सीएम विष्णु देव साय आज रहेंगे बस्तर, दुर्ग और धमतरी जिले के दौरे पर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बस्तर, दुर्ग और धमतरी जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9.40 बजे राज्य अतिथि गृह ‘पहुना’ से कार द्वारा रवाना होकर 10 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित न्यू सर्किट पहुंचेंगे और वहां से 10.40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट आकर हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर पूर्वान्ह 11.50 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे। सीएम साय बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में दोपहर 12 बजे ‘‘संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह’’ में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.50 बजे दुर्ग पहुंचेंगे और दोपहर 3 बजे दुर्ग में ‘‘संभाग […]

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक महीने बाद शिफ्ट होंगे नए बंगले में

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय फिलहाल सिविल लाइन स्थित बंगले में ही रहेंगे। सुरक्षा कारणों से उन्होंने यहीं रहने का फैसला किया है। दरअसल नवा रायपुर में बनकर तैयार नए मुख्यमंत्री निवास का अभी तक सिक्योरिटी ऑडिट नहीं हुआ है। सिक्योरिटी ऑडिट के दौरान बाउंड्रीवाल की ऊंचाई, बंगले के चारों ओर निगरानी के लिए बनाए जाने वाले वॉच टॉवर की स्थिति सही है या नहीं? बंगले में आने जाने वाले रास्ते कितने? इसमें कुछ समय लगेगा। इस वजह से मुख्यमंत्री साय फिलहाल सिविल लाइन स्थित बंगले में शिफ्ट होंगे। अभी इस बंगले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रह रहे हैं। 15 से 20 दिनों में वे मकान खाली […]

Lohari 2024: 13 या 14 जनवरी कब मनाया जाएगा लोहड़ी का पर्व

भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है। नए साल की शुरुआत के साथ ही त्योहारों की भी स्टार्टिंग हो जाती है। जनवरी माह में सबसे पहला पर्व होता है लोहड़ी का। सिखों और पंजाबियों के लिए ये पर्व बहुत ही मायने रखता है। ये त्योहार मकर संक्रांति के ठीक एक दिन पहले हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस पर्व को सुख और समृद्धि का त्यौहार माना जाता है। लोहड़ी पर रात में आग जलाते हैं और कटी फसल का भोग लगाते हैं। इसके बाद परिक्रमा कर के अपना आभार प्रकट करते हैं। तो चलिए अब जानते हैं वर्ष 2024 में कब मनाया जाएगा लोहड़ी का पर्व। कब मनाई जाएगी […]

हटके खबर : 22 जनवरी के दिन डिलीवरी डिमांड, महिलाएं राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन देना चाहती हैं बच्चों को जन्म

नेशनल न्यूज़। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त रखा गया है। इसको लेकर पूरा देश राममय हो गया है। गली, नुक्कड़, चौराहों पर राम की धुन बजाई जा रही हैं। इतना ही नहीं यूपी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों ने डॉक्टरों से अनुरोध किया है कि उनके बच्चे का जन्म 22 जनवरी को ही होना चाहिए। महिलाओं का कहना है कि उनके डिलीवरी की डेट 22 जनवरी से पहले या बाद में लेकिन उनके बच्चे का दिन पावन दिन ही होना चाहिए। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की प्रसूति एंव स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष डॉक्टर सीमा द्विवेदी […]

आज का राशिफल 6 जनवरी : जानिए किन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए तरक्की लेकर आने वाला है। आपके तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। कार्य क्षेत्र में आपके किसी साथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। यदि आपके आसपास में कोई बात विवाद हो तो आप उसमें चुप लगाए,नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला […]

भारत एक और इतिहास रचने के करीब, सूर्य को आज ‘हेलो’ बोलेगा आदित्य एल-1

नेशनल न्यूज़। चांद पर उतरने के बाद भारत एक और इतिहास रचने के बेहद करीब है। सूर्य मिशन पर निकला भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का आदित्य एल-1 शनिवार शाम चार बजे अपनी मंजिल लैग्रेंज प्वाइंट-1 (एल1) पर पहुंचने के साथ अंतिम कक्षा में स्थापित हो जाएगा। यहां आदित्य 2 वर्ष तक सूर्य का अध्ययन करेगा और महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाएगा। भारत के इस पहले सूर्य अध्ययन अभियान को इसरो ने 2 सितंबर को लॉन्च किया था। एल-1 प्वाइंट के आसपास के क्षेत्र को हेलो ऑर्बिट के रूप में जाना जाता है, जो सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के बीच मौजूद पांच स्थानों में से एक है, जहां दोनों पिंडों का गुरुत्वाकर्षण प्रभाव के […]

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए क्लस्टर वार स्क्रीनिंग समितियों का किया गठन

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए क्लस्टर वार स्क्रीनिंग समितियों का गठन किया है. राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल को छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान के स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन नियुक्त किया गया है।  

महादेव सट्टा एप मामला: ईडी की दूसरी चार्जशीट में भूपेश बघेल का नाम

रायपुर। महादेव बेटिंग एप मामले में एक फिर नया मोड़ आया है. ईडी की दूसरी चार्जशीट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम फिर आया है. ईडी ने कोर्ट में बताया कि आरोपी असीम दास अपने पुराने बयान पर ही कायम है, जिसमें उसने कहा था कि उसे भूपेश बघेल को नकदी डिलीवर करने के लिए भेजा गया था. ईडी ने बताया, असीम दास ने 12 दिसंबर को नया बयान दर्ज कराया था, जिसमें वो अपने पुराने बयान से मुकर गया था. इसमें उसने कहा था कि 3 नवंबर को उसने जो बयान दिया था वो किसी प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में दिया था, जोकि उसके वकील के […]

अयोध्या से पहुंचे “अक्षत कलश” का गांव–गांव में हो रहा भव्य स्वागत

0 दर्शन को उमड़ रही लोगों की भीड़,हर घर निमंत्रण पत्र पहुंचाए जा रहे गरियाबंद। अयोध्या में भगवान श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। इसके लिए आमंत्रण सूचना एवं अक्षत (पीला चावल) कलश पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक घर तक पहुंचाने के लिए एक वृहद योजना बनी है। इसके तहत गरियाबंद के प्रत्येक खंडों में अक्षत कलश वितरण किए गए हैं। भव्य शोभा यात्रा निकालकर हर घर निमंत्रण पत्र पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अयोध्या से आए अक्षत कलश का जिले के सुदूर ग्रामों में बड़े ही उत्साहपूर्ण वातावरण में बाजे–गाजे और श्रीराम धूनी के साथ पुष्प वर्षा एवं आरती उतार कर स्वागत […]

आईएएस  पी.दयानंद ने कार्यभार संभालते ही ली मैराथन बैठक

० पॉवर कंपनी के 12वें अध्यक्ष बने श्री दयानंद रायपुर।आईएएस पी. दयानंद ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के 12वें अध्यक्ष के रूप में आज पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण उपरांत श्री दयानंद ने पॉवर कंपनी के उच्च अधिकारियों की मैराथन बैठक ली। उन्होंने प्रदेश में विद्युत उत्पादन, पारेषण और वितरण की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने प्रदेश में विद्युत की भविष्य की आवश्यकताओं को देखते विस्तृत कार्ययोजना बनाने  के निर्देश दिए। उन्होंने  सौर ऊर्जा और जल से विद्युत उत्पादन संबंधित प्रस्ताव तैयार करने कहा। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के मुख्यालय स्थित सेवा भवन में ऊर्जा सचिव एवं अध्यक्ष श्री पी. दयानंद ने पॉवर कंपनी के जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन […]