आज का पंचांग 15 मई : मासिक दुर्गाष्टमी पर दुर्लभ ‘ध्रुव’ योग का हो रहा है निर्माण, पढ़ें आज का पंचांग

हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। इस प्रकार वैशाख माह में 15 मई यानी आज मासिक दुर्गाष्टमी है। इस दिन जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत-उपवास रखा जाता है। धार्मिक मत है कि मां दुर्गा की पूजा-भक्ति करने से जातक के जीवन में व्याप्त सकल दुख और संताप दूर हो जाते हैं। साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर दुर्लभ ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति […]

छत्तीसगढ़ सरकार 10वीं, 12वीं बोर्ड के टॉपर्स का करेगी सम्मान, आचार संहिता ख़त्म होने के बाद सम्मान कार्यक्रम की तारीख का होगा ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार 10वीं, 12वीं बोर्ड के टॉपर्स को सम्मानित करने जा रही. राज्य सरकार प्रत्येक टॉपर छात्र-छात्राओं को कम से कम 1.50 लाख तक के ईनाम राशि देगी. जानकारी के मुताबिक, आचार संहिता खत्म होने के बाद राज्य सरकार की तरफ से टॉपर्स के सम्मान कार्यक्रम की तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा. बता दें कि छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार की तरफ से होनहारों को सालों से सम्मान होता रहा है. हाल के सालों में बच्चों की ना सिर्फ सम्मान राशि में बढ़ोतरी की गई है, बल्कि लैपटॉप की जगह नगद राशि का भी प्रावधान किया गया है. 2019 तक होनहारों को 1.25 लाख के साथ लैपटॉप दिए जाने […]

कुलपति के खिलाफ प्रोफेसर की जंग: सुप्रीम कोर्ट से डॉ शाहिद अली को मिली राहत, हाईकोर्ट के डबल बेंच के निर्णय पर लगी रोक

  रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ शाहिद अली को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के डबल बेंच के उस निर्णय पर रोक लगा दी है जिसके आधार पर कुलपति बलदेव भाई शर्मा ने डॉ शाहिद अली को दोबारा से बर्खास्त कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद डॉ शाहिद अली की सेवाएं विश्वविद्यालय में अब बरकरार हो गई है। उल्लेखनीय है कि कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर डॉ शाहिद अली को कथित राजनैतिक आरोपों में विगत 13 जुलाई 2023 को बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद डॉ अली ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में अपनी […]

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत के सदस्य पद से दिया इस्तीफा

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री, गृह, जेल एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने आज जिला पंचायत कबीरधाम पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य पद से अपना त्याग पत्र दिया. ज्ञात हो कि विजय शर्मा विधानसभा चुनाव लड़ने के पहले जिला पंचायत कबीरधाम के क्षेत्र क्रमांक 9 के सदस्य और सभापति थे. कवर्धा विधायक बनने के बाद शर्मा छत्तीसगढ़ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री,गृह, जेल एवं पंचायत मंत्री बनाए गए इसलिए उन्होंने जिला पंचायत सदस्य से आज अपना त्याग पत्र दिया. त्याग पत्र देने के पहले शर्मा अपने क्षेत्र के लोगों से मिलने पहुंचे और जनता का आभार जताया. इधर इस्तीफा को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य तुकाराम […]

पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन मामले में SC ने सुरक्षित रखा फैसला,हलफनामा के लिए दिया और समय

दिल्ली। पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि को हलफनामा दाखिल करने के लिए समय भी दिया है। इस हलफनामे में पतंजलि को यह बताना है कि उसने भ्रामक विज्ञापनों और उन दवाओं को वापस लेने के लिए क्या कदम उठाए हैं, जिनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।   भ्रामक विज्ञापन पर सेलिब्रिटी के खिलाफ भी होगी कार्रवाई जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने बीती 7 मई को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की याचिका […]

Delhi : ITO स्थित CR बिल्डिंग में भीषण आग, दमकल की 21 गाड़ियां जुटी आग बुझाने में,जान बचाने खिड़की से भागे लोग

दिल्ली। दिल्ली के आईटीओ स्थित सीआर बिल्डिंग में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगते ही इमारत में अफरा-तफरी मच गई। बिल्डिंग में मौजूद चार पांच लोग जान बचाने के लिए खिड़की से निकल कर छज्जे पर पहुंच गए। इमारत में इनकम टैक्स का कार्यालय है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल की 21 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि इमारत में आग कैसे लगी। शुरुआती जांच में माना जा […]

सूरत से पोइचा घूमने आये 6 पर्यटक नर्मदा नदी में डूबे,राहत बचाव टीम जुटी,मची चीख-पुकार

  नेशनल न्यूज़। नर्मदा नदी मंगलवार को पर्यटकों के लिए काल बन गई। यहां सूरत से घूमने आए 8 पर्यटक नर्मदा के गहरे पानी में डूब गए। सभी सैलानी पोइचा घूमने आए थे। इस घटना के बाद चीख पुकार मच गई। लोगीं की काफी भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर राहत बचाव टीम पहुंची। गोताखोर लगातार नदी में डूबे लोगों की तलाश कर रह हैं। फिलहाल डूबे लोगों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मिली जानकारी के मुताबिक, सूरत से पिकनिक मनाने के लिए ये सभी 8 सैलानी सूरत से पोईचा आए थे। इस दौरान नहाने के लिए ये नदी में उतरे थे लेकिन अचानक […]

चारधाम यात्रा में बीते 72 घंटे में 4 श्रद्धालुओं की मौत, यमुनोत्री और बद्रीनाथ में मौसम ठंडा और बर्फीला

देहरादून। 10 मई से शुरू हुई उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में अब तक करीह 4 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि भक्त इन दिनों में चार धामों की यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा करते हैं। बता दें कि ये यात्रा हाई अल्टीट्यूड पर ही ज्यादा होती है, लिहाजा लोगों को हार्ट संबंधी दिक्कतों से भी जूझना पड़ता है। जिससे की बार लोगों की जान चली जाती है। इस वजह से हृदय संबंधी मरीजों को यात्रा न करने की सलाह दी जाती है। बता दें कि उत्तराखंड के चारों धाम ऊंचाई वाली जगहों पर ही हैं। इस बीच यमुनोत्री और बद्रीनाथ में मौसम ठंडा और बर्फीला […]

सीतापुर हत्याकांड: हुआ चौंकाने वाला खुलासा, अपना ही निकला 6 लोगों की मौत का कातिल… मनगढ़ंत कहानी सुनाकर पुलिस को किया गुमराह

सीतापुर। यूपी के सीतापुर में हुई 6 संदिग्ध मौतों का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है। ये हत्याकांड को मृतक के भाई और सहायक टीचर अजीत सिंह की सोची समझी साजिश थी। मृतक का भाई ही पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड निकला। घटना के बाद मृतक का भाई पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा और मनगढ़ंत कहानी सुनाता रहा। पुलिस की एसटीएफ टीम ने जांच के बाद इस वारदात का खौफनाक खुलासा किया। पुलिस को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। हत्या के बाद खून से सने अपने कपड़े भी धो डाले… पुलिस ने बताया कि रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर में मां, भाई उसकी पत्नी और तीन […]

इस वजह से देश में आया भीषण आंधी-तूफान, अभी और चलेंगी धूल भरी आंधियां, इन इलाकों में अलर्ट जारी

दिल्ली। बीते कुछ दिनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रहा आंधी-तूफान फिलहाल अगले चार दिनों तक थमने का नाम नहीं लेगा। यह तूफान न सिर्फ तीव्र गति से देश के अलग-अलग हिस्सों को प्रभावित करेगा, बल्कि बदली हुईं परिस्थितियों में कई इलाकों के तापमान को भी बढ़ाएगा। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय पात्रा ने अमर उजाला डॉट कॉम को बताया कि उमस और लगातार बढ़ता हुआ तापमान देश में आंधी-तूफान के हालात बना रहा है। फिलहाल जो मौसम की परिस्थितियों बन रही हैं, उसमें आंधी-तूफान के बने रहने का अनुमान लगाया गया है। मुंबई में ऐसी ही परिस्थितियों में आए भीषण तूफान ने 14 लोगों की जान ले […]