अमेरिका में तबाही मचाने आ रहा विनाशकारी तूफान; 2100 फ्लाइट रद, बाइडन ने विदेश यात्रा टाली, 10 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का आदेश

टैंपा। अमेरिका में मिल्टन तूफान से तबाही की आशंका है। तूफान मंगलवार को फ्लोरिडा के टैंपा खाड़ी तट की ओर बढ़ रहा है। तूफान के मद्देनजर फ्लोरिडा में प्रशासन ने तटवर्ती क्षेत्रों को खाली करने के आदेश दिए हैं। 10 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। हेलेन तूफान के तबाही मचाने के दो सप्ताह से भी कम समय बाद विशाल तूफान आया है। बन सकता सबसे विनाशकारी तूफान मिल्टन तूफान बुधवार को तट से टकरा सकता है, जिससे फ्लोरिडा के घनी आबादी वाले पश्चिमी तट में खतरा पैदा हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने कहा, मिल्टन पश्चिम-मध्य फ्लोरिडा के लिए […]

अब ट्रेनों में मिलेगी नवरात्रि स्पेशल व्रत थाली, 150 स्टेशनों पर होगी यह सुविधा, जानिए कैसे सकते हैं बुकिंग

नई दिल्ली। त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने व्रतियों का भी ख्याल रखा है। नवरात्र के दौरान यात्री खाने-पीने की चिंता से मुक्त रह सकते हैं। सफर में उनके लिए स्पेशल व्रत थाली की व्यवस्था आसानी से हो सकेगी। मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, पटना समेत देशभर के करीब डेढ़ सौ स्टेशनों पर मंगलवार को व्रत थाली व्यवस्था को लांच किया गया है। यह नवरात्र के दौरान उपलब्ध है, जिसे ऑनलाइन एवं मोबाइल ऐप के जरिए भी मंगाया जा सकता है। नवरात्र को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई इस थाली में गुणवत्ता एवं पोषण का विशेष ख्याल रखा गया है। इसे ऑर्डर करने की प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया […]

आज का इतिहास 9 अक्टूबर : पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की हिमायती मलाला यूसुफजई पर तालिबान ने किया था हमला

9 अक्टूबर का दिन इतिहास में 15 साल की एक किशोरी पर तालिबान के घातक हमले का साक्षी है। पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की हिमायत करने वाली मलाला यूसुफजई की बीबीसी के जरिए गुल मकई के नाम से दुनियाभर में गूंजती आवाज को दबाने के लिए तालिबान ने उसपर हमला किया था। मलाला के सिर में गोली मारकर उसकी जान लेने की कोशिश की गई। स्कूल से घर लौट रही मलाला पर हुआ यह हमला घातक था, लेकिन मलाला का हौसला भी कम न था। ब्रिटेन में लंबे इलाज के बाद वह ठीक हुईं और एक बार फिर अपने अभियान में जुट गईं। सबसे कम उम्र में शांति का […]

नवरात्रि के सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा से बढ़ता है पराक्रम, जानें कालरात्रि मां की पूजा का महत्व, पूजा विधि और भोग

आज नवरात्रि का 7वां दिन है। नवरात्रि के सातवें दिन को महासप्तमी भी कहा जाता है। नवरात्रि के 7वें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। देवी कालरात्रि को मां दुर्गा के नौ अवतारों में बहुत ही क्रोधी देवी माना जाता है क्योंकि जब-जब धरती पर पाप बढ़ जाता है, तो देवी कालरात्रि का अवतार लेकर पापियों का संहार करने के लिए आती हैं। देवी कालरात्रि को अंधकार की देवी भी कहा जाता है लेकिन देवी कालरात्रि केवल दुष्टों का ही संहार करती हैं। अपने भक्तों और अच्छे मनुष्यों पर देवी कालरात्रि की कृपा हमेशा बनी रहती है। जो भी भक्त देवी कालरात्रि की पूजा करता है, उसे अकाल […]

आज का राशिफल 9 अक्टूबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए नवरात्रि का सातवां दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से आपका मन खुश रहेगा। आप किसी से धन उधार लेने से पहले सोच विचार अवश्य करें, क्योंकि आपको उसे वापस देने में समस्या आएगी। आप किसी काम को यदि भाग्य के भरोसे छोडे़ंगे, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आप कहीं यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। माता-पिता आपको पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपसे बातचीत करेंगे। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सोच समझकर चलने के लिए रहेगा। किसी […]

आज का पंचांग 9 अक्टूबर : आज नवरात्रि का 7वां दिन, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति आश्विन 17, शक संवत 1946, आश्विन, शुक्ल, षष्ठी, बुधवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 24, रबी-उल्सानी-05, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 09 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। मूल नक्षत्र अगले दिन सुबह 05 बजकर 15 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। सौभाग्य योग प्रातः 06 बजकर 37 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ। तैतिल करण मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा। आज […]

रेबड़ी बांटने के चक्कर में मध्यप्रदेश गले तक कर्ज में डूबा

भोपाल। लोगों को रेवड़ी बांटने के चक्कर में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार अब गले तक कर्ज में डूब गई है। बजट आकर से ज्यादा कर्ज की राशि हो गई है। सरकार ने मंगलवार को रिजर्व बैंक के मुम्बई कार्यालय के माध्यम से पांच हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया।अब तक राज्य सरकार 3.75 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज ले चुकी है, जबकि मध्य प्रदेश का कुल बजट 3.65 लाख करोड़ रुपये है। मध्य प्रदेश सरकार ने बाजार से पांच हजार करोड़ रुपये का कर्ज, 2500-2500 करोड़ के दो किस्तों में लिया है, पहली किश्त का कर्ज 11 साल में और दूसरी किश्त का कर्ज 19 साल में चुकाया […]

आईएएस टोपेश्वर वर्मा राजस्व मंडल के नए अध्यक्ष

0 सरकार ने धान खरीदी के मद्देनजर मजबूत किया फ़ूड डिपार्टमेंट को रायपुर। मुख्य सचिव स्तर के पद राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर सरकार ने प्रमोटी अफसर टोपेश्वर वर्मा को पदस्थ किया है। टोपेश्वर वर्मा अभी सचिव स्तर के अधिकारी हैं और अगले साल अक्टूबर में उनका रिटायरमेंट है। श्री वर्मा राजस्व मंडल के अध्यक्ष बनने वाले तीसरे प्रमोटी अफसर हैं। इसके पहले उमेश अग्रवाल और रीता शांडिल्य राजस्व मंडल की अध्यक्ष रहीं। रीता शांडिल्य के 30 सितंबर के रिटायरमेंट के बाद यह पद रिक्त हो गया था। करीब एक हफ्ते बाद टोपेश्वर वर्मा की पदस्थापना की गई है। सरकार ने धान खरीदी को देखते हुए अपर मुख्य सचिव […]

Haryana New Govt: नई सरकार के गठन की तैयारी शुरू, 12 को शपथ; CM सैनी की कैबिनेट में ये होंगे मंत्री

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में 90 सीटों में से 48 सीटों पर जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत मिलने बाद भाजपा सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई है। सरकार के गठन को लेकर चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा के प्रभारी धमेंद्र प्रधान, सहप्रभारी बिप्लब कुमार देब ने पूर्व सीएम मनोहर लाल के आवास पर बैठक की। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम सैनी से बातचीत भी की।   बताया जा रहा है सीएम नायब सिंह सैनी 12 अक्तूबर को शपथ ले सकते हैं। सीएम पद के लिए नायब सिंह सैनी के चेहरे को लेकर किसी तरह की कोई शंका […]

IAS Breaking : छत्तीसगढ़ के 7 आईएएस अधिकारियों के विभागों में हुआ बदलाव, देखें आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 7 आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है। इसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी किया है।