नितिन पोटाई ने किया पटवारियों के मांगों का समर्थन,कहा – पटवारियों की मांग जायज,विष्णु सरकार जल्द इसे पूरा करें
कांकेर। कांग्रेस नेता और अजजा आयोग के पूर्व सदस्य नितिन पोटाई ने पटवारियों के 32 मांगों का समर्थन करते हुए इसे जायज बताया है तथा विष्णु सरकार को पत्र लिखकर इसे जल्द पूरा करने का आग्रह किया है। नितिन पोटाई ने पत्र के हवाले से कहा कि पटवारी सरकार के जमींनी स्तर के कर्मचारी होते है । उनके द्वारा सरकार के योजनाओं एवं नीतियों को निचले स्तर पर अमलीजामा पहनाने का कार्य किया जाता है लेकिन उनके द्वारा पिछले आठ दिनों से निरंतर हड़ताल में बैठने से बहुत सारे प्रशासकीय कार्य प्रभावित हो रहे है। एक ओर तो जहां पटवारियों के हड़ताल में चले जाने से स्कूली बच्चों का आय, […]



