पेपर लीक को लेकर विरोध कर रहीं सांसद फूलो देवी हुईं बेहोश, राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती
दिल्ली। इंडिया गठबंधन के सांसद नीट, नेट और अन्य परीक्षीओं के पेपर लीक मामले पर तुरंत बातचीत करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम बेहोश हो गईं। उन्हें संसद से एंबुलेंस में राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी सांसदों के साथ नीट का मुद्दा उठाया और कहा कि इस मामले पर चर्चा होनी चाहिए। नीट पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष के भारी हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित हो गई थी। वहीं, लोकसभा में कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों की ‘नीट-यूजी’ परीक्षा में […]



