Bengal ED Raids: कलकत्ता HC ने ममता को दिया झटका, TMC की याचिका खारिज, ईडी ने कहा-कुछ भी जब्त नहीं किया

  कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट में बुधवार को पश्चिम बंगाल में ईडी की छापेमारी से जुड़े विवाद पर सुनवाई की गई। जहां ईडी ने हाई कोर्ट को बताया कि पिछले हफ्ते राजनीतिक परामर्श फर्म के डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर और ऑफिस पर हुई तलाशी के सिलसिले में दायर याचिकाओं को टाल दिया जाए। वहीं तृणमूल कांग्रेस के वकील मेनका गुरुस्वामी ने कहा कि पार्टी सिर्फ अपने डेटा की सुरक्षा चाहती है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील कल्याण बनर्जी ने प्रवर्तन निदेशालय की सुनवाई टालने की अपील पर आपत्ति जताई। दरअसल, केंद्रीय जांच एजेंसी ने हाई कोर्ट में अपनी याचिका में मुख्यमंत्री को भी एक पक्ष बनाया है। ईडी की ओर […]

आज का राशिफल 14 जनवरी : मकर संक्रांति पर बना शुभ योग, मेष, वृषभ और मकर राशि के आए अच्छे दिन, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मानसिक उलझन देने वाला रहेगा। आपकी राशि से आज अष्टम भाव में चंद्रमा का गोचर होने से आपको आर्थिक मामलों में भी संभलकर चलना होगा। वैसे मंगल का गोचर आपके लिए अच्छा है जिससे नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप साहसिक फैसला ले पाएंगे। आपको आज लोहा और धातु के कारोबार में फायदा होगा। पारिवारिक जीवन में आपको भाई बहनों से तालमेल बनाकर रखना चाहिए, इनसे आपको सहयोग मिल सकता है। धार्मिक कार्यो में आपकी रुचि रहेगी। दान पुण्य भी आज आप कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपके आज आपसी सामंजस्य बना […]

आज का पंचांग 14 जनवरी : आज मकर संक्रांति का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति पौष 25, शक सम्वत् 1947, माघ कृष्ण, एकादशी, बुधवार, विक्रम संवत 2082। सौर माघ मास प्रविष्टे 01, रज्जब 24, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 जनवरी 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि सायंकाल 05 बजकर 53 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। अनुराधा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 04 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ। गण्ड योग सायं 07 बजकर 50 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। बालव करण सायं 05 बजकर 53 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत […]

Makar Sankranti: हरिद्वार गंगा में कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, देवडोलियों ने किया स्नान

  हरिद्वार। माघ मकर संक्रांति स्नान पर्व की शुरआत घने कोहरे और भयंकर ठंड के बीच हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे। ढोल और दमाऊं की थाप के बीच देव डोलियों को लाया गया। और गंगा में स्नान कराया गया। श्रद्धाल हर की पैड़ी गंगा घाट पर पहुंचे। भीषण ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं दिखा। तड़के से गंगा के सभी घाटों पर लोग स्नान दान और पूजा करते देखे गए। गंगा घाट पर आरती की गई । 23 वर्ष में बना संक्रांति और एकादशी का शुभदायी संयोग सूर्य का दक्षिणायन से उत्तरायण में आना और एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना ही […]

छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं ने फिर बढ़ाई ठिठुरन, इन जिलों में शीतलहर की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों की राहत में बाद प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के बाद उत्तर-पश्चिमोत्तर दिशा की सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 5 डिग्री से निचे आ गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में शीतलहर चलने अनुमान जताया है। वहीं मकर संक्रांति के बाद धीरे-धीरे सूर्य की तपिश बढ़ने से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, अंबिकापुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और […]

रायपुर को मेट्रो सिटी के रूप में विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

० बढ़ते शहरीकरण के अनुरूप विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े अधोसंरचनाओं को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश ० रायपुर शहर विकास के रोडमैप पर हुई व्यापक चर्चा: रेल्वे,नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग बेहतर समन्वय कर विकास कार्य की गति में लाए तेजी ० रायपुर शहर एवं आसपास स्थित क्षेत्रो के समग्र विकास को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ० कनेक्टिविटी,शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार, सड़क, पेयजल, बिजली और संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष फोकस रायपुर। रायपुर शहर के विकास में धन की कोई कमी आड़े नहीं आएगी। राज्य सरकार जनादेश और जनभावना के अनुरूप रायपुर को मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित करने के लिए […]

नितिन नबीन 19 या 20 जनवरी को भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे

  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन 20 जनवरी को भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। कहा जा रहा है कि नितिन नबीन 19 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। नितिन नबीन के प्रस्तावक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बनेंगे। जानकारी के अनुसार कई राज्यों के अध्यक्ष भी उनके प्रस्तावक और समर्थक के रूप में नाॅमिनेशन फार्म पर हस्ताक्षर करेंगे। नितिन नबीन के चुनाव में हिस्सा लेने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 19 जनवरी को दिल्ली जाएंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उनके निर्विरोध चुने जाने की पूरी संभावना है, क्योंकि किसी अन्य नेता के मैदान में उतरने की […]

खरोरा में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा- समोदा बैराज निर्माण में गति, बायपास रोड और गौरव पथ का निर्माण

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में सीएम ट्रॉफी ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन ० 9 राज्यों की 16 टीमों को पछाड़कर छत्तीसगढ़ की रामकृष्ण मिशन, नारायणपुर टीम बनी चैंपियन रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर जिले के खरोरा में आयोजित सीएम ट्रॉफी ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप के भव्य समापन समारोह के अवसर पर क्षेत्रवासियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री साय ने समोदा बैराज के निर्माण कार्य में तेजी लाने, खरोरा में बायपास रोड तथा गौरव पथ के निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जोहार संगवारी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीएम ट्रॉफी के पांचवें संस्करण में शामिल होकर उन्हें […]

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार में दो सम्मान

  रायपुर।छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को वर्ष 2025–26 के मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार में दो प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए हैं। विभाग को यह सम्मान अपनी दो महत्वपूर्ण और नवाचार आधारित पहल FDS 2.0 (ई-कुबेर डिजिटल पेमेंट सिस्टम) तथा वन्यजीव (हाथी) ट्रैकिंग एवं अलर्ट प्रणाली के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए दिया गया है। FDS 2.0 (eKuber डिजिटल पेमेंट सिस्टम) भुगतान व्यवस्था में पारदर्शिता और तेजी FDS 2.0 एक आधुनिक डिजिटल भुगतान प्रणाली है, जिसके माध्यम से वन विभाग की सभी वित्तीय गतिविधियाँ ई-कुबेर प्लेटफ़ॉर्म से सीधे जुड़ी हैं। इस व्यवस्था से भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हो गई है, पारदर्शिता बढ़ी है। मानवीय त्रुटियों की संभावना कम हुई है […]

छत्तीसगढ़ में आईपीएल की तैयारी: मुख्यमंत्री साय को आरसीबी का जर्सी भेंट

० रायपुर में आईपीएल आयोजन की पहल: मुख्यमंत्री साय को आरसीबी का विशेष आमंत्रण रायपुर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को टीम का आधिकारिक जर्सी भेंट कर रायपुर में प्रस्तावित आईपीएल मैच के आयोजन के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर आरसीबी के वाइस प्रेसिडेंट राजेश मेनन तथा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा, खेल अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी और राज्य को राष्ट्रीय खेल मानचित्र […]