Cyclonic storm : 90KM स्पीड वाले तूफान की चेतावनी, दिल्ली समेत 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली। पूरे उत्तर भारत में मानसून की गतिविधि कमज़ोर पड़ रही है, लेकिन इस साल वापसी सामान्य से धीमी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों से पहले ही वापस जा चुका है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश कम हुई है, लेकिन बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण एक नए पश्चिमी विक्षोभ को सक्रिय कर रहा है, जिससे भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 6 अक्टूबर तक बारिश की भविष्यवाणी की जा रही है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर एक्टिव होगा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में बारिश जारी है, जबकि हिमाचल प्रदेश […]



