रविवि के अर्थशास्त्र अध्ययनशाला में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस
रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के अवसर पर अर्थशास्त्र अध्ययनशाला ,पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर (छ.ग.) में विभागीय साहित्यिक क्लब द्वारा विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। डॉ. रीता वेणुगोपाल, प्रोफेसर, शारीरिक शिक्षा अध्ययनशाला और निदेशक, महिला अध्ययन केंद्र, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर इस अवसर के मुख्य वक्ता थीं। प्रोफेसर रीता वेणुगोपाल ने महिलाओं के स्वास्थ्य पर गरीबी के प्रभाव पर अपना व्याख्यान दिया। अपने मुख्य जिसमें उन्होनेंएक एकीकृत दृष्टिकोण अपनाकर गरीबी पर चर्चा को व्यापक बनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला । उन्होंने अपने व्याख्यान में गरीबी उन्मूलन के संस्थागत तरीकों की ओर इशारा किया और इस बात पर जोर दिया कि गरीबी इतनी बुरी नहीं है और […]



