सशस्त्र सैन्य समारोह : भारतीय सेना की ताकत, जवानों का शौर्य हमें रोमांच के साथ गौरवान्वित करता हैं- मुख्यमंत्री

० भव्य सशस्त्र सैन्य समारोह का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ ० प्रदर्शनी 7 अक्टूबर तक के लिए बढ़ाई गई, मुख्यमंत्री ने की घोषणा ० मुख्यमंत्री ने सेना के अद्म्य साहस, क्षमता और कौशल को सराहा रायपुर।साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य सैन्य समारोह एवं प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय का जैकेट पहनाकर सेना ने अपने अंदाज में स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना के करतब को देखकर रोमांचित हुए और उनकी कौशल और क्षमता को सराहा। मुख्यमंत्री श्री साय ने दो दिवसीय सैन्य प्रदर्शनी को आम नागरिकों के उत्साह को देखते हुए एक दिन बढ़ाने की घोषणा की। अब प्रदर्शनी का […]

आरईसी लिमिटेड ने किया ₹90,955 करोड़ का ऋण वितरण; हरित ऋण 92.68% बढ़कर ₹11,297 करोड़ हुआ

  गुरुग्राम। आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के तहत महारत्न सीपीएसई और प्रमुख एनबीएफसी, ने 30 सितंबर 2024 को समाप्त छमाही के लिए 20.10% साल-दर-साल वृद्धि के साथ ₹90,955 करोड़ के ऋण वितरित किए हैं। अक्षय ऊर्जा ऋण की मात्रा साल-दर-साल 92.68% बढ़कर ₹11,297 करोड़ हो गई है। वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में, आरईसी ने 47,303 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए, जो वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में वितरित 41,598 करोड़ रुपये की तुलना में 13.71% अधिक है। इसमें से अक्षय ऊर्जा ऋण कुल मिलाकर 5,946 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही से 37.35% अधिक है। वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में नवीकरणीय […]

जमीन कब्जा विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो गुटों में जमकर चले लाठी-डंडे, एक दर्जन से अधिक महिला और पुरुष घायल

सरगुजा। अंबिकापुर के कुन्नी चौकी क्षेत्र के पटकुरा ग्राम पंचायत में जमीन कब्जा करने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो गुटों के बीच लाठी-डंडे और कुल्हाड़ियों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक दर्जन से अधिक महिला और पुरुष घायल हुए हैं. सभी घायलों को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच मामला 5 एकड़ की शासकीय जमीन पर कब्जे को लेकर शुरू हुआ. दोनों गुट इस जमीन पर अपना दावा करते हुए एक-दूसरे से भिड़ गए, जिससे विवाद हिंसक हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों […]

एंटी-नक्सल ऑपरेशन से बौखलाए नक्सली, जनअदालत लगाकर मुखबिरी के शक में दो युवकों की बेरहमी से हत्या

बीजापुर। दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिला के सीमाई क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के एंटी-नक्सल ऑपरेशन के बाद नक्सलियों की बौखलाहट देखने को मिली। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के ऑपरेशन के तुरंत बाद जनअदालत लगाकर मुखबिरी के शक में दो युवकों, अर्जुन पुनेम और मोटू कुरसम की बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं, कुछ ग्रामीणों को पिटाई के बाद छोड़ दिया गया। यह मामला गंगालूर थाना क्षेत्र के सावनार का है। फिलहाल, मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि शुक्रवार को दंतेवाड़ा जिला के बारसूर पुलिस थाना के ग्राम थुलथुली और नारायणपुर जिला के ओरछा पुलिस थाना के ग्राम नेंदूर के जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया, जिसमें डीआरजी […]

पीएम मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की क़िस्त, सीएम साय ने कहा- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किसानों की उन्नति जय जवान-जय किसान के नारे को कर रही है सार्थक

  ० देश के 9 करोड़ 40 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंची 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि ० छत्तीसगढ़ के 24 लाख 98 हजार से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के 566 करोड़ 77 लाख रुपए अंतरित रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के वाशिम जिले से देश के लगभग 9 करोड़ 40 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त के रूप में 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के […]

Indigo Airlines का बुकिंग सिस्टम अचानक फेल,यात्रियों को हो रही कठिनाई, उड़ानों में देरी का सामना

  दिल्ली। हाल ही में IndiGo Airlines, जो भारत की सबसे बड़ी और लोकप्रिय घरेलू एयरलाइन मानी जाती है, के बुकिंग सिस्टम में एक बड़ी तकनीकी गड़बड़ी आई है। यह समस्या शनिवार को दोपहर 12 बजे शुरू हुई और इसके चलते एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। बुकिंग सिस्टम में आ रही दिक्कतों के कारण उड़ानों का संचालन भी प्रभावित हुआ, जिससे यात्रियों में चिंता और हड़कंप मच गया। बुकिंग सिस्टम में आई गड़बड़ी IndiGo Airlines ने अपने बुकिंग सिस्टम में आई गड़बड़ी का कारण नेटवर्क स्लोडाउन बताया है। कंपनी ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि उनकी वेबसाइट और बुकिंग सिस्टम दोनों अस्थायी […]

मॉर्निंग वॉक पर निकले मां-बेटे को हाइवा ने चपेट में ,मौके पर दोनों की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

बिलासपुर। बिलासपुर में सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले मां-बेटे को एक हाइवा ने कुचल दिया. इस दुर्घटना के बाद से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया और शव को सामने रख कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं. सूचना मिलने पर मस्तूरी SDM अमित सिन्हा, ग्रामीण एडिशनल SP अर्चना झा समेत बड़े अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर रास्ता बहाल करने की कोशिश में जुटी है. यह पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है.   जानकारी के अनुसार, ग्राम गतौरा की 35 वर्षीय गायत्री बंजारे अपने 7 वर्षीय बेटे पारस के साथ सुबह की सैर पर निकली थीं. आज […]

PM मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त, किसानों के खाते में आए 20 हजार करोड़

नई दिल्ली। पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana 18th Installment) की 18वीं किस्त आज जारी की गई। 18 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 वीं किस्त जारी की थी। लाभार्थियों के खाते में आज 2000 रुपये डायरेक्ट ट्रांसफर किए गए। प्रत्यक्ष अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 9.4 करोड़ से अधिक किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिला। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम से योजना की 18वीं किस्त जारी की।   क्या है योजना का उद्देश्य? हर साल तीन बराबर किस्तों में भूमि धारक किसानों को हर साल छह हजार रुपये दिए जाते हैं। 18वीं किस्त के पैसे जारी होते ही इस योजना के तहत […]

West Bengal: डॉक्टर्स ने बंगाल सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, आमरण अनशन शुरू करने की दी चेतावनी

कोलकाता। जूनियर डॉक्टर्स ने अपनी ‘पूरी तरह से काम रोकों’ हड़ताल को वापस लेने का फैसला किया है, लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर्स ने अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा है। दरअसल शुक्रवार को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में डॉक्टर्स एक रैली निकाल रहे थे। इस दौरान पुलिस ने डॉक्टर्स की रैली पर लाठीचार्ज किया। पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने से डॉक्टर्स में नाराजगी है। बारिश के बावजूद डॉक्टर्स का विरोध प्रदर्शन जारी है। डॉक्टर्स एल्पालांडे इलाके में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी छाता लेकर तो कुछ पॉलीथीन के शेड के नीचे छिपे दिखाई दिए। प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स ने दी आमरण अनशन शुरू करने की धमकी डॉक्टर्स ने इससे […]

Korba : स्कूल ड्रेस में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली 12 वीं की छात्रा, जांच में जुटी पुलिस ,इलाके में फैली सनसनी

कोरबा। कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. हरदी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. छात्रा की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उसे जिला मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. छात्रा के पिता ने उसके साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है. इस घटना की सूचना मिलते ही हरदी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.   जानकारी के अनुसार, हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके की रहने वाली 12वीं की छात्रा रोज […]