एमआईसी की बैठक : ग्लोबल टेंडर की जगह अब जोनवार सफाई व्यवस्था का होगा टेंडर,रोड की मरम्मत के लिए 12 करोड़ की स्वीकृति

रायपुर। नगर निगम में महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में एमआईसी की बैठक हुई. बैठक में 23 विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ग्लोबल टेंडर के स्थान पर अब जोनवार सफाई व्यवस्था का टेंडर होगा. बैठक में खराब रोड की मरम्मत के लिए 12 करोड़ की स्वीकृति मिली. वहीं 10 नए एसी बसस्टॉप का निर्माण होगा. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि रैन बसेरे की व्यवस्था दुरुस्त करने टेंडर जारी किया जाएगा. कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा, रोड स्वीपिंग मशीन की संख्या 4 से बढ़ाकर 7 करने, दायरा 85 किलोमीटर से अतिरिक्त 62-63 किलोमीटर बढ़ाने के साथ टेंडर अवधि बढ़ाने सहमति बैठक में […]

राजधानी में गोलियों का बड़ा जखीरा बरामद, नाले में मिली राइफल की 70 गोलियां

रायपुर। राजधानी रायपुर में बंदूक की गोलियों का बड़ा जखीरा बरामद होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. होटल Vw कैन्यन के सामने नाले में राइफल की 70 गोलियां मिली है. बताया जा रहा कि ये गोलियां इंसास और Lmg जैसे राइफल में इस्तेमाल होती है. तेलीबांधा पुलिस गोलियों को जब्त कर मामले की जांच कर रही. पुलिस के मुताबिक, ग्राम फुंडहर में वीडब्ल्यू कैनयन होटल के सामने छोकरा नाला में मछली पकड़ने वाले बच्चों को एक बिनडोरी (पाउच) में एवं खुले हुए कुछ कारतूस मिले. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. नाले से कुल 84 कारतूस और दो खाली खोखा बरामद किया गया है. उक्त […]

Shardiya Navratri 2024 Date : शारदीय नवरात्रि कब से शुरू होंगे, अबकी बार पालकी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें यह शुभ या अशुभ

शारदीय नवरात्रि का आरंभ इस बार 3 अक्‍टूबर से हो रहा है और इस बार मां दुर्गा का आगमन पालकी पर होगा। मां दुर्गा हर बार अलग-अलग सवारी पर सवार होकर आती हैं। मां दुर्गा किस वाहन से आएंगी इसका असर देश और दुनिया पर देखने को मिलता है। अबकी बार मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आएंगी। माना यह जा रहा है कि मां दुर्गा का पालकी पर सवार होकर आना देश की सुरक्षा और अर्थ व्‍यवस्‍था के लिए अच्‍छा संकेत नहीं है। आइए जानते हैं नवरात्रि कब से कब तक हैं और साथ ही मां दुर्गा के पालकी पर आने से किन बातों की आशंका जताई जा रही […]

आज का राशिफल 14 सितंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए पद्मा एकादशी का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे, परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पार्टनर से वाद-विवाद हो सकता है। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपका सामान्य रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज के दिन आप अपने परिवार के साथ […]

आज का पंचांग 14 सितंबर : आज पद्मा एकादशी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 23, शक संवत 1946, भाद्रपद, शुक्ल, एकादशी, शनिवार, विक्रम संवत 2081। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 30, रबि-उल्लावल 10, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 सितम्बर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि रात्रि 08 बजकर 42 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। उत्तराषाढ़ नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 33 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग सायं 06 बजकर 17 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 09 बजकर 37 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा। आज के […]

रायपुर पश्चिम में विकास कार्यों की लगी झड़ी,पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने दो वार्डो के लिए के लाखों के कार्य स्वीकृत

० पूर्व में भी कई अन्य वार्डों के लिए करोड़ों के विकास कार्य किया जा चुके हैं स्वीकृत रायपुर।पूर्व कैबिनेट मंत्री और रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूरत प्रतिदिन अपनी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए निर्माण कार्यों की स्वीकृति दे रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने इस कड़ी को आगे बढ़ते हुए बाल गंगाधर तिलक वार्ड और एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड में लाखों के निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की। मूणत ने कहा कि विकास कार्यों का यह सिलसिला हमने वाला नहीं है जब तक मैं इस क्षेत्र का विधायक हूं हर दिन जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए कृत संकल्पित हूं। उन्होंने कहा कि जनता ने 5 […]

RI Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर हुए राजस्व निरीक्षकों के तबादले, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर राजस्व निरीक्षकों (RI) का ट्रांसफर हुआ है. यह आदेश राजस्व विभाग ने जारी किया है. इसमें कई जिलों के रेवेन्यू इंस्पेक्टर को इधर से उधर किया गया है.    

विश्वेश्वरैया जयंती पर अभियंता दिवस का आयोजन 15 को

रायपुर। भारत रत्न इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जन्म जयंती के अवसर पर संयुक्त अभियंता आयोजन समिति, इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स एवं सभी शासकीय, अशासकीय इंजीनियरिंग संस्थानों के सहयोग से 164वें अभियंता दिवस समारोह का आयोजन 15 सितंबर, 2024 को किया जा रहा है। इस अवसर पर सिविल लाइन स्थित भारत रत्न इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की मूर्ति पर माल्यार्पण का कार्यक्रम 15 सितंबर, 2024 को प्रातः 9ः00 बजे आयोजित किया गया है। 15 सितंबर, 2024 को सायं 6ः30 बजे से पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में मुख्य कार्यक्रम आयोजित है, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में पधार रहे हैं। संयुक्त अभियंता आयोजन समिति के संयोजक  पी.एन. […]

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने हिन्दी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

० हिन्दी भाषा में सहजता, सुगमता, अपनत्व का भाव है – डॉ. महंत रायपुर।नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने हिन्दी दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। डॉ. महंत ने कहा कि, किसी भी भाषा को राष्ट्रभाषा बनने के लिए उसमें सहजता और सुगमता का होना आवश्यक है जो कि हिन्दी भाषा में है। भारत की एकता में अनेकता हिंदी भाषा की ही देन है। 1949 को भारत की संवैधानिक सभा में राष्ट्रीय भाषा हिन्दी को देवनागिरी लिपि में लिखा गया और हिन्दी को भारत गणराज्य की अधिकारिक भाषा भी घोषित किया गया। हिन्दी भाषा को भारत की अधिकारिक भाषा के रूप में इस्तेमाल करने का फैसला भारत के […]

‘लोगों के लिए आप PM, हमारे लिए परम मित्र’, प्रधानमंत्री मोदी से बोले पैरालम्पिक योगेश कथुनिया

दिल्ली। ‘‘बाकी लोगों के लिए आप पीएम मतलब प्रधानमंत्री हैं लेकिन हम सभी पैरा एथलीटों के लिये आप पीएम यानी परम मित्र हैं,” दो बार के पैरालम्पिक रजत पदक विजेता चक्काफेंक खिलाड़ी योगेश कथुनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान यह बात कही। भारतीय पैरा एथलीटों ने पेरिस पैरालम्पिक में रिकॉर्ड 29 पदक जीते जिसमें सात स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य शामिल हैं। भारतीय दल मंगलवार को लौटा और प्रधानमंत्री मोदी ने उनका यहां अपने आवास पर अभिनंदन किया । बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से पैरालम्पिक में उनके अनुभव साझा करने को कहा। पुरूषों की चक्काफेंक एफ56 स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले कथुनिया ने […]