सीएम जनदर्शन :जशपुर से आई दृष्टिबाधित कुमारी रूपवर्षा ने पढ़ने में आ रही दिक्कत के लिए ऑर्बिट रीडर यन्त्र के लिए की मुख्यमंत्री से की गुहार

रायपुर। प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात के साथ ही मुख्यमंत्री जनदर्शन प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समूह में आए लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहे है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लोक दर्शन एवं कलश नृत्य परिवार भिलाई के कलाकारों ने छायाचित्र भेंट की। सांस्कृतिक संस्था लोक दर्शन से जुड़ी लोक कलाकार दीपशिखा श्रीवास ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को 2015 में रायगढ़ ज़िले में राज्योत्सव के दौरान की फोटो फ़्रेम सौंपी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री साय की जनता के प्रति आत्मीयता लोगों को उनसे जोड़ती है। लोक दर्शन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष संस्था से संबंधित माँग भी रखी। जशपुर से आई दृष्टिबाधित कुमारी रूपवर्षा ने […]

सक्रियता एवं पारदर्शिता के साथ शासकीय कार्यो का करें क्रियान्वयन – मंत्री श्री बघेल

० अवैध अतिक्रमण, रेत खनन एवं मादक पदार्थो पर करें कड़ी कार्यवाही ० विभागों में प्रगतिरत कार्यो को तेजी से करें पूर्ण ० जिले के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश गरियाबंद। जिले के प्रभारी मंत्री एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शासन की योजनाओं से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारी केन्द्र एवं राज्य शासन के योजनाओं के मंशानुरूप कार्य करें। उन्होंने सक्रियता एवं पारदर्शिता के साथ शासकीय कार्यों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शत प्रतिशत शासकीय योजनाओं […]

राजधानी के जूक क्लब बाहर हुए विवाद मामले में अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के जूक क्लब (Zouk Club Raipur) के बाहर हुए विवाद के बाद कोयला घोटाले में जेल में बंद अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मारपीट मामले में गिरफ्तार शोएब ढेबर को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, बुधवार रात महापौर एजाज ढेबर का भतीजा शोएब अपने अन्य साथियों के साथ क्लब गया हुआ था. कार पार्किंग में मोबिन नाम के युवक से उसका विवाद हो गया. जिसके बाद उसने जमकर मारपीट की. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस कार्रवाई में जुट गई और शोएब को गिरफ्तार किया गया. बता दें कि शोएब […]

मध्यप्रदेश एनएसयूआई की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित ,रवि परमार सहित 13 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं गये

  भोपाल।भोपाल प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की, जिसमें रवि परमार सहित 13 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं गये ।नियुक्ति के उपरांत रवि परमार ने कहा कि मुझपर सदैव भरोसा जताने के लिए कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी , राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार , राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश एनएसयूआई प्रभारी रितु बराला और राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश एनएसयूआई प्रभारी महावीर गुर्जर और प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे का धन्यवाद । परमार ने कहा कि मुझ जैसे साधारण पृष्टभूमि से आने वाले छात्र को इस बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रदेश कांग्रेस कमेटी […]

अलग खबर : पलायन कर आंध्रप्रदेश गए विशेष पिछड़ी जनजाति कमार महिला की मौत,मचा हडकंप

० पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी गोद ग्राम कुल्हाड़ीघाट से रोजगार की तलाश में पलायन करने वाली महिला की मौत गरियाबंद। जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र अन्तर्गत पूर्व प्रधानमंत्री राजीवगांधी के गोद ग्राम कुल्हाड़ीघाट से विशेष पिछड़ी जनजाति कमार महिला जो रोजगार की तलाश में आंध्रप्रदेश गई थी उसकी मौत होने की खबर से क्षेत्र में हडकंप मच गया है ज्ञात हो कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के विकास और उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित किया जा रहा है. लगातार विशेष जनजाति ग्रामों में शिविर का आयोजन कर उन्हे सरकार की योजनाओं का लाभ देने कार्य किया जा रहा है […]

32 पार्टियों का मिला समर्थन… एक देश-एक चुनाव’ पर जानिए किस पार्टी का क्या रहा रुख

  दिल्ली। मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के बाद ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ की दिशा में ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया है। इस प्रस्ताव के कार्यान्वयन में कई चुनौतियाँ मौजूद हैं, लेकिन सरकार का विश्वास है कि इनका समाधान किया जा सकता है। ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ का लक्ष्य सभी चुनावों को एक साथ कराना है, जिससे चुनावी प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाया जा सके। इससे चुनावी खर्च में कमी, प्रशासनिक बोझ में कमी और राजनीतिक स्थिरता में वृद्धि होने की संभावना है। कोविंद कमेटी का गठन और रिपोर्ट मोदी सरकार ने ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ की संभावनाओं की जांच के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ […]

प्रभारी मंत्री दयाल दस बघेल ने की भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा, बूथ स्तर में अधिक से अधिक सदस्य बनाने का दिया लक्ष्य

० विधायक रोहित साहू के 10 हजार सदस्य बनने पर दी बधाई गरियाबंद। जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने पार्टी संगठन से जिले में अब तक बने कुल सदस्यों की जानकारी ली। साथ ही बूथ स्तर में सदस्यता अभियान की गति बढ़ाने और अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। प्रभारी मंत्री बघेल ने कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान है। बिना लक्ष्य तय किए इस अभियान को सफल नहीं बना सकते है। उन्होंने एक एक गांव को लक्ष्य बनाकर अभियान चलाने का सुझाव दिया। इस अवसर पर 10 हजार सदस्य […]

कमिश्नर महादेव कावरे ने किया जिला कार्यालय सहित एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण

० खनिज शाखा के लेखापाल को कारण बताओ नोटिस जारी, कार्यालय जिला पंचायत को 3 दिन के भीतर कैश बुक पूर्ण करने के दिए निर्देश ० लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत आने वाले विभागों को कार्यालयों के सामने डिस्प्ले बोर्ड एवं कर्मचारियों के नेमप्लेट लगाने के दिए निर्देश बलौदाबाजार।कमिश्नर रायपुर महादेव कावरे ने आज पहली दफा यहां जिला कार्यालय सहित एसडीएम, तहसील एवं जिला पंचायत कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने बलौदाबाजार जिले के बचे हुए भू-अभिलेख के रिकार्ड जल्द पुराने जिले रायपुर से यहां भिजवाने का भरोसा दिलाया है. भू-अभिलेख शाखा के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर दीपक सोनी ने उनका ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया। श्री कांवरे ने […]

जेल में आरोपी की मौत मामले में सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, एडिशनल ASP विकास कुमार को किया निलंबित

कवर्धा। लोहारीडीह की घटना में शामिल आरोपी प्रशांत साहू की जेल में मौत के मामले में सरकार ने देर रात बड़ी कार्रवाई की है. मामले में एडिशनल ASP (IPS) विकास कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया है. बीती रात परिजनों से मिलने पहुंचे गृहमंत्री और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि परिजनों और गांव वालों ने पुलिस के बड़े अधिकारियों पर पिटाई का आरोप लगाया था. इस पर कार्रवाई करते हुए आईपीएस विकास कुमार को निलंबित किया गया है. इसके अलावा मृतकों के परिजनों के लिए सरकार ने 10 लाख रुपये के मुआवजे […]

पद्म विभूषण से सम्मानित पंडवानी गायिका तीजन बाई की बिगड़ी तबियत, शासन ने लगाई स्पेशल डॉक्टर्स की ड्यूटी

दुर्ग। पद्म विभूषण और देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित पंडवानी गायिका तीजन बाई के स्वास्थ की नियमित जांच के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने डॉक्टर, फिजियोथेरेपिस्ट और एएनएम की ड्यूटी लगाई है। इसका आदेश जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जारी किया है। बता दें कि तीजन बाई एक साल से लकवे से पीड़ित हैं और गनियारी स्थित अपने निवास में ही रहकर उपचार करवा रही है।