Oman: ओमान के तट पर तेल टैंकर पलटने से चालक दल के 16 सदस्य लापता, 13 भारतीय भी शामिल
ओमान। ओमान के तट पर सोमवार को एक तेल टैंकर के पलटने से 16 लोगों का चालक दल लापता हो गया। इस चालक दल में 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई शामिल थे। देश के समुद्री सुरक्षा केंद्र (एमएससी) ने यह जानकारी दी। एमएससी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कोमोरोस के झंडे वाला तेल टैंकर बंदरगाह शहर डुकुम के पास रास मद्रका के 25 समुद्री मील दक्षिण पूर्व में पलट गया। प्रेस्टीज फाल्कन के रूप में जहाज की पहचान डुकुम का बंदरगाह ओमान के दक्षिण-पश्चिम तट पर स्थित है, जो ओमान की प्रमुख तेल और गैस खनन परियोजनाओं के पास है। इसमें एक प्रमुख तेल रिफाइनरी भी […]



