आज का इतिहास 17 अक्टूबर : शांति के नोबल पुरस्कार से सम्मानित हुईं मदर टेरेसा, जानिए आज का इतिहास
गरीबों की मसीहा मदर टेरेसा को कौन नहीं जानता? उन्हें दुनिया ने 17 अक्टूबर 1979 को शांति के नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया. भारत से विशेष रूप से स्नेह रखने वाली मदर टेरेसा ने 1948 में स्वेच्छा से भारत की नागरिकता स्वीकार की. उन्होने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की और दुनियाभर में इसके केन्द्रों की स्थापना कर गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा की. 1980 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया इतिहास का दूसरा अंश भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के गठन से जुड़ा हुआ है. दरअसल 1920 वो दौर था जब दुनियाभर में समाजवादी विचारधारा का बोलबाला था. रूस में लेनिन के […]



