आज का इतिहास 9 सितंबर : आज ही के दिन जन्मे थे ‘कारगिल’ के हीरो ‘शेरशाह’ कैप्टन विक्रम बत्रा
‘शेरशाह ऑफ कारगिल’ के नाम से मशहूर भारतीय थलसेना के जांबाज, कैप्टन विक्रम बत्रा का जन्म आज ही के दिन साल यानी 9 सितंबर 1974 में हुआ था. कैप्टन विक्रम बत्रा मई से जुलाई 1999 में चले कारगिल युद्ध में 19 जून को शामिल हुए थे. कैपटन ने जब इस युद्ध में एंट्री मारी तब कारगिल की चोटी 5140 पर पाकिस्तानी कब्जा कर चुके थे. इसी को छुड़ाने का टास्क बत्रा को दिया गया था. अपनी बहादुरी का सबूत देते हुए कैप्टन इस अहम छोटी को जीत कर वहां तिरंगा लगाने में कामयाब हुए. कैप्टन यहीं नहीं रुके. बाद में जब उनके अधिकारियों ने उन्हें और उनकी टीम को आराम […]



