रायपुर में अब रविवार को भी पोस्ट ऑफिस में होगा आधार अपडेट,रात 10 बजे तक स्पीड पोस्ट भी खुला रहेगा

रायपुर। राजधानी रायपुर के प्रधान डाकघर मुख्यालय ने डाक एवं आधार सेवाओं का समय बढ़ा दिया है। अधिकृत जानकारी के अनुसार सिर्फ छत्तीसगढ़ के इस पोस्ट ऑफिस में स्पीड पोस्ट अब रात 10 बजे तक किए जा सकेंगे। इसी तरह, रविवार को भी आधार अपडेट की सुविधा कल, 11 जनवरी से शुरू हो जाएगी। रायपुर हेड पोस्ट ऑफिस के प्रवर अधीक्षक हरिश कुमार महावर ने बताया कि रायपुर प्रधान डाकघर (जनरल पोस्ट ऑफिस) में स्पीड पोस्ट बुकिंग की सुविधा अब रात्रिकालीन 10:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस निर्णय से उन नागरिकों को विशेष लाभ मिलेगा जो कार्यालयीन समय के कारण डाक सेवाओं का उपयोग नहीं कर पाते थे। इसी तरह, […]

भारत स्काउट एंड गाईड के मुख्य राष्ट्रीय कमिश्नर खण्डेलवाल ने की जम्बुरी की व्यवस्थाओं की तारीफ

० कहा- छत्तीसगढ़ ने एक महीने के भीतर की बेहतरीन व्यवस्था रायपुर। भारत स्काउट एंड गाइड के मुख्य राष्ट्रीय कमिश्नर डॉ.के.के. खंडेलवाल ने बालोद के ग्राम दुधली में आयोजित राष्ट्रीय रोवर्- रेंजर जम्बुरी में की गई व्यवस्थाओं की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ने एक महीने के भीतर इतनी बेहतरीन व्यवस्था करके एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि मुझे अत्यंत गर्व के साथ यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत का प्रथम रोवर एंड रेंजर जम्बुरी का आयोजन बालोद के ग्राम दुधली में किया जा रहा है। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह युवा शक्ति का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम […]

कही-सुनी (11JAN-26) : भाजपा में सत्ता और संगठन में बड़े बदलाव के आसार

रवि भोई की कलम से कहा जा रहा है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ सत्ता और संगठन में बड़े बदलाव के आसार हैं। माना जा रहा है कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है। इसके लिए भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक 15 जनवरी के बाद कभी भी बुलाए जाने की संभावना है। खबर है कि इसकी मौखिक सूचना भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों और संगठन मंत्रियों को दे दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि भाजपा की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ से एक-दो नेताओं को जगह मिल सकती है। अनुमान है कि एक […]

CG News : राजधानी में कारोबारी ने की आत्महत्या,फ्लैट में मिली लाश

रायपुर। राजधानी में एक कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान एडवर्टाइजमेंट एजेंसी के मालिक विश्वरंजन पुरोहित के तौर में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कारोबार में हुए नुकसान के कारण मानसिक तनाव में था, हालांकि आत्महत्या की वजह को लेकर अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, विश्वरंजन पुरोहित अपने परिवार के साथ एक फ्लैट में रहता था। इसी फ्लैट में उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे […]

दंतेवाड़ा में 63 माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर लोकतंत्र और विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का लिया संकल्प

० बंदूक नहीं, संवाद और विकास ही स्थायी समाधान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर। बस्तर अंचल में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। दंतेवाड़ा जिले में “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के अंतर्गत 36 इनामी सहित कुल 63 माओवादियों— जिनमें 18 महिलाएं और 45 पुरुष शामिल हैं — ने हिंसा का रास्ता छोड़कर लोकतांत्रिक और विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प लिया है। यह केवल आत्मसमर्पण नहीं, बल्कि बस्तर के भविष्य के लिए एक निर्णायक परिवर्तन है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की दृढ़ […]

युवाओं में नेतृत्व और सेवा भाव का सशक्त मंच बनेगी राष्ट्रीय जंबूरी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

  ० मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भारत स्काउट एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए श्री जैन का स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पहली बार आयोजित हो रहे पाँच दिवसीय राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी आयोजन के लिए डॉ. अनिल जैन को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और इसे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए गौरव का विषय बताया। […]

फूल और संगीत जीवन में शांति और आनंद देते हैं- राज्यपाल डेका

० गांधी उद्यान में राज्य स्तरीय फल-फूल प्रदर्शनी का शुभारंभ रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका आज गांधी उद्यान में आयोजित राज्य स्तरीय फल-फूल प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि फूल और संगीत दोनों ही जीवन में शांति और आनंद लाते हैं। जैसे संगीत मन को सुकून देता है, वैसे ही फूल भी हमें शांति और अद्भुत आनंद प्रदान करते हैं। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि फूलों का व्यापार आज एक बड़ा उद्योग बन चुका है। उन्होंने ताइवान का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां फूलों का कारोबार अत्यंत विकसित है। छत्तीसगढ़ में भी उद्यानिकी की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें सही दिशा और […]

जशपुर आरटीओ के घर से 4 किलो सोने के बिस्किट और कैश मिलाकर साढ़े 5 करोड़ रु की चोरी, आरोपी के बारे में जानकर हो जाएंगे हैरान

  जशपुर .जशपुर जिले में आरटीओ (जिला परिवहन अधिकारी) विजय निकुंज के घर से 4 किलो सोना और कैश समेत करीब साढ़े 5 करोड़ रुपए की चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू की और खुलासा किया कि सोने के बिस्किट और कैश आरटीओ की भतीजे और दोस्तों ने मिलकर चुराए थे। सोने के बिस्किट ओडिशा में बेचे गए और चोरी के पैसे से ही हैरियर एसयूबी भी खरीदी गई। एसएसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरटीओ की भतीजी समेत पाँच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरटीओ के यहाँ इतना गोल्ड और कैश रायपुर में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। […]

धोखाधड़ी के आरोप में कांग्रेस विधायक गिरफ्तार,42.78 लाख रुपए के घोटाले का आरोप

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पुलिस ने कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को शुक्रवार को किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़े 42.78 लाख रुपए के घोटाले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामला वर्ष 2015 से 2020 के बीच का है, जब बालेश्वर साहू सहकारी बैंक बम्हनीडीह में मैनेजर थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने अपने अधीनस्थ गौतम राठौर के साथ मिलकर किसान राजकुमार शर्मा से किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और 42.78 लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले में पुलिस ने पहले कोर्ट में चालान पेश किया, फिर बालेश्वर साहू को गिरफ्तार कर जिला जेल भिजवा दिया। जांजगीर पुलिस ने विधायक बालेश्वर साहू […]

राज्यपाल रमेन डेका ने प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का किया शुभारंभ

  ० युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली में प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आज भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि जंबूरी केवल एक शिविर ही नहीं बल्कि एकता, विविधता, भाईचारा और साझा उद्देश्यों का उत्सव है। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन, मुख्य राज्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंह खालसा, राष्ट्रीय व राज्य स्तर के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में देश के विभिन्न राज्यों से आए रोवर-रेंजर उपस्थित थे। राज्यपाल श्री डेका एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर […]