मोदी की गारंटी – डबल स्टैंडर्ड सरकार हुई फेल – डॉ. चरणदास महंत

० भाजपा राज में अन्नदाता आत्महत्या को मजबूर – नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश में धान खरीदी की बदहाली और किसानों द्वारा आत्महत्या के प्रयास की बढ़ती घटनाओं पर साय सरकार को आड़े हाथों लिया है। डॉ. महंत ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में ‘‘मोदी की गारंटी‘‘ का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकार आज किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम और सम्मान देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। डॉ. महंत ने कहा, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है कि छत्तीसगढ़ जैसा कृषि प्रधान राज्य, जिसे ‘धान का कटोरा‘ कहा जाता है, वहाँ आज किसान […]

छत्तीसगढ़ में ज्वैलरी दुकानों में मुंह ढकने पर ‘नो एंट्री : लूट की घटनाओं के बाद लिया गया सख्त फैसला

० बुर्का नकाब और हेलमेट पहनकर प्रवेश पर लगा प्रतिबंध ० छत्तीसगढ़ प्रदेश सराफा एसोसिएशन ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन ने बुर्का, नाकाब के साथ दुकान में आने वालों की एंट्री बैन की रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब किसी भी सोने-चांदी की दुकान में बुर्का , नकाब या घूंघट ओढ़कर जाने वालों को एंट्री पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए बुधवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश सराफा एसोसिएशन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग के बाद यह फैसला लिया है। बैठक में यह भी तय किया गया है कि हेलमेट पहनकर आने वाले पुरुषों और महिलाओं को भी दुकान में एंट्री नहीं दी जाएगी। क्यों […]

CG Breaking: राज्य शासन ने किया प्रशासनिक फेरबदल , 4 IFS अधिकारियों के हुए तबादले

  रायपुर। राज्य शासन ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के चार अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस तबादला सूची में एक अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (एपीसीसीएफ) स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह फेरबदल वन विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। तबादलों के माध्यम से विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय, प्रशासनिक दक्षता और योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन पर फोकस किया गया है। राज्य सरकार समय-समय पर प्रशासनिक जरूरतों […]

हरिद्वार कुंभ : गैर-हिंदू प्रवेश निषेध की मांग तेज, अध्यक्ष ने कहा- हर की पौड़ी की पवित्र व्यवस्था से जुड़ा विषय है

  हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में आगामी कुंभ मेले से पहले कुंभ क्षेत्र और हर की पौड़ी सहित गंगा घाटों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग तेज हो गई है। श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने इस संबंध में गुरुवार को रुख अपनाते हुए कहा कि गैर हिंदू प्रवेश निषेध की मांग किसी एक संस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सनातन परंपरा, मां गंगा की धार्मिक अस्मिता और हर की पौड़ी की पवित्र व्यवस्था से जुड़ा विषय है। गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि कुंभ क्षेत्र, हर की पौड़ी और आसपास के घाटों में किसी भी गैर-हिंदू व्यक्ति का प्रवेश नहीं होना […]

सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को नोटिस जारी, ईडी अफसरों पर नहीं होगी FIR, अब अगली सुनवाई तीन फरवरी को

  दिल्ली। कोलकाता में बीते आठ जनवरी को आई-पैक के कार्यालय और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर हुई प्रवर्तन निदेशालय की रेड को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। इस मामले में ईडी और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच तीखी बहस देखने को मिली। सुप्रीम कोर्ट में अब अगली सुनवाई 3 फरवरी को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार और राज्य के डीजीपी को नोटिस जारी किया है। अदालत ने दोनों को दो हफ्ते में जवाब देने का आदेश दिया है। अदालत ने ईडी की याचिका पर नोटिस जारी किया। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अगली सुनवाई तक ईडी अधिकारियों के खिलाफ FIR पर रोक […]

कोरबा धान खरीदी केंद्र में हाथी की दस्तक ने मचाई तबाही , दहशत में कर्मचारी और ग्रामीण

  कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के एक धान खरीदी केंद्र में अचानक दंतेल हाथी आ धमका. हाथी जंगल से निकल कर केंद्र में रखे धान को खाने के फिराक में जा घुसा, जिसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने मिलकर हाथी को भगाया. लेकिन अचानक हाथी के घुस आने से अब कर्मचारियों और ग्रामीणों में दहशत का महौल है. राहत की बात यह रही की हाथी ने आक्रोशित होकर किसी पर हमला नहीं किया, वरना किसी बड़ी घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता था. इस पूरे घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें कर्मचारी धान को बचाने के लिए हाथी को खदेड़ने का […]

आज शाम 7 से इंडिया-न्यूजीलैंड मैच का टिकट मिलेगा, 23 जनवरी को खेला जाएगा रायपुर में

  रायपुर। राजधानी रायपुर में 23 जनवरी को होने वाले भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने टिकटों की जानकारी साझा की है। इस संबंध में CSCS के डायरेक्टर विजय शाह और बलदेव सिंह भाटिया ने प्रेस वार्ता कर मैच से जुड़ी अहम जानकारियां दीं। प्रेस वार्ता में बताया गया कि छात्रों के लिए विशेष टिकट की व्यवस्था की गई है। स्टूडेंट टिकट की कीमत 800 रुपये रखी गई है, जो केवल इंडोर स्टेडियम से उपलब्ध होगी। एक छात्र को केवल एक ही टिकट दी जाएगी। अन्य दर्शकों के लिए स्टैंड्स की टिकट कीमतें 2000, 2500, 3000 और 3500 रुपये तय की गई […]

एचटीपीएस ने छुरीकला में स्कूली बच्चों का कराया सेमिनार एवं कॅरियर काउंसिलिंग

० एचटीपीएस कोरबा पश्चिम के समीपस्थ गांवों के स्कूली बच्चों के लिए सिपेट की मदद से सेमिनार व कॅरियर काउंसिलिंग का आयोजन कोरबा। हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम की ओर से नई परियोजना 2×660 मेगावाट विद्युत संयंत्र के समीपस्थ गांवों के विद्यार्थियों के लिए केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) की मदद से दो दिवसीय सेमिनार व कॅरियर काउंसिलिंग कराया गया। छग. स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी निगमित पर्यावरणीय उत्तरदायित्व (CER- Corporate Environmental Responsibility ) के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। छग. स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी, हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम के समीपस्थ 11 गांवों में सीईआर के कार्यों को विस्तारित कर रही […]

बारसूर-मुचनार: रोमांच, प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम,अतुल्य दंतेवाड़ा बना पर्यटकों का नया स्वर्ग

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बारसूर और मुचनार क्षेत्र तेजी से रोमांचक एडवेंचर, प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनते जा रहे हैं। ‘अतुल्य दंतेवाड़ा‘ अभियान के तहत विकसित ये स्थल पर्यटकों को जिपलाइन, नाइट कैंपिंग जैसे अनुभव प्रदान कर रहे हैं। सुरक्षित और सुगम सुविधाओं ने इन्हें बस्तर की सांस्कृतिक विरासत के साथ जोड़कर एक आदर्श पर्यटन गंतव्य बना दिया है। जिपलाइन और नाइट कैंपिंग: रोमांच के नए आयाम बारसूर-मुचनार में जिले की सबसे लंबी जिपलाइन पर्यटकों के बीच सबसे बड़ा आकर्षण बन चुकी है। ऊंचाई से जंगल और घाटियों के बीच सरकते हुए मिलने वाला यह रोमांच साहसिक पर्यटन को नई ऊंचाई दे रहा […]

भोपाल : मकर संक्रांति पर स्नान कर लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत,ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप में हुई भिड़ंत

भोपाल। भोपाल में एक वैन और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह हादसा बुधवार देर रात जिले के बेरसिया इलाके में हुआ। ट्रैक्टर ट्रॉली में मकर संक्रांति के मौके पर नर्मदापुरम में पवित्र स्नान करके लौट रहे लोग सवार थे। बेरसिया पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर इंचार्ज विजेंद्र सेन ने बताया कि नर्मदापुरम जा रही एक पिकअप वैन और ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। वैन में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक […]