छत्तीसगढ़ की बेटियों ने राज्य और देश का मान बढ़ाया- खेल मंत्री टंकराम वर्मा

० जूनियर कॉमनवेल्थ गेम्स न्यूजीलैण्ड में दिलाया रजत पदक, रायपुर की कुमार रीबा बेन्नी और बिलासपुर की कुमारी रूपाली साहू ने न्यूजीलैण्ड में लहराया भारत का परचम रायपुर।खेल मंत्री टंक राम वर्मा के निवास कार्यालय में आज तलवारबाजी खिलाड़ी रूपाली साहू ने सौजन्य मुलाकात की। रुपाली साहू और रीबा बेन्नी ने 12 से 19 जुलाई, 2024 तक क्राईस्टचर्च न्यूजीलैण्ड में सम्पन्न जूनियर कॉमनवेल्थ तलवारबाजी प्रतियोगिता में भारतीय टीम को सिल्वर पदक दिलाया। खेल मंत्री ने इनके शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियों ने राज्य का ही नहीं अपितु देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में सभी खेल विधाओं के लिए सकारात्मक वातावरण […]

ग्रामीण व शहरी विकास का अद्भुत संतुलन इस बजट में : रूप कुमारी चौधरी

मैनपुर। भारतीय जनता पार्टी की सांसद रूपकुमारी चौधरी ने केंद्र की राजग सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट को गाँव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सर्वतोमुखी विकास का नया अध्याय निरूपित किया है। श्रीमती चौधरी ने कहा कि बजट प्रावधानों में ऐसा मिश्रण कम ही देखने को मिलता है, जहाँ एक तरफ गरीबी कम करने के उपाय हों, वहीं दूसरी तरफ मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत देने की बात भी हो। समाज के सभी वर्गों की मदद और उन्नति के लिए पर्याप्त प्रावधान के साथ-साथ ग्रामीण व शहरी विकास का अद्भुत संतुलन इस बजट में दिखाई दे रहा है। भाजपा सांसद श्रीमती चौधरी ने ग्रामीण विकास परियोजनाओं के […]

गरीब-मध्यम वर्ग विरोधी बजट – डॉ. चरणदास महंत

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, केंद्र की भाजपा सरकार ने फिर से साबित किया है कि वह पूंजीपतियों की सरकार हैं, गरीब, मध्यम, आमजन का केवल शोषण करती हैं। पिछले दस सालों में जो लूटपाट और अन्याय इस देश के मध्यवर्ग और गरीब के साथ हुआ है वह पुनः दोहराया गया है। डॉ. महंत ने कहा कि, सारा देश महंगाई से जूझ रहा है, लेकिन बजट में महंगाई के खिलाफ कदम उठाने की बात नहीं की गई। इस बजट में सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के लिए सहयोगी दलों को खुश किया गया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, […]

बजट से आम लोग निराश – शिरीष नलगुंडवार

रायपुर। छत्तीसगढ़ बैंक एम्पलाइज संगठन के महासचिव शिरीष नलगुंडवार का कहना है कि देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 23 जुलाई को संसद में पेश 2024 -25 का आम बजट पूरी तरह से लोगों को निराश किया। 2024 के चुनावों के पश्चात बनी मोदी सरकार का ये पहला बजट था जिससे लोगो को काफ़ी उम्मीदें थी। बजट में देश की सामान्य जनता को किसी भी प्रकार की बड़ी राहत नहीं दी गई है । मध्यम वर्ग के लिए भी कोई महत्वपूर्ण घोषणा नहीं है । शिरीष नलगुंडवार का कहना है कि बैंकिंग क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में अगर इस बजट की समीक्षा की जाए तो बैंकिंग क्षेत्र से […]

आम बजट सर्वसमावेशी – छगनलाल मूंदड़ा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सीएसआईडीसी के पूर्व अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा ने लोकसभा में प्रस्तुत केंद्र सरकार के बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट सर्वसमावेशी बजट है और ऐतिहासिक है। उद्योगपति व्यापारियों के लिए बजट मैं कई राहतों की घोषणा की गई है, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। श्री मूंदड़ा ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है, मुद्रास्फीति लगातार नीचे बनी हुई है और चार प्रतिशत के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देश की मुद्रास्फीति स्थिर बनी हुई है और चार प्रतिशत की ओर बढ़ रही है। फिलहाल मुद्रास्फीति […]

सीएम साय ने की बजट की सराहना, कहा-केंद्रीय बजट विकसित भारत व विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण

० छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की सराहना, कहा बजट में हर वर्ग का रखा ख्याल रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट आज प्रस्तुत हुआ। वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन जी का सांतवां बजट दूरदृष्टि और दृढ निश्चय का बजट है। यह सबका बजट है, सबके लिए, सबके विकास का बजट है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट में कृषि और रोजगार पर सबसे अधिक ध्यान देना इसे ऐतिहासिक बनाता है। छत्तीसगढ़ के लिए सबसे विशेष बात यह है कि जहां 1.52 लाख करोड़ रूपये कृषि क्षेत्र के लिए रखे गये […]

विस में उठा टी-शर्ट और टोपी खरीदने का मुद्दा ,विधायक राजेश मूणत ने किया ध्यानाकर्षण ,अब होगी जांच

रायपुर । विधानसभा में दूसरे दिन की कार्यवाही के दौरान निविदा एवं कार्यदेश के बिना टी-शर्ट और टोपी खरीदने का मामला गूंजा. खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा की गई खरीदी पर भाजपा विधायक राजेश मूणत ने ध्यानाकर्षण के जरिए मामला उठाया. खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने सदन में जांच कराये जाने की घोषणा की. भाजपा विधायक राजेश मूणत ने सदन में मुद्दा उठाते हुए कहा कि 3 करोड़ 75 लाख रुपए की ख़रीदी बगैर निविदा ख़रीदी की गई. इस पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि गोल्डन मोमेंट संस्थान से किसी भी शासकीय प्रक्रिया द्वारा ख़रीदी नहीं की गई. ना ही किसी तरह का भुगतान […]

राज्य खेल अलंकरण : राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों का होगा सम्मान

० खेल अलंकरण वर्ष 21-22 और 22-23 के लिए अंतिम तिथि तक 1329 आवेदन प्राप्त हुए ० आवेदनों का परीक्षण शीघ्र पूर्ण करने संचालक ने दिए निर्देश रायपुर।राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित करने वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त, 2024 को किया जाना है। इसके लिए खिलाड़ियों से 10 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अंतिम तिथि तक संचालनालय एवं जिलों में प्राप्त समस्त आवेदन पत्रों का संकलन संचालनालय स्तर पर किया जा चुका है। संचालालय स्तर पर गठित आवेदन परीक्षण समिति के द्वारा नियमों के परिप्रेक्ष्य में आवेदनों का परीक्षण किया जा रहा […]

कांग्रेस कल करेगी विधानसभा घेराव , प्रदेश भर के कार्यकर्ता होंगे शामिल, रायपुर पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट

रायपुर। कांग्रेस प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और अन्य मुद्दों को लेकर कल विधानसभा का घेराव करेगी. प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं के साथ-साथ प्रदेश भर के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे. यातायात पुलिस ने विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं के लिए पार्किंग स्थल और रूट चार्ट जारी किया है. जिसमें अलग-अलग जिलों से आने वाले लोगों के लिए मार्ग तय किया गया है. कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं के लिए तय मार्ग- बिलासपुर की ओर से आने वालों के लिए मार्ग : भनपुरी तिराहा से फाफाडीह चौक होकर मरहीमाता चौंक से पुराना बस स्टैण्ड पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे. दुर्ग-राजनांदगांव की […]

राजधानी में सांसद के बंगले के बाहर गिरा विशाल पेड़, चपेट में आने से महिला घायल, दो वाहन क्षतिग्रस्त

रायपुर। राजधानी रायपुर में लगातार दो दिनों से बारिश हो रही है. बारिश के चलते आज वीआईपी इलाके शंकर नगर के मुख्य मार्ग में सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बंगले के सामने कई साल पुराना पेड़ धराशाई हो गया. इस घटना में एक स्कूटी सवार महिला पेड़ की चपेट में आने से घायल हो गई और 2 अन्य दो पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. घायल महिला को पुलिस और स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला का उपचार जारी है.   वहीं विशाल पेड़ गिरने से शंकर नगर मुख्य मार्ग में काफी समय तक लंबा जाम लगा रहा. मौके पर पहुंची सिविल लाईन थाना पुलिस और स्थानीय लोगों ने जेसीबी […]