राजधानी पहुंचे सचिन पायलट, कांग्रेस के विधानसभा घेराव में होंगे शामिल

रायपुर । कांग्रेस नेता सचिन पायलट रायपुर पहुंच गए है। माना एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज विधानसभा के घेराव का एलान किया है। पूरे प्रदेश से कांग्रेस के कार्यकर्ता और आम-जन आज विधानसभा का घेराव करेंगे और मुख्य रूप से प्रदेश की सरकार ने चुनाव के समय जो वादे किए थे। उनको पूरा ना करना एक बात है लेकिन जिस प्रकार से शासन चल रहा है, जिस प्रकार से रोज घटनाएं घट रही हैं अपराध आसमान छू रहा है। कानून-व्यवस्था चरमरा रही है। सरकार का ध्यान शासन करने में नहीं है। उनका काम केवल विरोधियों को निशाना बनाने का है… मैं उम्मीद […]

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल के.टी. परनायक, थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को अनुराग पाण्डेय ने बस्तर की संस्कृति का प्रतीक चिन्ह किया भेट

बीजापुर। मानेकशॉ सेंटर नई दिल्ली में आयोजित सैनिक स्कूल के भूतपूर्व छात्र सम्मेलन में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल के.टी. परनायक, थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने बीजापुर की ओर से बस्तर की संस्कृति का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि बस्तर क्षेत्र बहुत ही सुंदर एवं प्राकृतिक सौन्दर्यता से परिपूर्ण है। जनरल द्विवेदी ने बताया कि उनके पिता जी की पोस्टिंग भी बस्तर क्षेत्र में रहा है जिनके कारण वे इस क्षेत्र से पूर्व से ही परिचित हैं। बीजापुर जिले के कुछ सामाजिक संगठनों द्वारा सैनिक स्कूल की मांग पर जनरल […]

साय सरकार का विधानसभा में प्रथम अनुपूरक पारित,वर्ष 2024-25 के लिए 7 हजार 329 करोड़ रूपए का प्रावधान

० महतारी वंदन योजना,  नियद नेल्लानार,  पीएम जनमन योजना के साथ ही खेल सुविधाओं के लिए प्रावधान शामिल ० मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा पुनः होगी शुरू,छत्तीसगढ़ का बजट का आकार बढ़कर हुआ 01 लाख 54 हजार 775 करोड़ रूपए रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार का विधानसभा में प्रथम अनुपूरक ध्वनिमत से पारित हुआ। वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए प्रस्तुत किए गए 7 हजार 329 करोड़ रूपए के प्रथम अनुपूरक में महतारी वंदन योजना, लोकनायक जयप्रकाश सम्मान निधि, नियद नेल्लानार, पीएम जनमन योजना के साथ ही खेल सुविधाओं, आंगनबाड़ी भवन, देवगुड़ियों के निर्माण उन्नयन, इन्क्यूबवेशन सेंटर की स्थापना सहित अनेक विकास कार्यों के लिए प्रावधान रखे गए […]

छग विस का मानसून सत्र का तीसरा दिन आज, सदन में गूंजेगा कानून व्यवस्था का मुद्दा, हंगामे के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है. सदन की कार्यवाही 11 बजे से शुरू होगी. बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा आज सदन में गूंजेगा. इसके साथ ही प्रश्नकाल में गृह, स्वास्थ्य और पंचायत विभाग से भी प्रश्न पूछे जाएंगे. आज सदन में जमकर हंगामा होने के आसार हैं. विधानसभा में आज बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा गूंजेगा. लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर कांग्रेस आज स्थगन लाएगी. सदन में कानून व्यवस्था पर भारी हंगामा होने की संभावना है. प्रश्नकाल में गृह, स्वास्थ्य, पंचायत विभागों के सवाल पूछे जाएंगे. वहीं ध्यानाकर्षण में गूंजेगा सहकारी समिति में अनियमितता का मामला भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला उठाएंगे. गरीबों के चावल वितरण […]

आज का इतिहास 24 जुलाई : 2000 में आज ही के दिन शतरंज की पहली भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर बनी थीं एस. विजयलक्ष्मी

24 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1793 में आज ही के दिन फ्रांस ने कॉपीराइट कानून बनाया था। 1870 में 24 जुलाई को ही अमेरिका में रेल सेवा की शुरुआत हुई थी। 1969 में आज ही के दिन अपोलो 11 अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर लौटा था। 1999 में 24 जुलाई को ही अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण हुआ था। 2000 में आज ही के दिन एस विजयलक्ष्मी शतरंज की पहली भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर बनी थीं। 24 जुलाई का इतिहास (24 July Ka Itihas) इस प्रकार हैः 2004 मेें आज ही के दिन इटली ने भारतीय पर्यटकों के लिए 7 वीजा काॅल सेंटर शुरू करने […]

सप्ताह के 7 दिन के लिए जानें शिव पुराण के खास उपाय, पाएंगे धन दौलत और समृद्धि

सावन का महीना भगवान शिव की उपासना के लिए विशेष फलदायी है। साथ ही इस दौरान किए गए पूजा पाठ और उपायों से व्यक्ति को कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है। शिव पुराण में सावन का हर एक दिन विशेष फल देने वाला होता है। इसलिए सावन के सोमवार से लेकर रविवार तक हफ्ते के सातों दिन अलग अलग उपाय करने से व्यक्ति को धन संपत्ति, आरोग्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं शिव पुराण के अनुसार सावन में हर दिन कौन से उपाय करने चाहिए। सावन शिव पुराण के उपाय 1) सावन के रविवार के दिन सूर्यदेव की उपासना करें। इसी के साथ सावन के […]

आज का राशिफल 24 जुलाई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)   आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। शारीरिक व मानसिक क्लेश पीड़ा से आप परेशान रहेंगे। किसी काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार के काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है, यात्रा में सावधानी रखें। व्यापार में नया काम अभी शुरू न करें। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज का दिन आपका सामान्य रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today) आज के दिन आप […]

आज का पंचांग 24 जुलाई : सावन संकष्टी चतुर्थी पर ‘शोभन’ समेत बन रहे हैं ये 7 संयोग, पढ़ें दैनिक पंचांग

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 24 जुलाई यानी आज गजानन संकष्टी चतुर्थी है। यह पर्व भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस अवसर पर सुबह से मंदिरों में भगवान गणेश की विशेष पूजा की जा रही है। साधक अपने घरों पर भी शिव परिवार की पूजा कर रहे हैं। गजानन संकष्टी चतुर्थी पर्व हर वर्ष सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर मनाया जाता है। गजानन संकष्टी चतुर्थी पर शोभन योग समेत 7 शुभ संयोग बन रहे हैं। आइए आज का पंचांग एवं राहुकाल जानते हैं- आज का पंचांग (Panchang 24 July 2024) गजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत शुभ मुहूर्त (Gajanan Sankashti Chaturthi Shubh Muhurat) शुभ मुहूर्त सावन माह के कृष्ण […]

छत्तीसगढ़ की बेटियों ने राज्य और देश का मान बढ़ाया- खेल मंत्री टंकराम वर्मा

० जूनियर कॉमनवेल्थ गेम्स न्यूजीलैण्ड में दिलाया रजत पदक, रायपुर की कुमार रीबा बेन्नी और बिलासपुर की कुमारी रूपाली साहू ने न्यूजीलैण्ड में लहराया भारत का परचम रायपुर।खेल मंत्री टंक राम वर्मा के निवास कार्यालय में आज तलवारबाजी खिलाड़ी रूपाली साहू ने सौजन्य मुलाकात की। रुपाली साहू और रीबा बेन्नी ने 12 से 19 जुलाई, 2024 तक क्राईस्टचर्च न्यूजीलैण्ड में सम्पन्न जूनियर कॉमनवेल्थ तलवारबाजी प्रतियोगिता में भारतीय टीम को सिल्वर पदक दिलाया। खेल मंत्री ने इनके शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियों ने राज्य का ही नहीं अपितु देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में सभी खेल विधाओं के लिए सकारात्मक वातावरण […]

ग्रामीण व शहरी विकास का अद्भुत संतुलन इस बजट में : रूप कुमारी चौधरी

मैनपुर। भारतीय जनता पार्टी की सांसद रूपकुमारी चौधरी ने केंद्र की राजग सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट को गाँव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सर्वतोमुखी विकास का नया अध्याय निरूपित किया है। श्रीमती चौधरी ने कहा कि बजट प्रावधानों में ऐसा मिश्रण कम ही देखने को मिलता है, जहाँ एक तरफ गरीबी कम करने के उपाय हों, वहीं दूसरी तरफ मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत देने की बात भी हो। समाज के सभी वर्गों की मदद और उन्नति के लिए पर्याप्त प्रावधान के साथ-साथ ग्रामीण व शहरी विकास का अद्भुत संतुलन इस बजट में दिखाई दे रहा है। भाजपा सांसद श्रीमती चौधरी ने ग्रामीण विकास परियोजनाओं के […]