मितानिन को अब महीनों भटकने की जरूरत नहीं होगी, ही महीने साय साय सीधे उनके खाते में पहुंचेगी प्रोत्साहन राशि : विधायक रोहित साहू
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में मितानिन के रूप में काम कर रही महिलाओं को अब मानदेय के लिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं होगी। आज से हर महीने सीधे उनके खाते में प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा। उक्त बाते शुक्रवार को मितानित प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होने गरियाबंद पहुंचे राजिम विधायक रोहित साहू ने कही। विधायक ने कहा कि मितानिन बहने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं। जिले के दूरस्थ और वानाचंल में भी अंतिम अंतिम छोर इन्होंने स्वास्थ्य की बागडोर संभाल रखी है। अपने काम के प्रति इनका लग्न और समर्पण कबीले तारीफे है। उन्होंने कहा कि पहले भी मितानिनों को बैंक में राशि […]



