महंत कॉलेज में बैंकिंग वित्तीय और बीमा के क्षेत्र में रोजगार की संभावना पर कार्यशाला
रायपुर। महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के आई क्यू ऐ सी , इंटरनल क्वालिटी इंश्योरेंस सेल और कॉमर्स संकाय के संयुक्त तत्वाधान आज कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें विशेषज्ञ के तौर पर बजाज फाइनेंस के मुख्य प्रशिक्षक हेमंत रहेजा शामिल हुए और उन्होंने वित्तीय क्षेत्र में रोजगार की संभावना पर युवा विद्यार्थियों को उपयोगी जानकारियां दी। बताया कि कैसे वित्तीय क्षेत्र में करियर बनाया जा सकता है. वहीं आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी, आई क्यू ऐ सी समन्वयक डॉ प्रेम चंद्राकार, वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ शांतनु पाल, प्रो. सुधीर जैन सहित सभी संकाय के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं सम्मिलित […]



