मेरठ हादसा : अब तक 10 लोगों की दर्दनाक मौत, ढह गई थी 3 मंजिला इमारत….. रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी NDRF की टीम
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में जाकिर कॉलोनी में तीन मंजिला मकान गिरने से एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। मेरठ जिला प्रशासन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार जाकिर कॉलोनी में तीन मंजिला मकान गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई, वहीं अभी दो लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। बयान के अनुसार मृतकों की पहचान साजिद (40), पुत्री सानिया (15), पुत्र साकिब (11), सिमरा (डेढ़ वर्ष), रीजा (सात), नफ्फो (63), फरहाना (20), अलीशा (18) और आलिया […]



