प्रधानमंत्री के किसान हितैषी फैसलों का लाभ छत्तीसगढ़ के किसानों को भी मिलेगा : मुख्यमंत्री साय

रायपुर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के अन्नदाता किसानों की आय को बढ़ाने और उनकी खुशहाली के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के संचालन के साथ ही किसान हित में लगातार निर्णय ले रहें है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए बासमती चावल से न्यूनतम निर्यात शुल्क हटाने के साथ ही खाद्य तेलों के आयात शुल्क में बढ़ोत्तरी एवं प्याज के निर्यात शुल्क में कमी करने का निर्णय का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वागत करते हुए कहा है कि इसका फायदा निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विष्णु देव साय ने देश के अन्नदाता किसानों के हित […]

हिंदी दिवस पर सीएम साय ने की बड़ी घोषणा,प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में अब हिंदी में होगी एमबीबीएस की पढ़ाई

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिन्दी दिवस पर बड़ी घोषणा करते हुए राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में हिन्दी में भी पढ़ाई शुरू करने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने यह निर्णय लिया है कि एमबीबीएस की पढ़ाई की व्यवस्था भी हम हिंदी में करेंगे। इस साल के प्रथम सत्र 2024-25 में एमबीबीएस की पढ़ाई की सुविधा हिंदी में भी उपलब्ध होगी। इसके लिए छात्र छात्राओं की संख्या अनुरूप आवश्यक पुस्तक उपलब्ध कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं।   मुख्यमंत्री ने हिंदी […]

हिंदी भाषा को विस्तार होने से कोई नही रोक सकता: अखिलेश

रायपुर। महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में हिंदी दिवस के उपलक्ष में हिंदी दिवस समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन के मुख्य अतिथि अखिलेश तिवारी राजभाषा अधिकारी केंद्रीय गुरु घासीदास विश्वविद्यालय थे. वही कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी ने की. इस अवसर पर हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉक्टर किरण अग्रवाल, डॉक्टर किरण तिवारी ,डॉक्टर प्रीतम दास, डॉक्टर राकेश चंद्राकर, डॉ प्रेम चंद्राकार, डॉक्टर श्वेता शर्मा सहित शिक्षक शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथिअखिलेश तिवारी ने कहा कि हिंदी सरल, सहज एवं सर्व ग्राह्य भाषा है। यह तेजी से विश्व भाषा बनने की ओर अग्रसर है। हिंदी ही एक मात्र भाषा […]

IPS Transfer : भोजराज पटेल बनाए गए मुंगेली के एसपी, गिरिजा शंकर बने पुलिस मुख्यालय के उप पुलिस महानिरीक्षक

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को जारी आदेश में दो भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों का तबादला किया गया है. इसमें सेनानी , 15वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, बीजापुर भोजराज पटेल को मुंगेली जिला का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. वहीं मुंगेली पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल को पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है.  

विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर को ‘श्रमिक सम्मेलन‘ ,सीएम साय 57 हजार श्रमिकों को 49.43 करोड़ राशि का करेंगे वितरण

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के श्रमिकों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका सीधा लाभ श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को मिल रहा है। उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ‘श्रमिक सम्मेलन‘ में 57 हजार से अधिक पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को 49 करोड़ 43 लाख 52 हजार 294 रूपए केन्द्रीकृत डी.बी.टी. के माध्यम से वितरण करेंगे। यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम आयोजित होगा। श्रम विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि प्रदेश के पंजीकृत श्रमिकांे एवं […]

डिप्टी सीएम अरुण साव ने वाशिंगटन में सड़क और भवन निर्माण कार्यों को देखा

० आर्किटेक्ट्स और इंजीनियरों से निर्माण स्थलों पर चर्चा कर प्रयुक्त सामग्री, धातु एवं मशीनरी की जानकारी ली ० निर्माण श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा उपायों को भी जाना ० विशेषज्ञों के साथ बैठक कर सड़क एवं भवन निर्माण की नई तकनीकों तथा निर्माण परियोजनाओं के विभिन्न चरणों का किया अध्ययन रायपुर।अध्ययन प्रवास पर अमेरिका गए उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शुक्रवार को वाशिंगटन में सड़क एवं भवन निर्माण स्थलों का दौरा कर कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण स्थलों पर आर्किटेक्ट्स और इंजीनियरों से चर्चा कर निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री, धातु (Metal) एवं मशीनरी की जानकारी ली। उन्होंने वहां विशेषज्ञों के साथ बैठक […]

विधायक संपत अग्रवाल की हुई एंजियोप्लास्टी, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अस्पताल में की मुलाकात

रायपुर। बीजेपी विधायक संपत अग्रवाल को माइनर अटैक आने की खबर मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बालाजी अस्पताल में जाकर उनसे मुलाकात की. उन्होने विधायक अग्रवाल से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि अब उनकी तबीयत ठीक है. डॉक्टरों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताया है. वे बहुत ही जल्द ठीक हो जाएंगे. उन्होंने आगे कहा- मैं कामना करता हूं कि विधायक संपत अग्रवाल जल्द ही ठीक हों और अपनी क्षेत्र की जनता की सेवा करें. बता दें, बसना विधायक संपत अग्रवाल को शुक्रवार की सुबह अचानक माइनर हार्ट अटैक आ गया. बसना के नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें […]

बसना विधायक सम्पत अग्रवाल को आया हार्ट अटैक, राजधानी के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

रायपुर। बसना विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल को शुक्रवार रात हार्ट अटैक आया है. बसना के नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर स्थित बालाजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है. फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के बेटे सुमित अग्रवाल ने बताया कि बीती रात करीब 11.30 बजे उन्हें हल्का चेस्ट पेन हुआ, उन्हें तत्काल बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में लेजाया गया. वरिष्ठ सर्जन डॉ एनके अग्रवाल ने हृदयाघात का संदेह व्यक्त करते हुए बिना देरी किए प्राथमिक उपचार कर एम्बुलेंस से रायपुर स्थित बालाजी हॉस्पिटल के लिए रेफर किया, जहां चिकित्सक डॉ. देवेंद्र नायक […]

सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, एक नक्सली को किया ढेर, बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज सुरक्षा बल को फिर कामयाबी मिली है. पुलिस नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने नक्सली को ढेर किया है. वहीं हथियार सहित बड़ी मात्रा में नक्सली सामाग्री भी बरामद की है. जानकारी के मुताबिक, जिला पुलिस बल, डीआरजी एवं बस्तर फाइटर की टीम गश्त पर निकली थी. इस दौरान सुकमा के थाना चिंतागुफा क्षेत्र के तुमालपाड़ जंगल-पहाड़ी में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली का शव व एक हथियार सहित भारी मात्रा में नक्सली सामाग्री बरामद की है. मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की शिनाख्तगी की जा रही है.

सुकमा में सीआरपीएफ के जवान ने किया सुसाइड, कैंप के बाथरूम में खुद को मारी गोली

सुकमा। जिले में सीआरपीएफ के एक जवान ने सुसाइड कर लिया. कैंप के बाथरूम में जाकर खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा लिया. बताया जा रहा है कि मृतक विपुल भूयान CRPF की 226 बटालियन का जवान है. वह गादीरास थाना में पदस्थ था. जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान मूलतः असम का रहने वाला था. दो दिन पहले ही छुट्टी से लौटा था. गोली की आवाज सुनकर कुछ जवान पहुंचे, जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही वह दम तोड़ चुका था. जवान द्वारा खुशकुशी करने का अब तक कोई बड़ी वजह सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की […]