एक बार फिर ट्रंप पर चली गोलियां, बाल-बाल बचे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति
वाशिंगटन। फ्लोरिडा में रविवार दोपहर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नजदीक गोलियां चलने की खबर है, हालांकि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। ट्रंप की प्रचार टीम और खुफिया सेवा ने यह जानकारी दी। यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह गोलीबारी अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन के उम्मीदवार को निशाना बनाकर की गई थी या नहीं। अमेरिका खुफिया सेवा ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है और घटना अपराह्न करीब दो बजे की है। इसके अनुसार, ‘‘पूर्व राष्ट्रपति सुरक्षित हैं।” फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता के अनुसार, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। […]



