आज का राशिफल 10 सितंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए संतान सप्तमी का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुद परेशान हो सकते हैं। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी। व्यवसाय आदि के काम में रुकावट आएगी। किसी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार न दें। कुछ बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज के दिन आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करें। न ही व्यापार में कोई […]

आज का पंचांग 10 सितंबर : संतान सप्तमी व्रत पर भद्रावास योग का हो रहा है निर्माण, पढ़ें दैनिक पंचांग

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज मंगलवार 10 सितंबर को संतान सप्तमी व्रत है। यह पर्व शिव-शक्ति को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं। वहीं, नवविवाहित महिलाएं पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए व्रत रख शिव-शक्ति की पूजा करती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो संतान सप्तमी व्रत पर दुर्लभ भद्रावास योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से व्रती की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है। आइए आज का पंचांग एवं राहुकाल जानते हैं- आज का पंचांग (Panchang 10 September 2024) भाद्रपद माह के शुक्ल […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बादलों की गरज के दौरान लोगों से सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की

० आकाशीय बिजली और वज्रपात से बचाव के उपायों का स्थानीय भाषा में प्रदर्शन करने सभी जिलों को निर्देश जारी ० नगरीय निकायों, पंचायतों और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा भी आयोजित किए जा रहे विशेष जागरूकता कार्यक्रम रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बरसात में बादलों की गरज के दौरान लोगों से सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। आकाशीय बिजली से बचने का सावधानी ही उपाय है। इसलिए सतर्क रहें और वज्रपात से बचाव के निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। मुख्यमंत्री ने विगत दिनों प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से जनहानि की घटनाओं पर दुख व्यक्त […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता और तत्परता से बाढ़ से राधेलाल नाग की बची जान

० सकुशल बचने पर जताया मुख्यमंत्री और रेस्क्यू टीम का आभार रायपुर।छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता एवं त्वरित पहल से कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक के नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राधेलाल नाग की बाढ़ में फंस जाने के बाद जान बची। मुख्यमंत्री श्री साय को राधेलाल नाग के वाहन सहित क्षेत्र के महला नाले में सहसा आई बाढ़ में बह जाने की खबर मिली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तत्परता से उन्हें त्वरित मदद मिली। उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। श्री नाग ने मुख्यमंत्री श्री साय को उनकी तत्परता के साथ मदद हेतु रेस्क्यू टीम भेजने के लिए आभार माना। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान मौके […]

CBI ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी के ठिकानों पर मारा छापा, जांच जारी

  रायपुर। सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में आरोपी वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग रायपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है. टीम ने उनके ठिकानों पर तलाशी भी ली. आरोप है कि आरोपी ने 13 जुलाई 2006 को एसओ के पद पर ग्रेड वेतन 4,800 रुपए में नौकरी ज्वाइन की थी. नौकरी ज्वाइन करने के बाद से उसने कथित तौर पर हर साल कृषि भूमि, आवासीय भूखंड आदि के रूप में लगभग 10 अचल संपत्तियां अर्जित/खरीदी है. यह भी आरोप है कि आरोपी भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त रहा है और उसने जानबूझकर आपराधिक कदाचार का अपराध करके खुद को अवैध रूप […]

बलौदाबाजार हिंसा मामला: विधायक देवेंद्र यादव की बढ़ी रिमांड, अब 17 सितंबर तक रहेंगे न्यायिक हिरासत में

बलौदाबाजार। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड कोर्ट ने फिर 7 दिनों के लिए बढ़ा दी है. विधायक यादव 17 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे. बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने 17 अगस्त को देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया था. आज रिमांड खत्म होने पर फिर सीजेएम कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई हुई. कोर्ट ने 17 सितंबर तक उनकी रिमांड बढ़ा दी है. जानिए पूरा मामला बता दें कि गुरु बाबा घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में सतनाम समाज के आस्था के केंद्र अमर गुफा में स्थित महकोनी मंदिर परिसर में आसामाजिक तत्वों ने जमकर तांडव मचाया था. जैतखाम में तोड़फोड़ की घटना से आक्रोशित […]

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दिल्ली में आयोजित जीएसटी काउंसिल की 54वीं बैठक में लिया हिस्सा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री सुश्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित जीएसटी काउंसिल की 54वीं बैठक में हिस्सा लिया। इस मौके पर उनके साथ वित्त सचिव मुकेश कुमार बंसल भी उपस्थित रहे।

गुरुकुल कॉलेज में हुई सेक्टर स्तरीय शतरंज महिला पुरुष प्रतियोगिता

  रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आबंटित सेक्टर स्तरीय शतरंज (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के गुरुकुल प्रेक्षागृह में हुआ। इस प्रतियोगिता के की अध्यक्षता सहसंचालक डॉ. रविन्द्र मिश्रा ने माँ सरस्वती का पूजा और दीप प्रज्जवल के साथ प्रारंभ हुआ। निकाय समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी जी एवं सचिव श्रीमती शोभा खण्डेलवाल उपस्थित थे। सचिव ने खेल के सफल आयोजन करने के लिए महाविद्यालय को बधाई दी। मंच का संचालन डॉ. रात्रि लहरी ने किया। इस अवसर पर डॉ. रिन्कु तिवारी, उप प्राचार्य डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. अनुराधा गुप्ता, डॉ. सिमरन वर्मा, श्रीमती अवंतिका सोनी, सुश्री मान्या शर्मा, मनोज साहू एवं विभिन्न महाविद्यालयों से आये हुए क्रीड़ा अधिकारी एवं […]

कमिश्नर ने किया लखीराम अग्रवाल मेडिकल कॉलेज व गुरु घासीदास अस्पताल का निरीक्षण

० मरीजों से मुलाकात कर सुविधाओं का लिया जायज़ा ,स्वशासी परिषद की बैठक जल्द आहूत करने डीन को निर्देश बिलासपुर।कमिश्नर बिलासपुर महादेव कावरे ने रायगढ़ प्रवास के दौरान लखीराम अग्रवाल मेडिकल कॉलेज एवं इससे सम्बद्ध गुरु घासीदास अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान बायोमेट्रिक अटेंडेंस, कैजुअल्टी वार्ड, पुलिस सहायता केंद्र, मेटरनिटी वार्ड, ब्लड बैंक सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने भर्ती मरीज़ और उनके परिजनों से चर्चा कर इलाज व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ लुका द्वारा पुलिस चौकी और स्ट्रीट लाइट की समस्या बताया गया, जिसे अधिकारियों से चर्चा करके निराकरण के निर्देश आयुक्त ने दिया। आयुक्त द्वारा कॉलेज में नेफ्रोलॉजी […]

डॉक्टरों की हड़ताल से 23 लोगों की मौत! कोलकाता केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई में कपिल सिब्बल ने पेश किए आंकड़े

  दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले ने पूरे देश में आक्रोश और चिंताओं को जन्म दिया है। इस घटना के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल का ऐलान किया, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर प्रभाव पड़ा और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार को इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हुई, जिसमें पश्चिम बंगाल की ओर से वकील कपिल सिब्बल ने डॉक्टरों की हड़ताल के नतीजों पर प्रकाश डाला। कपिल सिब्बल का दावा सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान, कपिल सिब्बल ने कोर्ट को बताया कि अगस्त में कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में […]