रथ यात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ क्यों होते हैं बीमार? कैसे होता है उनका उपचार? पढ़ें यह कथा

ओडिशा के पुरी में हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन होता है, जिसमें हजारों की संख्या में भक्त शामिल होते हैं. इस यात्रा में तीन भव्य रथों पर भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और देवी सुभद्रा विराजते हैं. इस साल य​ह यात्रा 7 जुलाई को सुबह 04 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी. वहीं, इसका समापन 08 जुलाई, सुबह 04 बजकर 59 मिनट पर होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं इस यात्रा के शुरू होने से 15 दिन पहले जगत के पालनहार बीमार पड़ जाते हैं. ऐसा क्यों होता है और क्या है इसके पीछे की वजह और इससे जुड़ी […]

NIA ने देर रात कांकेर में आधा दर्जन जगहों पर दी दबिश, दो को किया गिरफ्तार

कांकेर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने देर रात कांकेर जिले में छापेमारी की है. NIA की टीम ने आधा दर्जन स्थानों पर दबिश देकर गहन तलाशी ली. इस दौरान NIA ने दो लोगों की गिरफ्तारी की है. साथ ही मोबाइल, प्रिंटर, नगदी और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किया है. यह पूरा मामला नक्सल मामले से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार, एनआईए ने शुक्रवार की रात को माओवादियों की गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी मामले में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कई स्थानों पर तलाशी ली. इस दौरान कांकेर जिले के आधा दर्जन स्थानों सुदूरवर्ती गांवों मुजालगोंडी, कलमुच्चे, आमाबेड़ा और जिवालमारी में तलाशी कर कई मोबाइल फोन, एक प्रिंटर और 39,100 रुपये […]

मानसून की पहली बारिश में बह गया गांवों को जोड़ने वाला पुल, नदी-नाले,तालाब लबालब

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में मानूसन की एंट्री हो चुकी है और सभी जगहों पर लगातार बारिश हो रही है. वहीं पहली ही बारिश में बीजापुर के अलग-अलग जगहों से बदहाल की तस्वीरें सामने आई है. जिले में देर रात तेज बारिश होने पर कहीं नदी, नाले, तालाब भर गए हैं, कईयों के बाउंड्री गिरे तो कहीं घरों के अंदर पानी घुस गया. इसके साथ ही कंही घटिया निर्माण के चलते पुल ही पानी में बह गया. दरअसल, बीती रात में बीजापुर समेत तमाम इलाकों में तेज बारिश हुई. जिसमें छोटे-छोटे नदी, नाले और खेतों में पानी भर गया है और नगर के इलाकों में पानी घरों के अंदर घुस गया. लेकिन […]

अशोका बिरयानी होटल में शाकाहारी सब्जी में मिला मांस का टुकड़ा, खाद्य विभाग की टीम ने की जांच

रायपुर। मोहबा बाजार स्थित अशोका बिरयानी होटल में शाकाहारी सब्जी में मांस का टुकड़ा निकलने की खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया. इसके बाद खाद्य विभाग की टीम जांच के लिए आशोका बिरयानी होटल पहुंची. यहां किचन में क्रास कंटेमिनेशन का चौंकाने वाला मामले सामने आया यानी किचन में शाकाहारी और मांसाहार एक साथ रखा जा रहा था. इस कारण ही होटल में बार बार शाकाहारी खाने में मांस के टुकड़े निकलने की शिकायत मिल रही थी. किचन का आकार, शाकाहारी और मांसहारी खाना बनाने और रखने के अनुपात में काफी छोटा था. सभी तरफ गंदगी पसरी थी और फ्रिजर में बड़ी मात्रा में पुराना बासी खाना मिला, अशुद्ध […]

फाइनल में आज भारत के सामने होगा दक्षिण अफ्रीका, टीम इंडिया के पास 17 साल बाद चैंपियन बनने का मौका

ब्रिजटाउन। कप्तान रोहित शर्मा की टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में आज दक्षिण अफ्रीका के सामने होगी। यह मैच बारबाडोस के केनसिंगटन ओवल में खेला जाएगा। 2007 की विजेता भारतीय टीम के पास 17 साल बाद फिर से टी20 विश्व चैंपियन बनने का मौका है। भारतीय टीम इंग्लैंड को 68 रन से हराकर फाइनल में पहुंची है। भारत और दक्षिण अफ्रीका, दोनों अब तक इस विश्व कप में अपराजेय हैं। भारतीय टीम का यह तीसरा टी20 विश्व कप फाइनल है। वहीं, द. अफ्रीका पहली बार किसी विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है। भारत अंतिम बार 10 साल पहले 2014 में टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा था, […]

महाराष्ट्र के जालना में बड़ा हादसा, दो कारें आपस में टकराईं, 7 लोगों की मौत

  जलना। महाराष्ट्र के जालना में मुंबई नागपुर समृद्धि महामार्ग पर बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है, जिसमें 2 कारों की आपसी जबरदस्त टक्कर हुई। इस टक्कर में 6 से 7 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि 4 से 5 लोग गंभीर जख्मी बताए जा रहे हैं। हादसा बीती रात (शुक्रवार 28 जून) देर रात करीब 11.00 बजे हुआ।. जानकारी के अनुसार, दोनों कारों में टक्कर इसलिए हुई क्योंकि उनमें से एक वाहन ईंधन भरने वाले पंप के पास जाने के लिए गलत दिशा से आ रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद सड़क को यातायात के लिए खोल […]

Amarnath Yatra : 52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, भक्तों ने लगाए ‘हर हर महादेव’ नाम के नारे

  जम्मू। वार्षिक अमरनाथ यात्रा शनिवार को आरंभ हुई, जिसमें 4,600 से अधिक तीर्थयात्रियों का पहला जत्था कश्मीर घाटी में आधार शिविर से पवित्र गुफा की ओर रवाना हुआ। 231 वाहनों वाले यात्रा काफिले को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सिन्हा ने तीर्थयात्रियों को सुरक्षित और सफल यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए “बम बम भोले” और “हर हर महादेव” के नारों से वातावरण गूंज उठा। शुक्रवार शाम घाटी में पहुंचने पर कुलगाम, अनंतनाग, श्रीनगर और बांदीपुरा जिलों में तीर्थयात्रियों का माला पहनाकर और जयकारे लगाकर स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि स्थानीय मुसलमानों ने पुलिस […]

आयुष्मान भारत, गुणवत्त स्वास्थ्य कार्यक्रम में किया गया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ की टीम का सम्मान

० गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कोंडागांव जिला चिकित्सालय व आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र सहसा को किया गया सम्मानित रायपुर। विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित आयुष्मान भारत, गुणवत्त स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के बलौदाबाजार के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र सहसा व जिला चिकित्सालय कोंडागांव की टीम का दिल्ली में सम्मान किया गया । विदित हो कि स्वास्थ्य सेवाओं के गुणवत्ता पूर्ण प्रदायगी व राष्ट्रीय स्तर कड़े मानकों पर खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण-पत्र जारी किए जाते हैं। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए […]

आज का इतिहास 29 जून’: आज ही के दिन भारत और अमेरिका में हुआ 10 वर्षीय समग्र समझौता, जानें प्रमुख घटनाएं

सामाजिक-आर्थिक नियोजन और नीति तैयार करने में सांख्यिकी के महत्त्व के बारे में जन जागरुकता पैदा करने के वास्ते हमारे देश में प्रत्येक वर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद रोजाना की जिंदगी में और योजना एवं विकास की प्रक्रिया में सांख्यिकी के महत्त्व के प्रति लोगों को जागरुक करना है। यह दिन भारत के प्रख्यात सांख्यिकीविद दिवंगत प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जन्मतिथि के अवसर पर मनाया जाता है। देश दुनिया के इतिहास में 29 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1613 : शेक्सिपयर का लंदन स्थित ग्लोब थियेटर […]

आज का राशिफल 29 जून : जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा। व्यर्थ के कार्य में आप उलझे रहेंगे, आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ेंगे, संपत्ति विवाद उभर कर सामने आएगा। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)   आज का दिन आपका स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करें, न ही व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाएं। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं, किसी बात […]