जांजगीर : सांप काटने से दो बहनों की मौत, गांव में छाया मातम

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में सांप के काटने से दो बहनों की मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया है. यह घटना मंगलवार रात की है. पुलिस मार्ग कायम कर घटना की जांच कर रही. यह घटना भैसो के आश्रित ग्राम डुमरपाली की है. जानकारी के मुताबिक, दोनों बहन जमीन में सो रही थी. तभी दोनों को सांप ने डस लिया. इसकी जानकारी होते ही परिजनों ने दोनों बहनों को पामगढ सीएसची में भर्ती कराया था. यहां एक बहन की मौत हो गई. वहीं दूसरी बहन को बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उनकी भी मौत हो गई. मृतिका अनन्या जांगड़े […]

मुख्यमंत्री ने नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की दी सौगात

० युवाओं को मिलेगा उच्च गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री ० ‘ज्ञान आधारित समाज’ के प्रतीक के रूप स्थापित करने की योजना,85 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नालंदा परिसर की तर्ज पर प्रदेश के 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी निर्माण के प्रस्ताव को वित्त विभाग से हरी झंडी मिल गई है। लाइब्रेरी को “नॉलेज बेस्ड सोसायटी” यानी “ज्ञान आधारित समाज’’ के प्रतीक के रूप में प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने संकल्पित है। उन्होंने आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित लाइब्रेरी की सौगात दी है, जिसका लाभ […]

बीजेपी के मगरलोड मंडल के विस्तृत कार्यसमिति की बैठक कल

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर मगरलोड मंडल के विस्तृत कार्यसमिति बैठक 25 जुलाई को दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय मगरलोड में रखी गई है। इस बैठक में बैठक प्रभारी राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा एवं पूर्व विधायक श्रीमती पिंकी शिवराज शाह,जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी एवं मगरलोड मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा उपस्थित रहेंगे।इस बैठक में मंडल में निवासरत प्रदेश जिला मंडल के सभी पदाधिकारी,कार्यसमिति सदस्य,शक्ति केंद्रप्रभारी,सहप्रभारी,संयोजक,सहसंयोजक बूथ अध्यक्ष,सचिव,बीएल ए 2,महिला प्रमुख,युवा प्रमुख,महिला मोर्चा,युवा मोर्चा सहित सभी के मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्य समिति सदस्य निर्वाचित जनप्रतिनिधि,पार्षद,जिला पंचायत सदस्य,जनपद सदस्य,सरपंच की उपस्थिति प्रार्थनीय है।मंडल अध्यक्ष […]

आंगनबाड़ी से लापता तीन साल के मासूम का 3 किमी दूर नाले में मिला शव, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

बालोद। ग्राम भेड़ी स्थित आंगनबाड़ी से मंगलवार दोपहर से लापता तीन साल के नैतिक सिन्हा का शव आज सुबह गांव से 3 किमी दूर नाले में मिला. घटनाक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लापरवाही को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर 4 सदस्यीय टीम का गठन किया है, जो तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी. कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर ने चार सदस्यीय समिति के गठन का आदेश जारी किया है. आदेश में बताया गया कि डौण्डीलोहारा तहसीलदार द्वारा संज्ञान में लाया गया कि ग्राम भेड़ी के आंगनबाड़ी क्रमांक 01 में आए बच्चों में से एक नैतिक सिन्हा 23 जुलाई को दोपहर 1.30 बजे से लापता हो गए हैं. आंगनबाड़ी […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 25 जुलाई को होने वाला जनदर्शन हुआ स्थगित

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 25 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के मद्देनजर नहीं होगा।  

गृह मंत्री विजय शर्मा ने सदन में कही बड़ी बात : नक्सल प्रभावित इलाकों में काम कर रहे कर्मचारियों को ट्रांसफर के लिए नहीं काटने पड़ेंगे नेता-मंत्री के चक्कर

रायपुर। नक्सल प्रभावित इलाकों में काम कर रहे पुलिस कर्मियों के लिए नीति बनाई जा रही है. जल्द ही नीति सबके सामने होगी. नीति आने के बाद किसी भी कर्मचारी को नेता-मंत्रियों के दरवाजे पर स्थानांतरण के लिए चक्कर नही काटने पड़ेंगे. यह बात गृह मंत्री विजय शर्मा ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में काम कर रहे पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर को लेकर कही. कांग्रेस विधायक सावित्री मंडावी ने कहा कुछ कर्मचारी 2 या 3 साल में नक्सल इलाकों से अपना ट्रांसफर करा लेते हैं, लेकिन कुछ 10 सालों से भी ज्यादा समय से वहीं नौकरी कर रहे हैं. उनके लिए भी अन्य जिलों […]

कोरबा के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से पहाड़ी कोरवा महिला नवजात शिशु के साथ हुई गायब, मचा हड़कंप

कोरबा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पहाड़ी कोरवा महिला नवजात शिशु सहित बेड से गायब मिली. महिला बिना बताए अस्पताल से कहीं चली गई, उसका कुछ जरूरी जांच किया जाना था. अस्पताल प्रबंधन ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की लेकिन महिला और शिशु नहीं मिले. जिसके बाद इसकी सूचना जिला अस्पताल चौकी पुलिस को दी गई. इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन की करोड़ों रुपए की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि सिविल लाइन रामपुर थाना अंतर्गत आछीमार में शिशुपाल पहाड़ी कोरवा निवास करता है. उसकी 23 वर्षी पत्नी सुक्रिता बाई […]

भारत का पासपोर्ट हुआ और स्ट्रांग 58 देशों में बिना वीजा के एंट्री, जानें 2024 के लिए सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट

  दिल्ली। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स द्वारा जारी नवीनतम रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 82वें स्थान पर है, जिससे भारतीयों को 58 देशों में वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति मिलती है। रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डेटा पर आधारित है, जो दुनिया भर में यात्रा जानकारी का सबसे व्यापक और सटीक डेटाबेस रखता है। भारत की वर्तमान रैंक इसे सेनेगल और ताजिकिस्तान जैसे देशों के साथ जोड़ती है। सूची के अनुसार, सिंगापुर पासपोर्ट को दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट नामित किया गया है, जो 195 देशों में वीज़ा-मुक्त पहुंच प्रदान करता है। फ्रांस, इटली, जर्मनी और स्पेन जापान के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जिससे पासपोर्ट धारकों को 192 देशों […]

भोरमदेव से अमरकंटक तक शुरू हुई 150 किमी की कांवड़ यात्रा, कांवड़ियों के लिए किया गया विशेष इंतजाम

  कवर्धा। पवित्र सावन माह के आगमन के साथ ही शिवभक्तों द्वारा अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक की 150 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर इस यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि यात्रा में भक्तगणों को दिक्कत न हो। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के निर्देशानुसार, कांवड़ियों के लिए 15 से अधिक स्थानों पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पेट्रोलिंग के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें 4 पुलिस पेट्रोलिंग […]

छत्तीसगढ़ में आज भी बरसेंगे बदरा, प्रदेश के 30 जिलों में बारिश के अलर्ट जारी

रायपुर । छग में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना चताई है। साथ ही कई जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना हैं।  राजधानी में आज बुधवार को आकाश मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। शहर का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि प्रदेश के 11 जिलों में मध्यम बारिश होगी। साथ ही 19 जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के इस चेतावनी के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है। आपको […]