पीएम मोदी ने वाराणसी में दाखिल किया नामांकन,अमित शाह, राजनाथ सिंह,जेपी नड्डा और सीएम योगी रहें मौजूद

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को तीसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर नामांकन दाखिल किया है। उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा साथ मौजूद रहे। पीएम मोदी अब रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचे हैं। यहां पीएम ने एनडीए नेताओं से मुलाकात की है। पीएम एनडीए नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। जिसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सुबह पीएम सबसे पहले दशाश्वमेध घाट पहुंचे। घाट पर गंगा सप्तमी के शुभ मुहूर्त में पूजा की। पीएम मोदी के नामांकन में अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्री व 16 राज्यों के […]

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 1100 दीपों से महाआरती एवं विप्र समाजसेवी का सम्मान

रायपुर।वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद द्वारा भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर 11 सौ दीपों से महाआरती, भजन एवं भोजन प्रसादी कार्यक्रम अम्बा देवी मंदिर परिसर, सत्तीबाजार में सम्पन्न हुआ. प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा एवम् कार्यक्रम संयोजक नितिन कुमार झा ने बताया कि भगवान श्री परशुराम जी की महाआरती राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदरदासजी एवं जगद्गुरु आदिशंकराचार्य जी के प्रांत प्रमुख ब्रह्मचारी डॉ. इन्दुभवानन्द जी महाराजश्री की अगुवाई में की गई. इस भव्य आयोजन में श्रीमती अनिता शर्मा – पूर्व विधायक, श्री ज्ञानेश शर्मा – एमआईसी सदस्य, श्रीमती दीप्ति – प्रमोद दुबे – वरिष्ठ समाजसेविका सहित विप्र समाज प्रमुख विशेष रुप से उपस्थित रहे. अतिथियों ने अपने उदबोधन […]

दसवीं में जागृति साहू ने 95.88% और कक्षा 12वीं में माही चौहान ने 92.2 प्रतिशत के साथ गरियाबंद का नाम रोशन किया

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी में 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम क्रमशः 86.36 प्रतिशत तथा 91.1 0% एवं कक्षा 12वीं की वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा दसवीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में क्रमशः 45 एवं 47 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। कक्षा दसवीं में 24 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में ,12 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में एवं दो विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण होने में सफल रहे। कक्षा दसवीं में जागृति साहू 95.88% के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया टेकेंद्र वर्मा 92% के साथ दूसरे स्थान ,प्रिंस राव 87.16% के साथ तृतीय स्थान, नोयल साहू 86.06% के साथ चतुर्थ स्थान […]

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का निधन, आज पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर

पटना।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का आज यहां निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। मोदी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में गले के कैंसर के असाध्य रोग से जूझ रहे थे। उनके पार्थिव शरीर को आज पटना लाया जाएगा। वहीं भाजपा के दिग्गज नेता के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर पैदा हो गई है। सुशील मोदी के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने आज अपना सच्चा […]

चारधाम यात्रा के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु, 25 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

देहरादून।उत्तराखंड में चारधाम दर्शनों के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगातार पहुंच रहे हैं। अब तक लगभग 25 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम सात बजे तक 25 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू की गई थी। प्रदेश सरकार और पर्यटन विभाग तीर्थयात्रियों को हर संभव सुविधा मुहैया करवाने के लिए मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देश को सभी अधिकारी गंभीरता से पालन कर रहे हैं। कुर्वे ने बताया कि फर्जी वेबसाइट […]

मुंबई में होर्डिंग गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई, एक की हालत गंभीर; 43 घायलों का चल रहा इलाज

मुंबई। आंधी-तूफान की वजह से मुंबई के घाटकोपर में एक 100 फीट लंबा होर्डिंग ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई। बृहन्मुंबई नगर निगम के मुताबिक, 43 घायलों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि 31 घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक अधिकारी का कहना है कि यह हादसा जिमखाना के पास सोमवार की शाम साढ़े बजे के करीब हुआ। मौके पर तुरंत राहत पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), दमकल और पुलिस की टीम को भेजा गया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। राहत और […]

वीडियो लाइक करने पर कमीशन देने का झांसा देकर राजधानी की महिला से 30 लाख का ऑनलाइन फ्रॉड

रायपुर। विधानसभा इलाके में रहने वाली कारोबारी परिवार की महिला से 30 लाख की ऑनलाइन ठगी हो गई है. महिला को वीडियो लाइक करने पर कमीशन देने का झांसा दिया गया. उन्होंने वीडियो को लाइक किया तो खाते में 1100 रुपए आए. फिर उन्हें अलग-अलग टास्क दिया गया. ये टास्क पूरा किया तो खाते में और पैसा आया. फिर उन्हें टास्क देकर पैसा निवेश कराया गया. इस दौरान सड्डू चैतन्य ग्रीन निवासी श्वेता मेहरा (35) इांसे में आ गई. इसी का फायदा उठाकर महिला ने धरि-धीरे कर 30 लाख जमा करवा लिए. उन्होंने पैसा वापस मांगा तो ठग उनसे और जमा करने कहने लगे. पैसा नहीं देने पर जमा किया […]

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, खून से लाल हुई सड़क, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

नेशनल न्यूज़। दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर गढ़ क्षेत्र के गांव में बीती रात एक बड़ा हादसा होने से 6 लोगों की मौत हो गई है। हाईवे पर एक तेज रफ्तार में जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए नेशनल हाईवे की दूसरी साइड जा घुसी और एक ट्रक से जा भिड़ी। जिसमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य बुरी तरह घायल हो गए। हादसा सोमवार की रात में करीब 12 बजे हुई। मुरादाबाद की तरफ जा रही नीले रंग की एक्सेल सिक्स कार संख्या यूपी 14 ई जेड 2131 करीब 15 फीट चौड़ा डिवाइडर पर करते हुए मुरादाबाद से दिल्ली की […]

आज का इतिहास 14 मई : जहाज की पहली उड़ान से जुड़ा है आज का रोचक इतिहास

इजराइल एक ऐसा देश जिसने दुश्मनों से घिरे होने के बाद भी उनकी नाक में दम कर रखा है. क्षेत्रफल में भारत के केरल से भी छोटा ये देश आज हर मामले में दुनिया के बड़े-बड़े देशों से आगे है. आज ही के दिन 1948 में इजराइल ने खुद को आजाद राष्ट्र घोषित किया था. कभी इजराइल की जगह तुर्की का ओटोमान साम्राज्य हुआ करता था. पहले विश्वयुद्ध में तुर्की की हार के बाद इस इलाके में ब्रिटेन का कब्जा हो गया. लेकिन दूसरे विश्वयुद्ध में अमेरिका और सोवियत संघ दो नई ताकत बनकर उभरे. ब्रिटेन को इस युद्ध में काफी नुकसान उठाना पड़ा. 1945 में ब्रिटेन ने इस इलाके […]

जून में निगम मंडल आयोगों में नियुक्ति करेगी साय सरकार,मंत्रिमंडल में भी हो सकता है विस्तार

रायपुर। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीतिक हलचलें तेज हो जाएंगी। साय सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार के साथ ही कई राजनीतिक नियुक्तियां भी शुरु हो जाएंगी। इनमें सबसे पहले निगम-मंडल और आयोगों में नियुक्तियां की जाएंगी। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी-संगठन के कामकाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों को इसमें महत्व दिया जाएगा। सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि नियुक्तियों में क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। दरअसल छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनते ही कांग्रेस सरकार के 21 निगम-मंडल और आयोगों के अध्यक्ष समेत 32 नेताओं की नियुक्तियां रद्द कर दी गई थीं। वहीं कुछ निगम-मंडल के […]