्य की शिवकाशी सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। विस्फोट के बाद बचाव अभियान के बाद एक कर्मचारी के लापता होने की सूचना […]

आज का राशिफल 10 मई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए अक्षय तृतीया का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज आप किसी शादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। वाद-विवाद की स्थिति से खुद को दूर रखें। अपने परिचित व्यक्ति से आज आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही पत्नी का साथ मिलेगा। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज आप नया वाहन खरीद सकते हैं। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। आपको किसी नए कार्य का बड़ा ऑफर मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साथ ही परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today) आज का दिन आपका शानदार […]

आज का पंचांग 10 मई : आज मनाई जाएगी अक्षय तृतीया, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग

आज अक्षय तृतीया का दिन है। यह शुभ दिन धन की देवी माता लक्ष्मी, भगवान विष्णु, कुबेर देव की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना व खरीदारी करते हैं, उनके धन में वृद्धि होती हैं। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं – Aaj Ka Panchang 10 May 2024: आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रात्रि 02 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। ऋतु – ग्रीष्म चन्द्र राशि – वृषभ सूर्योदय और सूर्यास्त […]

ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में ACB/EOW ने 29 ठिकानों पर मारा छापा,सीएम साय ने कहा- दोषियों पर सख्ती से होगी कार्रवाई

रायपुर। ACB/EOW ने आज महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में छत्तीसगढ़ में 29 ठिकानों पर छापा मारा. दुर्ग में 18, रायपुर में 7, बलौदाबाजर में 2, रायगढ़ में 1 और कांकेर में 1 जगह छापामार कार्रवाई की गई. ईओडब्ल्यू के मुताबिक, छापे में महादेव सट्टा ऐप से संबंधित दस्तावेज, हवाला संबंधी पर्चियां और बैंक संबंधित कागजात समेत बड़ी मात्रा में संदेहास्पद दस्तावेज मिला है. महादेव सट्टा एप ममाले पर हो रही कार्रवाई को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, छत्तीसगढ़ में अनेक मामले चल रहे हैं. सबकी जांच हो रही है. जो भी दोषी है सभी पर सख्ती से कार्रवाई होगी. भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत […]

बाराती वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, 10-12 लोग घायल, पुलिस जवानों ने पहुंचाया अस्पताल

कोंडागांव। राणापाल कैंप के नजदीक आज अनियंत्रित होकर बाराती वाहन पलट गई. इस हादसे में 10 से 12 लोग घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद 41वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया. मिली जानकारी के मुताबिक, टाटा 407 गाड़ी 25 से 30 बरातियों को लेकर झुमरी से लौदीगुरा जा रही थी, तभी मर्दापाल थाना क्षेत्र के राणापाल पुल के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 10 से 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें अधिकतर महिलाएं हैं. यह घटना गुरुवार सुबह 11:30 बजे की है. हादसे के तुरंत बाद कैम्प कमाण्डर राणापाल की टीम ने मौके […]

डिप्टी कलेक्टर बनने के सपने संजोए होनिशा ने कक्षा दसवीं की मेरिट सूची में हासिल किया दूसरा स्थान

० कोपरा की होनिशा ने मेरिट सूची में जगह बनाकर जिले का नाम किया रोशन ० जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव ने दी बधाई व शुभकामनाएं गरियाबंद। दृढ़ निश्चय, आत्मविश्वास, मेहनत और लगन के साथ किए जाने वाले कार्यों में निश्चित ही सफलता मिलती है। इसका साक्षात उदाहरण आदिवासी और वनांचल बहुल गरियाबंद जिले की बेटी होनिशा साहू ने प्रस्तुत किया है। आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी कक्षा 10 वीं के परीक्षा परिणाम में कोपरा के सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा होनिशा ने मेरिट सूची में जगह बनाई है। उन्होंने 98.83 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। डिप्टी कलेक्टर […]

रायपुर में पदस्थ OSD धर्मेन्द्र पटेल भारतीय वन सेवा के लिए चयनित

रायपुर। रायगढ़ जिले के ग्राम मड़वाडुमर मिलुपारा, तमनार निवासी धर्मेन्द्र पटेल का भारतीय वन सेवा के लिए चयन हुआ है. 8 मई को घोषित भारतीय वन सेवा परीक्षा के परिणाम में धर्मेन्द्र पटेल ने ऑल इंडिया लेवल पर 92 रैंक हासिल किया है. धर्मेन्द्र पटेल अपना आदर्श अपने पिता पेशे से शिक्षक बुंदराम पटेल और माता लालकुंवर पटेल को मानते हैं. इनकी प्रारंभिक शिक्षा ग्राम मिलुपारा के आदर्श ग्राम्य भारती स्कूल से व स्नातक की पढाई ओपी जिंदल इंस्टीट्यूट, रायगढ़ से हुई है. धर्मेंद्र पटेल सीजी पीएससी 2015 में सफलता प्राप्त कर राज्य वित्त सेवा में चयनित हुए थे. वर्तमान में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के पद पर रायपुर में […]

‘Sick Leave’ पर गए सभी कर्मचारियों पर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने लिया एक्शन, दिया बर्खास्तगी का आदेश

नई दिल्ली। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ‘Sick Leave’ पर गए सभी कर्मचारियों को लेकर बड़ा नोटिस जारी कर दिया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ‘Sick Leave’ पर गए कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस के लगभग 25 कर्मचारियों (केबिन क्रू सदस्यों) को काम पर नहीं आने के कारण बर्खास्त कर दिया गया है और उनके व्यवहार के कारण हजारों यात्रियों को परेशानी हुई। अचानक 100 से अधिक क्रू मेंबर्स के सिक लीव पर चले जाने के कारण एयरलाइन को पिछले दो दिनों में अपनी 90 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। नौकरी से निकाले जाने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ने की संभावना है और प्रबंधन आज केबिन […]