Breaking : मुख्यमंत्री साय ने पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग बुलाई

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास पर पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। हाई लेवल मीटिंग में आला अधिकारीयों से नक्सल मुठभेड़ पर चर्चा होगी। बता दें कि नारायणपुर में जवानों के साथ मुठभेड़ में 32 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं।

CG Transfer: चिकित्सा शिक्षा विभाग में हुए तबादले , डॉ. विवेक चौधरी बनाए गए रायपुर मेडिकल कॉलेज के डीन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं. रायपुर मेडिकल कॉलेज की पूर्व अधिष्ठाता तृप्ति नागरिया को दुर्ग के चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय ट्रांसफर किया गया. वहीं डॉ. विवेक चौधरी को रायपुर मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता के पद पर नियुक्त किया गया है. इसके अलावा कई अन्य अधिष्ठाताओं अधीक्षकों, प्राध्यापकों, सहायक प्राध्यापकों का भी ट्रांसफर किया गया है.   बता दें, इन तबादलों का आदेश शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों, चिकित्सालयों की शैक्षणिक और चिकित्सा की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए महानदी भवन से जारी किया गया है.

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में जवानों को नक्सल ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता, मार गिराए 32 नक्सली, मुठभेड़ अब भी जारी

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में शुक्रवार दोपहर से शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 32 नक्सलियों को ढेर कर दिया। नारायणपुर व दंतेवाड़ा जिले के सीमा पर स्थित थुलथुली गांव के पास जंगल व पहाड़ी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ अभी जारी है। मुठभेड़ स्थल से अब तक 32 नक्सलियों के शव सहित एके-47 राइफल, एसएलआर जैसी ऑटोमेटिक बंदूकें व भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं। हालांकि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी 28 शवों के मिलने की पुष्टि कर रहे हैं। मुठभेड़ में 25-25 लाख रुपये के इनामी डिविजनल कमेटी सदस्य नक्सली कमलेश व बारसूर एरिया कमेटी […]

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं राज्य अलंकरण समारोह-2024,राज्योत्सव मेला स्थल नवा रायपुर में 4 से 6 नवंबर तक होगा आयोजन

० कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आहूत बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार इस वर्ष राज्योत्सव 2024 का आयोजन 4 से 6 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला स्थल पर किया जाएगा। राज्य स्तरीय राज्योत्सव और राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन एक साथ आयोजित होगा। कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर दी गई है। संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी. से मिली जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय राज्योत्सव का शुभारंभ नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला स्थल में 4 नवंबर 2024 को होगा। […]

मुख्यमंत्री साय ने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वन मंत्री केदार कश्यप ने भी मां दन्तेश्वरी की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग के सदस्य श्रीमती ओजस्वी मण्डावी सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि एवं डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसपी गौरव राय समेत जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।  

नारायणपुर में सुरक्षाबलों की मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गए, AK 47, SLR सहित कई हथियार बरामद

नारायणपुर। बस्तर में सुरक्षा बलों को फिर बड़ी सफलता मिली है. नारायणपुर और दंतेवाड़ा के सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गए हैं. घटना स्थल से AK 47, SLR सहित कई अन्य हथियार बरामद किया गया है. सर्च ऑपरेशन जारी है. इसकी पुष्टि एसपी प्रभात कुमार ने किया है. पुलिस के मुताबिक, नारायणपुर अबूझमाड़ के क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की सूचना प्राप्त होने पर जिला नारायणपुर – दंतेवाड़ा की संयुक्त पुलिस पार्टी आज सर्चिंग अभियान पर गई थी. इस दौरान एक बजे पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. इस मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गए. सभी के शव बरामद […]

रायपुर रेलवे स्टेशन में हुआ बड़ा हादसा, प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंसे व्यक्ति की मौत

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें यात्री की दर्दनाक मौत हो गई. लल्लूराम को मिली सूचना के मुताबिक यात्री पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस से ओडिशा के बरमपुर से सूरत जा रहा एक यात्री रायपुर रेलवे स्टेशन में कुछ सामान लेने उतरा था.   इसी बीच ट्रेन चल पड़ी और उसने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया और फिसलकर प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गया. इसी दर्दनाक स्थिति में ट्रेन जब तक रूकी यात्री फंसा रह गया. इसके बाद यात्री को बचाने के लिए रेलवे और आरपीएफ की पूरी टीम ने प्रयास किया. रेलवे के स्टॉफ ने ट्रेन की सीढ़ी काटी, लेकिन अंत में यात्री को […]

बाल आश्रम परिसर में खेल मैदान का हुआ भूमिपूजन

रायपुर। बाल आश्रम परिसर रायपुर में श्रीमती पी.जी. डागा कन्या महाविद्यालय के राष्ट्रीय विद्यालय, बाल आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में भुमिपूजन पुरन्दर मिश्रा ,विधायक रायपुर उत्तर के मुख्य आतिथ्य में खेल मैदान का भुमिपूजन सम्पन्न हुआ। खेल मैदान में जीम बॉलीबाल, कबड्‌डी, खो-खो, टेबल टेनिस आदि खेलने का निर्माण होगा इस कार्य हेतु पुरन्दर मिश्रा ने स्वेच्छानुदान से 11 लाख रूपये देने की घोषण की। अपने उ‌द्बोधन में उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशा छोड़ने का प्रचार प्रसार करने का आव्हान किया एवं मोबाइल का उपयोग कम उपयोग करने का आग्रह किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अजय तिवारी , देवीचन्द श्रीश्रीमाल, गोकुल दास डागा, नरेश गुप्ता , सुरेश शुक्ला, गोवर्धन […]

छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में नई ऊंचाई देने का संकल्प- डॉ. रोहित यादव

० पॉवर कंपनीज़ के अध्यक्ष बने डॉ. रोहित यादव रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ के नवागत अध्यक्ष डॉ़. रोहित यादव ने 4 अक्टूबर को पूर्वाह्न विद्युत सेवा भवन में कार्यभार ग्रहण किया। वे 2002 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं, उन्हें ऊर्जा विभाग के सचिव के साथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। हाल ही में वे प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं, उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में देश में अग्रणी राज्य बनाने की बात कही। डॉ. यादव ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात् अधिकारियों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को पॉवर सरप्लस स्टेट […]

डागा गर्ल्स कॉलेज में हुआ गरबा महोत्सव, माता की आराधना में जमकर थिरकी युवतियां

रायपुर। श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय परिसर शुक्रवार को गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में माननीय डॉ अरुणा पल्टा, पूर्व कुलपति, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग (छग), महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष अजय तिवारी ,प्राचार्य डॉ.संगीता घई तथा समिति के अन्य सम्मानित सदस्य गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मान.डॉ अरुणा पल्टा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि –शारदेय नवरात्र शक्ति का पर्व है जिसमें देवी के नवरूपों का वर्णन करते हुए छात्राओं को उनके जीवन के विशेष संदर्भ से अवगत कराया कि जब विपत्ति आती है तो उसका सामना करने के लिए ‘स्त्री’ काली का रुप धारण कर लेती हैं और स्नेह की बात […]