पुलिस के जवान ने पेश की मानवता की मिसाल : प्रसव पीड़ा के दर्द से तड़पती महिला को कांवर से उठाकर पहुंचाया अस्पताल
० रायगढ़ जिले में पहाड़ों के बीच बसा एक छोटा सा गांव पारेमेर घुटरूपारा ० मितानिनों ने गर्भवती महिला सुष्मिता का कराया सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ रायपुर। हम अपने आस-पास भले ही पुलिस की कड़क छवि देखते हैं लेकिन उनमें भी इंसानियत होती है, उनका दिल भी पसीजता है। एक पुलिस जवान ने दुरस्थ अंचल की एक महिला को उसके सुरक्षित प्रसव हो सके इसके लिए लगभग 3 किलोमीटर कांवर में उठाकर पहाड़ी नाले को पार कराया, लेकिन बीच में ही प्रसवपीड़ा बढ़ जाने के कारण मितानिन की मदद से प्रसव कराना पड़ा। बाद में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रसव पीड़ा से कराहती महिला को त्वरित सहायता […]



