किसानों को गुणवत्तापूर्ण बिजली देने राजिम में बन रहा 220 के.व्ही. उपकेन्द्र
० ग्रीष्मकाल में बढ़ जाता है विद्यमान प्रणाली पर लोड रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी प्रदेश में किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत की आपूर्ति के लिए अपनी पारेषण क्षमता में निरंतर वृ़िद्ध कर रही है। इस कड़ी में राजिम स्थित विद्यमान 132 के.व्ही. उपकेन्द्र का 220 के.व्ही. में उन्नयन किया जा रहा है। इसकी लागत लगभग 82 करोड़ रुपए है, जिसमें 35 कि.मी. लंबी 220 के.व्ही. डबल सर्किट लाईन का निर्माण भी सम्मिलित है। विभागीय अमले में निर्माण कार्य की दक्षता कायम रखने इस उपकेन्द्र के उन्नयन का कार्य लेबर कांट्रेक्ट पर कंपनी के इंजीनियरों के निर्देशन में किया जा रहा है। प्रबंध निदेशक श्री शुक्ला ने बताया […]



